मराठी

मेरे पास रु 300 मूल्य के रु 1,रु 2 और रु 5 वाले सिक्के हैं। रु 2 रूपये वाले सिक्कों की संख्या रु 5 वाले सिक्कों की संख्या की तिगुनी है और सि

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

मेरे पास रु 300 मूल्य के रु 1,रु 2 और रु 5  वाले सिक्के हैं। रु 2 रूपये वाले सिक्कों की संख्या रु 5 वाले सिक्कों की संख्या की तिगुनी है और सिक्कों की कुल संख्या 160 है। मेरे पास प्रत्येक प्रकार के कितने-कितने सिक्के है?

संख्यात्मक
Advertisements

उत्तर

माना 5 रुपए वाले सिक्को की संख्या = x

प्रश्नानुसार 2 रुपए वाले सिक्को की संख्या = 3x

1 रुपए वाले सिक्को की संख्या = 160 − (3x +x) 

कुल मूल्य = 160 - (3x + x) + 2(3x) + 5(x) = 300

160 - 4x + 6x + 5x = 300

या 7x = 300 − 160

या 7x = 140

दोनों तरफ 7 से भाग देने पर

या `(7x)/7 = 140/7`

या x= 20

अतः 5 रुपए वाले सिक्को की संख्या = x = 20

प्रश्नानुसार 2 रुपए वाले सिक्को की संख्या = 3x = 60

1 रुपए वाले सिक्को की संख्या =160 − (3x + x) = 80

shaalaa.com
कुछ अनुप्रयोग जो समीकरणों को हल करते हैं, जिनके एक पक्ष में रैकि व्यंजक तथा दूसरे में केवल संख्याएं होती हैं
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?

संबंधित प्रश्‍न

किसी कक्षा में बालक और बालिकाओं की संख्याओं में अनुपात 7:5 है। यदि बालकों की संख्या बालिकाओं को संख्या से 8 अधिक है तो कक्षा में कुल कितने विद्यार्थी है?


3 वर्ष पहले एक लड़के की आयु y वर्ष थी। उसकी आयु 2 वर्ष पहले (y – 2) वर्ष थी।


शिखा की वर्तमान आयु p वर्ष है। रीमू की वर्तमान आयु शिखा की वर्तमान आयु की चार गुनी है। 5 वर्ष बाद, रीमू की आयु 15p वर्ष हो जाएगी। 


अंजू और उसकी माँ की आयु का योग 65 वर्ष है। यदि अंजू की वर्तमान आयु y वर्ष है, तो 5 वर्ष पहले उसकी माँ की आयु (60 – y) वर्ष थी।


₹ 13500 को सलमा, किरन और जेनिफर में इस प्रकार वितरित किया जाता है कि सलमा को किरन से ₹ 1000 अधिक मिलते हैं तथा जेनिफर को किरन से ₹ 500 अधिक मिलते हैं। जेनिफर को मिलने वाली राशि ज्ञात कीजिए।


तीन क्रमागत विषम संख्याओं का योग 69 है। इनमें से अभाज्य संख्या ज्ञात कीजिए।


हमीद के पास विभिन्न फलों की तीन पेटियाँ हैं। पेटी A का भार पेटी B के भार से `2 1/2` kg अधिक है और पेटी C का भार पेटी B के भार `10 1/4` kg अधिक है। तीनों पेटियों का कुल भार `48 3/4` kg है। A का भार कितने किलोग्राम है?


किसी बस में 40 यात्री हैं, जिनमें से कुछ ₹ 3 के टिकट वाले हैं और शेष ₹ 10 के टिकट वाले हैं। इन यात्रियों से एकत्रित कुल धनराशि ₹ 295 हैं। ज्ञात कीजिए कि कितने यात्रियों के पास ₹ 3 वाली टिकट हैं।


एक स्टीमर धारा के अनुकूल जाते हुए दो बंदरगाहों के बीच की दूरी 5 घंटे में तय करता है, जबकि वह यही दूरी धारा के प्रतिकूल जाते हुए 6 घंटे में तय करता है। यदि धारा की चाल 1 km/h है, तो शांत जल में स्टीमर की चाल ज्ञात कीजिए।


मधुलिका ने एक संख्या सोची, उसका दोगुना किया और उसमें 20 जोड़ा। परिणामी संख्या को 25 से भाग देने पर उसे 4 प्राप्त होता है। वह संख्या क्या है?


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×