मराठी

आकृति में PQR एक समकोण त्रिभुज है, जिसका ∠Q समकोण है तथा QS ⊥ PR है। यदि PQ = 6 cm और PS = 4 cm है, तो QS, RS और QR ज्ञात कीजिए।

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

आकृति में PQR एक समकोण त्रिभुज है, जिसका ∠Q समकोण है तथा QS ⊥ PR है। यदि PQ = 6 cm और PS = 4 cm है, तो QS, RS और QR ज्ञात कीजिए। 

बेरीज
Advertisements

उत्तर

दिया गया है,

ΔPQR जिसमें ∠Q = 90°,

QS ⊥ PR और PQ = 6 cm,

PS = 4 cm

ΔSQP और ΔSRQ में,

∠PSQ = ∠RSQ  ...[प्रत्येक 90° के बराबर]

∠SPQ = ∠SQR   ...[प्रत्येक 90° – ∠R के बराबर है]

∴ ΔSQP ∼ ΔSRQ  ...[AA समानता मानदंड द्वारा]

फिर, `("SQ")/("PS") = ("SR")/("SQ")`

⇒ SQ2 = PS × SR   ...(i)

समकोण ΔPSQ में,

PQ2 = PS2 + QS2   ...[पाइथागोरस प्रमेय द्वारा]

⇒ (6)2 = (4)2 + QS2

⇒ 36 = 16 + QS2

⇒ QS2 = 36 – 16 = 20

∴ QS = `sqrt(20) = 2sqrt(5)` cm

QS का मान समीकरण (i) में रखने पर, हम पाते हैं, 

`(2sqrt(5))^2` = 4 × SR

⇒ SR = `(4 xx 5)/4` = 5 cm

समकोण ΔQSR में,

QR2 = QS2 + SR2

⇒ QR2 = `(2sqrt(5))^2 + (5)^2`

⇒ QR2 = 20 + 25

∴ QR = `sqrt(45) = 3sqrt(5)` cm

अतः, QS = `2sqrt(5)` cm, RS = 5 cm और QR = `3sqrt(5)` cm।

shaalaa.com
पाइथागोरस प्रमेय
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
पाठ 6: त्रिभुज - प्रश्नावली 6.4 [पृष्ठ ७६]

APPEARS IN

एनसीईआरटी एक्झांप्लर Ganit Exemplar [Hindi] Class 10
पाठ 6 त्रिभुज
प्रश्नावली 6.4 | Q 10. | पृष्ठ ७६

संबंधित प्रश्‍न

कुछ त्रिभुजों की भुजाएँ नीचे दी गई हैं। निर्धारित कीजिए कि इनमें से कौन-कौन से त्रिभुज समकोण त्रिभुज हैं। इस स्थिति में कर्ण की लंबाई भी लिखिए।

3 cm, 8 cm, 6 cm


ABC एक समद्विबाहु त्रिभुज है जिसका कोण C समकोण है। सिद्ध कीजिए कि AB2 = 2AC2 है।


ABC एक समद्विबाहु त्रिभुज है जिसमें AC = BC है। यदि AB2 = 2AC2 है, तो सिद्ध कीजिए कि ABC एक समकोण त्रिभुज है।


एक समबाहु त्रिभुज ABC की भुजा 2a है। उसके प्रत्येक शीर्षलंब की लंबाई ज्ञात कीजिए।


आकृति में ABC एक त्रिभुज है जिसमें ∠ABC > 90° हैं तथा AD ⊥ CB है। सिद्ध कीजिए कि AC2 = AB2 + BC2 + 2 BC.BD है।

 


यदि ∆PQR की एक भुजा PQ पर S एक ऐसा बिंदु है कि PS = QS = RS है, तो ______।


भुजा 8 cm वाले एक समबाहु त्रिभुज का शीर्षलंब ज्ञात कीजिए।


10 m लंबी एक सीढ़ी, जो एक उर्ध्वाधर दीवार के सहारे टिकी हुई है, के निचले सिरे की दीवार के आधार से दूरी 6 m है। दीवार पर उस बिंदु की ऊँचाई ज्ञात कीजिए, जहाँ तक सीढ़ी का ऊपरी सिरा पहुँचता है।


∆PQR में, PD ⊥ QR इस प्रकार है कि D भुजा QR पर स्थित है। यदि PQ = a, PR = b, QD = c और DR = d है, तो सिद्ध कीजिए कि (a + b)(a – b) = (c + d)(c – d) है।


आकृति में, रेखाखंड DF त्रिभुज ABC की भुजा AC को बिंदु E पर इस प्रकार प्रतिच्छेद करता है कि E, भुजा AC का मध्य-बिंदु है और ∠AEF = ∠AFE है। सिद्ध कीजिए कि `(BD)/(CD) = (BF)/(CE)` है।


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×