Advertisements
Advertisements
प्रश्न
x के किस मान के लिए, निम्न आकार का परिमाप 186 cm है?

Advertisements
उत्तर
दिया गया है, दी गई आकृति की लंबाई = (5x + 6)
और दी गई आकृति की चौड़ाई = (2x + 66)
∵ आकृति का परिमाप = 186 cm ...[दिया गया है।]
∴ 2 × (लम्बाई + चौड़ाई) = 186
⇒ 2 × [(5x + 6) + (2x + 66)] = 186
⇒ 2 × [7x + 72] = 186
⇒ 14x + 144 = 186
⇒ 14x = 186 – 144
⇒ 14x = 42
⇒ x = `42/14`
∴ x = 3
अतः, x का मान 3 cm है।
APPEARS IN
संबंधित प्रश्न
तीन लगातार पूर्णांक बढ़ते क्रम में लेकर उन्हें क्रमश: 2,3 तथा 4 से गुणा कर योग करने पर योगफल 74 प्राप्त होता है। तीनों पूर्णाक ज्ञात कीजिए।
किसी कक्षा में बालक और बालिकाओं की संख्याओं में अनुपात 7:5 है। यदि बालकों की संख्या बालिकाओं को संख्या से 8 अधिक है तो कक्षा में कुल कितने विद्यार्थी है?
एक निबंध प्रतियोगिता में आयोजकों ने तय किया कि प्रत्येक विजेता को रू 100 और विजेता को छोड़कर प्रत्येक प्रतिभागी को रू 25 पुरस्कार के रूप में दिए जाएँगे। यदि पुरस्कारों में बाँठी गई राशि रू 3,000 थी तो कुल 63 प्रतिभागियों में विजेताओं की संख्या ज्ञात कीजिए।
तीन क्रमागत संख्याएँ, जिनका योग 12 है, ______, ______ और ______ है।
18 वर्ष बाद, स्वर्णिम अपनी वर्तमान आयु की चार गुनी आयु की होगी। उसकी वर्तमान आयु ______ है।
3 वर्ष पहले एक लड़के की आयु y वर्ष थी। उसकी आयु 2 वर्ष पहले (y – 2) वर्ष थी।
किसी त्रिभुज की दो बराबर भुजाओं में से प्रत्येक तीसरी भुजा के तिगुने से 4 मी कम है। यदि त्रिभुज का परिमाप 55 मी है, तो उसकी भुजाएँ ज्ञात कीजिए।
किसी बस में 40 यात्री हैं, जिनमें से कुछ ₹ 3 के टिकट वाले हैं और शेष ₹ 10 के टिकट वाले हैं। इन यात्रियों से एकत्रित कुल धनराशि ₹ 295 हैं। ज्ञात कीजिए कि कितने यात्रियों के पास ₹ 3 वाली टिकट हैं।
कुसुम ने कुछ चॉकलेट ₹ 10 प्रति चॉकलेट की दर से खरीदीं। उसने उतनी ही कैंडीस ₹ 5 प्रति कैंडीस की दर से खरीदीं। वह चॉकलेट पर 20% का लाभ अर्जित करती है तथा कैंडीस पर 8% का लाभ अर्जित करती है। दिन के अंत में, सभी चॉकलेट और कैंडीस बिक गयीं तथा उसे ₹ 240 का लाभ हुआ। खरीदी गयीं चॉकलेटों की संख्या ज्ञात कीजिए।
एक स्टीमर धारा के अनुकूल जाते हुए दो बंदरगाहों के बीच की दूरी 5 घंटे में तय करता है, जबकि वह यही दूरी धारा के प्रतिकूल जाते हुए 6 घंटे में तय करता है। यदि धारा की चाल 1 km/h है, तो शांत जल में स्टीमर की चाल ज्ञात कीजिए।
