English

कूटी जाती, पीसी जाती, भोजन तीखा खूब बनाती। खाने में जो ज़्यादा डल गई, तो फिर मुँह से निकली सी-सी। आँख-नाक से निकले पानी, याद दिला दूँ, सबको नानी।

Advertisements
Advertisements

Question

कूटी जाती, पीसी जाती,

भोजन तीखा खूब बनाती।

खाने में जो ज़्यादा डल गई,

तो फिर मुँह से निकली सी-सी।

आँख-नाक से निकले पानी,

याद दिला दूँ, सबको नानी।

सोचो, सोचो कौन हूँ मैं,

जल्दी बोलो, कौन हूँ मैं?

One Word/Term Answer
Advertisements

Solution

लाल मिर्च

shaalaa.com
चटचटी पहेलियाँ!
  Is there an error in this question or solution?
Chapter 25: चटचटी पहेलियाँ! - प्रश्नावली [Page 199]

APPEARS IN

NCERT Environmental Studies - Looking Around [Hindi] Class 4
Chapter 25 चटचटी पहेलियाँ!
प्रश्नावली | Q 1 | Page 199

RELATED QUESTIONS

काले-काले मोती जैसी,

छोटी-सी पर गोल हूँ,

बारीक पिसी या दरदरी,

मैं तीखे स्वाद वाली हूँ।

मीठे और नमकीन में,

मैं दोनों में ही डाली जाती हूँ,

सोचो, सोचो कौन हूँ मैं,

जल्दी बोलो, कौन हूँ मैं?


मैं पतला-सा, पर छोटा हूँ,

भूरा भी हूँ, और काला भी हूँ।

गरम घी और तेल में,

मैं खुशबू फैलाता हूँ,

दही और जलज़ीरे में,

भून कर डाला जाता हूँ।

सोचो, सोचो कौन हूँ मैं,

जल्दी बोलो, कौन हूँ मैं?


हरे रंग की जीरे जैसी,
ठीक हाजमा रखती
खाने के बाद मुझे खाते,
मैं मुँह का स्वाद बढाती।
सोचो, सोचो कौन हूँ मैं,
जल्दी बोलो, कौन हूँ मैं?


  • पता करो - तुम्हारे घर में खाने में कौन-कौन से मसाले काम में लाए जाते हैं। उनकी सूची बनाओ।
  • अपने साथियों की सूची भी देखो।

अपने दादा-दादी / नाना-नानी से पता करो, जब वे बच्चे थे, तब उनकी रसोई में कौन-कौन से मसाले अधिकतर इस्तेमाल होते थे?


एक ऐसे मसाले का नाम लिखो, जो नमकीन और मीठी–दोनों चीजें में डाला जाता है।


पता करो, खाने को खट्टा बनाने के लिए उसमें क्या डाला जाता है?


कक्षा में कुछ साबुत मसालों के थोड़े-से नमूने लाओ। इकड़े किए गए मसालों के नाम तालिका में लिखो। अपनी आँखें बंद करके सभी मसालों को बारी-बारी से छूकर और सँघकर पहचानने की कोशिश करो। जिन्हें तुम पहचान पाते हो, उनके नाम के आगे सही का निशान (✓) लगाओ। न पहचान पाने पर गलत का निशान (X) लगाओ।

क्र. सं मसाले का नाम सूँघकर छूकर
1.      
2.      
3.      
4.      
5.      

एक तरह की चाट बनाना और सीखो। कक्षा में उसे मिल-बाँट कर खाओ।


कम मसाले और तेज मसाले वाली चीज खाने से जीभ पर कैसा लगता है?


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×