Advertisements
Advertisements
Question
अपने दादा-दादी / नाना-नानी से पता करो, जब वे बच्चे थे, तब उनकी रसोई में कौन-कौन से मसाले अधिकतर इस्तेमाल होते थे?
Advertisements
Solution
जब मेरे दादा-दादी बच्चे थे तो उनकी रसोई में अधिकतर इस्तेमाल होने वाले मसाले-हल्दी, धनिया, गरम मसाला, लहसुन, प्याज, लाल मिर्च, काली मिर्च, लौंग, जीरा, तथा दालचीनी थे।
APPEARS IN
RELATED QUESTIONS
![]() |
|
कूटी जाती, पीसी जाती, भोजन तीखा खूब बनाती। खाने में जो ज़्यादा डल गई, तो फिर मुँह से निकली सी-सी। आँख-नाक से निकले पानी, याद दिला दूँ, सबको नानी। सोचो, सोचो कौन हूँ मैं, जल्दी बोलो, कौन हूँ मैं? |
![]() |
|
काले-काले मोती जैसी, छोटी-सी पर गोल हूँ, बारीक पिसी या दरदरी, मैं तीखे स्वाद वाली हूँ। मीठे और नमकीन में, मैं दोनों में ही डाली जाती हूँ, सोचो, सोचो कौन हूँ मैं, जल्दी बोलो, कौन हूँ मैं? |
![]() |
|
मैं पतला-सा, पर छोटा हूँ, भूरा भी हूँ, और काला भी हूँ। गरम घी और तेल में, मैं खुशबू फैलाता हूँ, दही और जलज़ीरे में, भून कर डाला जाता हूँ। सोचो, सोचो कौन हूँ मैं, जल्दी बोलो, कौन हूँ मैं? |
![]() |
|
हरे रंग की जीरे जैसी, |
![]() |
| कील जैसी दिखती हूँ, पर मैं एक कली हूँ। चॉकलेटी भूरे रंग की, तेज खुशबु वाली हूँ। जब दर्द होता है दाँत में, तब मुझे रखते दाँत में। सोचो, सोचो कौन हूँ मैं, जल्दी बोलो कौन हूँ मैं? |
किन्हीं दो मसालों के लिए पहेलियाँ बनाओ और अपनी क्लास में पूछो। उन मसालों के चित्र बनाकर नाम भी लिखो।
- पता करो - तुम्हारे घर में खाने में कौन-कौन से मसाले काम में लाए जाते हैं। उनकी सूची बनाओ।
- अपने साथियों की सूची भी देखो।
एक ऐसे मसाले का नाम लिखो, जो नमकीन और मीठी–दोनों चीजें में डाला जाता है।
सोचो, अगर चाट में मसाले न डाले होते, तो इसका स्वाद कैसा होता?
एक तरह की चाट बनाना और सीखो। कक्षा में उसे मिल-बाँट कर खाओ।





