Advertisements
Advertisements
प्रश्न
एक आयत का परिमाप 240 cm है। यदि इसकी लंबाई में 10% की वृद्धि हो जाए और चौड़ाई में 20% की कमी हो जाए, तो आयत का परिमाप वही रहता है। आयत की लंबाई और चौड़ाई ज्ञात कीजिए।
Advertisements
उत्तर
दिया गया है, आयत का परिमाप = 240 cm
⇒ 2 × (लम्बाई + चौड़ाई) = 240 cm
⇒ लम्बाई + चौड़ाई = 120 cm
माना आयत की लंबाई x cm है।
तब, आयत की चौड़ाई = (120 – x) cm
∴ आयत की नई लंबाई = x + x का 10%
= `x + 10/100 xx x`
= `110/100 x cm`
और आयत की नई चौड़ाई = (120 – x) – (120 – x) cm का 20%
= `(120 - x) - 20/100 xx (120 - x)`
= `(120 - x)(1 - 20/100)`
= `80/100 (120 - x) cm`
यह दिया गया है कि नये आयत का परिमाप 240 cm है।
प्रश्न के अनुसार,
2 × (नई लंबाई + नई चौड़ाई) = 240
⇒ `2 xx [(110x)/100 + 80/100 (120 - x)] = 240`
⇒ `(110x + 9600 - 80x)/100 = 240/2`
⇒ `30x + 9600 = 240/2 xx 100`
⇒ 30x + 9600 = 12000
⇒ 30x = 12000 – 9600
⇒ 30x = 2400
⇒ x = `2400/30` = 80
अत:, आयत की लंबाई = 80 cm
और आयत की चौड़ाई = 120 – 80 = 40 cm हैं।
APPEARS IN
संबंधित प्रश्न
तीन लगातार पूर्णांक बढ़ते क्रम में लेकर उन्हें क्रमश: 2,3 तथा 4 से गुणा कर योग करने पर योगफल 74 प्राप्त होता है। तीनों पूर्णाक ज्ञात कीजिए।
बाइचुंग के पिताजी उसके दादाजी से 26 वर्ष छोटे हैं और उससे 29 वर्ष बड़े हैं। यदि उन तीनो की आयु का योग 135 वर्ष है तो उनकी आयु अलग-अलग ज्ञात कीजिए।
मेरे पास रु 300 मूल्य के रु 1,रु 2 और रु 5 वाले सिक्के हैं। रु 2 रूपये वाले सिक्कों की संख्या रु 5 वाले सिक्कों की संख्या की तिगुनी है और सिक्कों की कुल संख्या 160 है। मेरे पास प्रत्येक प्रकार के कितने-कितने सिक्के है?
निम्न समीकरण को हल कीजिए और अपने उत्तर की जाँच कीजिए।
4z + 3 = 6 + 2z
10 के दो क्रमागत गुणजों का योग 210 है। तब, इनमें से छोटा गुणज ______ है।
यदि दो संख्याओं का योग 93 है और इनमें से एक x है, तो दूसरी संख्या 93 – x होगी।
₹ 13500 को सलमा, किरन और जेनिफर में इस प्रकार वितरित किया जाता है कि सलमा को किरन से ₹ 1000 अधिक मिलते हैं तथा जेनिफर को किरन से ₹ 500 अधिक मिलते हैं। जेनिफर को मिलने वाली राशि ज्ञात कीजिए।
किसी व्यक्ति को वर्ष 2008 के फरवरी मास के लिए एक टाइपिस्ट के रूप में नियुक्त किया गया। उसे ₹ 500 प्रति दिन मिलते हैं, परंतु वह जितने दिन अनुपस्थित रहता है उसकी ₹ 100 प्रतिदिन की दर से धनराशि काट ली जाती है। उसे उस माह में वेतन के रूप में ₹ 9100 प्राप्त हुए। उसने कितने दिन कार्य किया?
एक कर्मचारी किसी कंपनी में 30 दिन के ठेके पर इस प्रतिबंध के साथ नियुक्त किया गया कि उसे प्रत्येक दिन कार्य करने के ₹ 120 मिलेंगे तथा प्रत्येक दिन नहीं कार्य करने के लिए ₹ 10 का दंड देना पड़ेगा। यदि उसे कुल ₹ 2300 प्राप्त हुए हैं, तो वह कुल कितने दिन अनुपस्थित रहा?
कुसुम ने कुछ चॉकलेट ₹ 10 प्रति चॉकलेट की दर से खरीदीं। उसने उतनी ही कैंडीस ₹ 5 प्रति कैंडीस की दर से खरीदीं। वह चॉकलेट पर 20% का लाभ अर्जित करती है तथा कैंडीस पर 8% का लाभ अर्जित करती है। दिन के अंत में, सभी चॉकलेट और कैंडीस बिक गयीं तथा उसे ₹ 240 का लाभ हुआ। खरीदी गयीं चॉकलेटों की संख्या ज्ञात कीजिए।
