Advertisements
Advertisements
प्रश्न
तीन क्रमागत संख्याएँ, जिनका योग 12 है, ______, ______ और ______ है।
Advertisements
उत्तर
तीन क्रमागत संख्याएँ, जिनका योग 12 है, 3, 4 और 5 है।
स्पष्टीकरण -
आइए हम तीन क्रमागत संख्याएँ x, (x + 1), (x + 2) लें।
x + x + 1 + x + 2 = 12
⇒ 3x + 3 = 12
⇒ 3x = 12 – 3 = 9
⇒ `x = 9/3 = 3`
इसलिए, तीन संख्याएँ 3, 4, 5 हैं।
APPEARS IN
संबंधित प्रश्न
15 वर्ष बाद रवि को आयु उसकी वर्तमान आयु से चार गुनी हो जाएगी। रवि की वर्तमान आयु क्या है?
एक निबंध प्रतियोगिता में आयोजकों ने तय किया कि प्रत्येक विजेता को रू 100 और विजेता को छोड़कर प्रत्येक प्रतिभागी को रू 25 पुरस्कार के रूप में दिए जाएँगे। यदि पुरस्कारों में बाँठी गई राशि रू 3,000 थी तो कुल 63 प्रतिभागियों में विजेताओं की संख्या ज्ञात कीजिए।
शिखा की वर्तमान आयु p वर्ष है। रीमू की वर्तमान आयु शिखा की वर्तमान आयु की चार गुनी है। 5 वर्ष बाद, रीमू की आयु 15p वर्ष हो जाएगी।
तीन क्रमागत सम संख्याओं का योग 48 है। इनमें से सबसे बड़ी संख्या ज्ञात कीजिए।
एक आयत का परिमाप 240 cm है। यदि इसकी लंबाई में 10% की वृद्धि हो जाए और चौड़ाई में 20% की कमी हो जाए, तो आयत का परिमाप वही रहता है। आयत की लंबाई और चौड़ाई ज्ञात कीजिए।
किसी व्यक्ति को वर्ष 2008 के फरवरी मास के लिए एक टाइपिस्ट के रूप में नियुक्त किया गया। उसे ₹ 500 प्रति दिन मिलते हैं, परंतु वह जितने दिन अनुपस्थित रहता है उसकी ₹ 100 प्रतिदिन की दर से धनराशि काट ली जाती है। उसे उस माह में वेतन के रूप में ₹ 9100 प्राप्त हुए। उसने कितने दिन कार्य किया?
किसी बस में 40 यात्री हैं, जिनमें से कुछ ₹ 3 के टिकट वाले हैं और शेष ₹ 10 के टिकट वाले हैं। इन यात्रियों से एकत्रित कुल धनराशि ₹ 295 हैं। ज्ञात कीजिए कि कितने यात्रियों के पास ₹ 3 वाली टिकट हैं।
एक बढ़ई एक पलंग बनाने के लिए ₹ 2600 लेता है। इसमें प्रयोग की गयी सामग्री की लागत ₹ 1100 है तथा मजदूरी ₹ 200 प्रति घंटा है। बढ़ई ने कितने घंटे कार्य किया?
₹ 200 को A और B में इस प्रकार विभाजित करने पर कि A द्वारा प्राप्त की गयी राशि का दोगना B द्वारा प्राप्त की गयी राशि के तिगुने से ₹ 200 कम हो, B द्वारा प्राप्त की गयी राशि ज्ञात कीजिए।
मधुलिका ने एक संख्या सोची, उसका दोगुना किया और उसमें 20 जोड़ा। परिणामी संख्या को 25 से भाग देने पर उसे 4 प्राप्त होता है। वह संख्या क्या है?
