Advertisements
Advertisements
प्रश्न
एक समांतर चतुर्भुज ABCD के विकर्ण बिंदु O पर प्रतिच्छेद करते हैं। O से होकर एक रेखा खींची जाती है, जो AD को P और BC से Q पर मिलती है। दर्शाइए कि PQ इस समांतर चतुर्भुज ABCD को बराबर क्षेत्रफल वाले दो भागों में विभाजित करता है।
Advertisements
उत्तर
दिया गया है - एक समांतर चतुर्भुज ABCD में, विकर्ण O पर प्रतिच्छेद करते हैं और एक रेखा PQ खींचते हैं, जो AD और BC को प्रतिच्छेद करती है।
सिद्ध करना है - PQ समांतर चतुर्भुज ABCD को समान क्षेत्रफल वाले दो भागों में विभाजित करता है।
अर्थात्, ar (ABQP) = ar (CDPQ)

उपपत्ति - हम जानते हैं कि, समांतर चतुर्भुज के विकर्ण परस्पर समद्विभाजित करते हैं।
∴ OA = OC और OB = OD ...(i)
ΔAOB और ΔCOD में,
OA = OC
OB = OD ...[समीकरण (i) से]
और ∠AOB = ∠COD ...[शीर्षाभिमुख कोण]
∴ ΔAOB = ΔCOD ...[SAS सर्वांगसमता नियम द्वारा]
तब, ar (ΔAOB) = ar (ΔCOD) ...(ii) [चूँकि सर्वांगसम आकृतियों का क्षेत्रफल समान होता है।]
अब, ΔAOP और ΔCOQ में,
∠PAO = ∠OCQ ...[वैकल्पिक आंतरिक कोण]
OA = OC ...[समीकरण (i) से]
और ∠AOP = ∠COQ ...[शीर्षाभिमुख कोण]
∴ ΔAOP ≅ ΔCOQ ...[ASA सर्वांगसमता नियम द्वारा]
∴ ar (ΔAOP) = ar (ΔCOQ) ...(iii) [चूँकि, सर्वांगसम आकृतियों का क्षेत्रफल बराबर होता है।]
इसी प्रकार, ar (ΔPOD) = ar (ΔBOQ) ...(iv)
अब, ar (ABQP) = ar (ΔCOQ) + ar (ΔCOD) + ar (ΔPOD)
= ar (ΔAOP) + ar (ΔAOB) + ar (ΔBOQ) ...[समीकरण (ii), (iii) और (iv) से]
⇒ ar (ABQP) = ar (CDPQ)
अतः सिद्ध हुआ।
APPEARS IN
संबंधित प्रश्न
एक किसान के पास समांतर चतुर्भुज PQRS के रूप में एक खेत था। उसने RS पर कोई बिंदु A लिया और उसे बिंदु P और Q से मिला दिया। क्षेत्र को कितने भागों में विभाजित किया गया है? इन भागों के आकार क्या हैं? किसान गेहूँ और दालों को खेत के बराबर भागों में अलग-अलग बोना चाहता है। उसे कैसे करना चाहिए?
दर्शाइए कि समांतर चतुर्भुज के दोनों विकर्ण उसे बराबर क्षेत्रफलों वाले चार त्रिभुजों में बाँटते हैं।
बिंदु D और E क्रमश: ΔABC कि भुजाओं AB और AC पर इस प्रकार स्थित हैं कि ar(DBC) = ar(EBC) है दर्शाइए कि DE || BC है |
समान्तर चतुर्भुज ABCD की एक भुजा AB को एक बिंदु P तक बढाया गया है | A से होकर CP के समांतर खिंची गई रेखा बढाई गई CB को Q पर मिलती है और फिर समांतर चतुर्भुज PBQR को पूरा किया गया है | दर्शाइए कि ar(ABCD) = ar(PBQR) है |
[संकेत: AC और PQ को मिलाइए अब ar(ACQ) और ar(APQ) कि तुलना कीजिये]

ABCDE एक पंचभुज है| B से होकर AC के समांतर खिंची गई रेखा बढाई गई DC को F पर मिलती है | दर्शाइए कि
(i) ar(ACB) = ar(ACF)
(ii) ar(AEDF) = ar(ABCDE)

चतुर्भुज ABCD के विकर्ण AC और BD परस्पर बिंदु O पर इस प्रकार प्रतिच्छेद करते हैं कि ar (AOD) = ar (BOC) है सिद्ध कीजिए कि ABCD एक समलंब है |
दी गई आकृति में, ar(DRC) = ar(DPC) है और ar(BDP) = ar(ARC) है | दर्शाइए कि दोनों चतुर्भुज ABCD और DCPR समलंब है |

समांतर चतुर्भुज ABCD और आयत ABEF एक ही आधार पर स्थित हैं और उनके क्षेत्रफल बराबर हैं। दर्शाइए की समांतर चतुर्भुज का परिमाप आयत के परिमाप से अधिक है।
PQRS एक समांतर चतुर्भुज है जिसका क्षेत्रफल 180 cm2 है तथा A विकर्ण QS पर स्थित कोई बिंदु है। तब ∆ASR का क्षेत्रफल 90 cm2 है।
त्रिभुज ABC में यदि L और M क्रमश : AB और AC भुजाओं पर इस प्रकार स्थित बिंदु हैं कि LM || BC है। सिद्ध कीजिए कि ar (LOB) = ar (MOC) है।
