Advertisements
Advertisements
Question
किसी एक संस्मरणीय घटना का वर्णन करो।
Advertisements
Solution
बात उन दिनों की है जब मैं चौथी कक्षा में पढ़ता था। मैं अपने मामा के यहाँ गया था। एक रात मैं अपने मामा के बेटों के साथ खेत में पहुँचा। बातें करते-करते रात के १२ बज गए। चारों तरफ घोर अँधेरा छाया था। तेज हवा चल रही थी। जानवरों की तरह-तरह की आवाजें आ रही थीं। पूरा माहौल डरावना लग रहा था। हमें सामने एक बड़ा-सा जीव अपनी तरफ बुलाता हुआ दिखाई दे रहा था। उस जीव के हाथ हिल रहे थे। हम डर गए। मेरे ममेरे भाई रोने लगे। इस तरह करीब आधा घंटा बीत गया। मैंने हिम्मत जुटाई और धीरे-धीरे उसकी तरफ बढ़ने लगा। जैसे ही मैं उसके पास पहुँचा, तो मैंने देखा एक पेड़ पर कपड़ा लटका हुआ था, जो हवा की वजह से हिल रहा था। जब मैंने उन लोगों के रोते हुए चेहरों को देखा, तो मैं हँसने लगा। बाद में जब मैंने यह बात उन लोगों को बताई तो वे लोग भी हँसने लगे।
APPEARS IN
RELATED QUESTIONS
‘हाफ मैराथन’ में सफलता प्राप्त करने के लिए कौन-कौन-सी तैयारियाँ करोगे, लिखो।
मैंने समझा मेरा विद्रोह पाठ से
किसी परिचित अन्य कहानी लेखन के लिए मुद्दे तैयार करो।
।। हे विश्वचि माझे घर ।।
मीरा का पद पढ़ो और सरल अर्थ बताओ।
।। करत-करत अभ्यास के जड़मति होत सुजान ।।
यदि खनिज तेल का खजाना समाप्त हो जाए तो...
मार्ग पर चलते हुए तुमने कुछ यातायात संकेत देखे होंगे। इन सांकेतिक चिह्न का क्या अर्थ है, लिखो:

मार्ग पर चलते हुए तुमने कुछ यातायात संकेत देखे होंगे। इन सांकेतिक चिह्न का क्या अर्थ है, लिखो:

दिए गए विषय पर लगभग 120 शब्दों में रचनात्मक लेख लिखिए :-
डिजिटल युग और मैं
