Advertisements
Advertisements
प्रश्न
एक कर्मचारी किसी कंपनी में 30 दिन के ठेके पर इस प्रतिबंध के साथ नियुक्त किया गया कि उसे प्रत्येक दिन कार्य करने के ₹ 120 मिलेंगे तथा प्रत्येक दिन नहीं कार्य करने के लिए ₹ 10 का दंड देना पड़ेगा। यदि उसे कुल ₹ 2300 प्राप्त हुए हैं, तो वह कुल कितने दिन अनुपस्थित रहा?
Advertisements
उत्तर
दिया गया है, अनुबंध में कुल दिनों की संख्या = 30
प्रतिदिन काम करने पर मिलने वाला पैसा = ₹ 120
अनुपस्थित रहने पर प्रतिदिन काटा गया पैसा = ₹ 10
और कर्मचारी को वेतन के रूप में प्राप्त राशि = ₹ 2300
माना कि कर्मचारी x दिन तक अनुपस्थित रहा।
फिर, कर्मचारी ने (30 – x) दिन काम किया।
प्रश्न के अनुसार,
120(30 – x) – 10x = 2300
⇒ 3600 – 120x – 10x = 2300
⇒ – 130x = – 3600 + 2300
⇒ – 130x = – 1300
⇒ x = `-1300 xx ((-1)/130)`
∴ x = 10
इसलिए, कर्मचारी 10 दिनों तक अनुपस्थित रहा।
APPEARS IN
संबंधित प्रश्न
किसी कक्षा में बालक और बालिकाओं की संख्याओं में अनुपात 7:5 है। यदि बालकों की संख्या बालिकाओं को संख्या से 8 अधिक है तो कक्षा में कुल कितने विद्यार्थी है?
बाइचुंग के पिताजी उसके दादाजी से 26 वर्ष छोटे हैं और उससे 29 वर्ष बड़े हैं। यदि उन तीनो की आयु का योग 135 वर्ष है तो उनकी आयु अलग-अलग ज्ञात कीजिए।
15 वर्ष बाद रवि को आयु उसकी वर्तमान आयु से चार गुनी हो जाएगी। रवि की वर्तमान आयु क्या है?
एक निबंध प्रतियोगिता में आयोजकों ने तय किया कि प्रत्येक विजेता को रू 100 और विजेता को छोड़कर प्रत्येक प्रतिभागी को रू 25 पुरस्कार के रूप में दिए जाएँगे। यदि पुरस्कारों में बाँठी गई राशि रू 3,000 थी तो कुल 63 प्रतिभागियों में विजेताओं की संख्या ज्ञात कीजिए।
अर्पिता की वर्तमान आयु शिल्पा की आयु की तिगुनी है। यदि 3 वर्ष पहले शिल्पा की आयु x वर्ष थी, तो अर्पिता की वर्तमान आयु है –
18 वर्ष बाद, स्वर्णिम अपनी वर्तमान आयु की चार गुनी आयु की होगी। उसकी वर्तमान आयु ______ है।
3 वर्ष पहले एक लड़के की आयु y वर्ष थी। उसकी आयु 2 वर्ष पहले (y – 2) वर्ष थी।
किसी कक्षा में, लड़के और लड़कियों की संख्याओं का अनुपात 5 : 4 है। यदि लड़कों की संख्या लड़कियों की संख्या से 9 अधिक है, तो लड़कों की संख्या 9 है।
एक महिला ₹ 1,00000 लेकर एक बैंक में गयी। उसने कैशियर से कहा कि वह उसे ₹ 500 और ₹ 1000 वाले नोट इस धनराशि के रूप में दे। उसे कुल 175 नोट मिले। प्रत्येक प्रकार के नोटों की संख्या ज्ञात कीजिए।
एक स्टीमर धारा के अनुकूल जाते हुए दो बंदरगाहों के बीच की दूरी 5 घंटे में तय करता है, जबकि वह यही दूरी धारा के प्रतिकूल जाते हुए 6 घंटे में तय करता है। यदि धारा की चाल 1 km/h है, तो शांत जल में स्टीमर की चाल ज्ञात कीजिए।
