English

दो ठोस शंकुओं को एक बेलनाकार नली में आकृति में दर्शाए अनुसार रखा जाता है। इनकी धारिताओं का अनुपात 2:1 है। इन शंकुओं की ऊँचाइयाँ और धारिताएँ ज्ञात कीजिए। बेलन के शेष भाग का आयतन भी ज्ञात कीजिए।

Advertisements
Advertisements

Question

दो ठोस शंकुओं को एक बेलनाकार नली में आकृति में दर्शाए अनुसार रखा जाता है। इनकी धारिताओं का अनुपात 2:1 है। इन शंकुओं की ऊँचाइयाँ और धारिताएँ ज्ञात कीजिए। बेलन के शेष भाग का आयतन भी ज्ञात कीजिए।

Sum
Advertisements

Solution

माना शंकु A का आयतन 2V और शंकु B का आयतन V है।

पुनः, मान लीजिए शंकु A की ऊँचाई = h1 cm,

फिर शंकु B की ऊँचाई = (21 – h1) cm

दिया गया है, शंकु का व्यास = 6 cm

∴ शंकु की त्रिज्या = `6/2` = 3 cm

अब, शंकु का आयतन,

A = 2V

= `1/3 pi"r"^2"h"`

= `1/3 pi(3)^2"h"_1`

⇒ V = `1/6 pi9"h"_1`

= `3/2 "h"_1pi`  ...(i)

और शंकु का आयतन,

B = V

= `1/3 pi(3)^2(21 - "h"_1)`

= 3π(21 – h1)   ...(ii)

समीकरण (i) और (ii) से,

`3/2 "h"_1 pi` = 3π(21 – h1)

⇒ h1 = 2(21 – h1)

⇒ 3h1 = 42

⇒ h1 = `42/3` = 14 cm

∴ शंकु की ऊँचाई

B = 21 – h1

= 21 – 14

= 7 cm

अब, शंकु का आयतन,

A = `3 xx 14 xx 22/7` = 132 cm2    ...[समीकरण (i) का उपयोग करके]

और शंकु का आयतन,

B = `1/3 xx 22/7 xx 9 xx 7` = 66 cm3   ...[समीकरण (ii) का उपयोग करके]

अब, बेलन का आयतन

= πr2h

= `22/7 (3)^2 xx 21`

= 594 cm3

∴ शेष भाग का आवश्यक आयतन

= बेलन का आयतन – (शंकु A का आयतन + शंकु B का आयतन)

= 594 – (132 + 66)

= 396 cm3

shaalaa.com
ठोसों के संयोजन का आयतन
  Is there an error in this question or solution?
Chapter 12: पृष्ठीय क्षेत्रफल और आयतन - प्रश्नावली 12.3 [Page 148]

APPEARS IN

NCERT Exemplar Ganit Exemplar [Hindi] Class 10
Chapter 12 पृष्ठीय क्षेत्रफल और आयतन
प्रश्नावली 12.3 | Q 8. | Page 148

RELATED QUESTIONS

एक घनाकार ब्लॉक के एक फलक को अंदर की ओर से काट कर एक अर्धगोलाकार गड्ढ़ा इस प्रकार बनाया गया है कि अर्धगोले का व्यास घन के एक किनारे के बराबर है। शेष बचे ठोस का पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।


एक ठोस एक अर्धगोले पर खड़े एक शंकु के आकार का है जिनकी त्रिज्याएँ 1 सेमी हैं तथा शंकु की ऊँचाई उसकी त्रिज्या के बराबर है। इस ठोस का आयतन π के पदों में ज्ञात कीजिए।


एक इंजीनियरिंग के विद्यार्थी रचेल से एक पतली एल्यूमीनियम की शीट का प्रयोग करते हुए एक मॉडल बनाने को कहा गया है जो एक ऐसे बेलन के आकार का हो जिसके दोनों सिरों पर दो शंकु जुड़े हुए हों। इस मॉडल का व्यास 3 सेमी है और इसकी लंबाई 12 सेमी है। यदि प्रत्येक शंकु की ऊँचाई 2 सेमी हो तो रचेल द्वारा बनाए गए मॉडल में अंतर्विष्ट हवा का आयतन ज्ञात कीजिए। (यह मान लीजिए कि मॉडल की आंतरिक और बाहरी विमाएँ लगभग बराबर हैं।)


एक कलमदान घनाभ के आकार की एक लकड़ी से बना है जिसमें कलम रखने के लिए चार शंक्वाकार गड्ढ़े बने हुए हैं। घनाभ की विमाएँ 15 सेमी 10 सेमी 3.5 सेमी हैं। प्रत्येक गड्ढ़े की त्रिज्या 0.5 सेमी है और गहराई 1.4 सेमी है। पूरे कलमदान में लकड़ी का आयतन ज्ञात कीजिए। [π = `22/7`] का प्रयोग करें।


एक गोलाकार काँच के बर्तन की एक बेलन के आकार की गर्दन है जिसकी लंबाई 8 सेमी है और व्यास 2 सेमी है जबकि गोलाकार भाग का व्यास 8.5 सेमी है। इसमें भरे जा सकने वाली पानी की मात्रा माप कर, एक बच्चे ने यह ज्ञात किया कि इस बर्तन का आयतन 345 घन सेमी3 है। जाँच कीजिए कि उस बच्चे का उत्तर सही है या नहीं, यह मानते हुए कि उपरोक्त मापन आंतरिक मापन है। π = 3.14


दवाई का एक कैप्सूल 0.5 cm व्यास वाले एक बेलन के आकार का है, जिसके दोनों सिरों पर दो अर्धगोले लगे हुए हैं। संपूर्ण कैप्सूल की लंबाई 2 cm है। इस कैप्सूल की धारिता ______ है।


भुजा a वाले एक घनाकार बक्से के अंदर एक ठोस गेंद पूर्णतया ठीक-ठीक रखी जा सकती है। गेंद का आयतन `4/3πa^3` है।


भुजा 7 cm वाले एक ठोस घन में 7 cm ऊंचाई और 3 cm त्रिज्या वाले एक शंकु के आकार का छेद् किया गया है। शेष ठोस का आयतन ज्ञात कीजिए।


लोहे का एक खुला संदूक बनाने के लिए कितने घन सेंटीमीटर लोहे की आवश्यकता होगी, यदि इस संदूक की बाहरी विमाएँ 36 cm, 25 cm और 16.5 cm हैं, जबकि लोहे की मोटाई 1.5 cm है। यदि 1 घन सेंटीमीटर लोहे का भार 7.5 g है , तो इस संदूक का भार भी ज्ञात कीजिए।


किसी फाउन्टेन पेन की नली, जो बेलन के आकार की है, 7 cm लंबी है और इसका व्यास 5 mm है। इस पेन की नली में पूरी भरी स्याही से औसतन 3300 शब्द लिखे जा सकते हैं। स्याही की उस बोतल से कितने शब्द लिखे जा सकते हैं, जिसमें 1 लीटर की `(1)/(5)` भाग स्याही है? 


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×