हिंदी

Hindi Medium कक्षा १० - CBSE Important Questions for Hindi Course - A

Advertisements
विषयों
अध्याय
विषयों
मुख्य विषय
अध्याय
Advertisements
Advertisements
Hindi Course - A
< prev  1 to 20 of 129  next > 

पिता द्वारा भोलानाथ को खाना खिलाने के बाद भी उसकी माँ उसे खाना खिलाती थी, क्यों? ‘माता का अँचल’ पाठ के आधार पर लिखिए।

Appears in 3 question papers
Chapter: [1] माता का आँचल
Concept: माता का आँचल

गोपियाँ उद्धव को भाग्यवान मानती हैं क्योंकि -

Appears in 3 question papers
Chapter: [1] सूरदास : पद
Concept: पद

'माता का अँचल' पाठ में बच्चों की दिनचर्या आजकल के बच्चों की दिनचर्या से भिन्न है, कैसे? उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।

Appears in 3 question papers
Chapter: [1] माता का आँचल
Concept: माता का आँचल

'पूरक पाठ्य-पुस्तक' के पाठ पर आधारित निम्नलिखित प्रश्न के उत्तर लगभग 50-60 शब्दों में लिखिए -

यह स्वाभाविक है कि बच्चा माता या पिता किसी एक से अधिक नज़दीकी का अनुभव करता हो - 'माता का आँचल' के भोलानाथ के संदर्भ से इस कथन पर प्रकाश डालें। इसके साथ ही अपने जीवन के अनुभव से इसके पक्ष या विपक्ष में टिप्पणी कीजिए।

Appears in 3 question papers
Chapter: [1] माता का आँचल
Concept: माता का आँचल

‘कन्यादान’ कविता में शाब्दिक भ्रम किसे और क्यों कहा गया है?

Appears in 3 question papers
Chapter: [1.08] ऋतुराज : कन्यादान
Concept: कन्यादान

वर्तमान में ‘कन्यादान’ जैसी परंपरा के औचित्य-अनौचित्य पर अपने तर्कसंगत विचार लिखिए।

Appears in 3 question papers
Chapter: [1.08] ऋतुराज : कन्यादान
Concept: कन्यादान

“हम सभी नदियों और पर्वतों के ऋणी है”- कैसे? ‘साना-साना हाथ जोड़ि’ पाठ के आधार पर स्पष्ट कीजिए।

Appears in 3 question papers
Chapter: [2] साना-साना हाथ जोड़ि...
Concept: साना-साना हाथ जोड़ि...

परशुराम के क्रोधित होने का कारण था -

Appears in 3 question papers
Chapter: [2] तुलसीदास : राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद
Concept: राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद

'साना-साना हाथ जोड़ि' पाठ के संदर्भ में लिखिए कि प्राकृतिक जल संचय की व्यवस्था को कैसे सुधारा जा सकता है? इस दिशा में सरकार द्वारा उठाए गए कदमों पर टिप्पणी कीजिए।

Appears in 3 question papers
Chapter: [2] साना-साना हाथ जोड़ि...
Concept: साना-साना हाथ जोड़ि...

'पूरक पाठ्य-पुस्तक' के पाठ पर आधारित निम्नलिखित प्रश्न के उत्तर लगभग 50-60 शब्दों में लिखिए -

'साना-साना हाथ जोड़ि' - की लेखिका अपनी यात्रा में प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते चलती हैं। पाठ के किन्हीं दो प्रसंगों के उल्लेख के साथ लिखिए कि अगर आप उस स्थान पर होते तो क्या करते?

Appears in 3 question papers
Chapter: [2] साना-साना हाथ जोड़ि...
Concept: साना-साना हाथ जोड़ि...

‘जॉर्ज पंचम की नाक’ पाठ के आधार पर बताइए कि रानी एलिजाबेथ द्वितीय के भारत आगमन से पूर्व अधिकारियों को क्या चिंता हुई। देश की नाक बचाने के लिए कौन-सी जी-तोड़ कोशिशें की गईं?

Appears in 3 question papers
Chapter: [2.2] जॉर्ज पंचम की नाक
Concept: जॉर्ज पंचम की नाक

'आत्मकथ्य' से उद्धृत निम्नलिखित काव्य-पंक्ति का भाव स्पष्ट कीजिए -

“उसकी स्मृति पाथेय बनी है थके पथिक की पंथा की।”

Appears in 3 question papers
Chapter: [3] जयशंकर प्रसाद : आत्मकथ्य
Concept: आत्मकथ्य

'मैं क्यों लिखता हूँ?' पाठ के संदर्भ में लिखिए कि आपके विचार से विज्ञान का दुरुपयोग कैसे हो रहा है और उससे कैसे बचा जा सकता है?

Appears in 3 question papers
Chapter: [3] मैं क्‍यों लिखता हूँ?
Concept: मैं क्‍यों लिखता हूँ?

'पूरक पाठ्य-पुस्तक' के पाठ पर आधारित निम्नलिखित प्रश्न के उत्तर लगभग 50-60 शब्दों में लिखिए -

कृतिकार की ईमानदारी से आप क्या समझते हैं? 'मैं क्यों लिखता हूँ' के लेखक ने इस ईमानदारी के समक्ष किस तरह की लेखकीय विवशताओं का उल्लेख किया है?

Appears in 3 question papers
Chapter: [3] मैं क्‍यों लिखता हूँ?
Concept: मैं क्‍यों लिखता हूँ?

‘उत्साह’ कविता के काव्य-सौंदर्य पर प्रकाश डालिए।

Appears in 3 question papers
Chapter: [4] सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' : उत्साह और अट नहीं रही है
Concept: उत्साह

‘निराला’ ने ‘उत्साह’ कविता के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन के क्या संदेश दिए हैं? तर्कसंगत उत्तर दीजिए।

Appears in 3 question papers
Chapter: [4] सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' : उत्साह और अट नहीं रही है
Concept: उत्साह

'अट नहीं रही है' कविता में कवि ने फागुन मास के सौंदर्य को किस प्रकार चित्रित किया है?

Appears in 3 question papers
Chapter: [4] सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' : उत्साह और अट नहीं रही है
Concept: अट नहीं रही है

“धूलि-धूसर तुम्हारे ये गात........
छोड़कर तालाब मेरी झोपड़ी में खिल रहे जलजात”

'तुम्हारी ये दंतुरित मुस्कान' से ली गई उपर्युक्त पंक्तियों में प्रयुक्त बिम्ब को स्पष्ट कीजिए।

Appears in 3 question papers
Chapter: [5] नागार्जुन : यह दंतुरित मुसकान और फसल
Concept: यह दंतुरित मुसकान

“मिट्टी के गुण-धर्म को सुरक्षित कैसे रखा जा सकता है?” 'फसल' कविता के आधार पर लिखिए।

Appears in 3 question papers
Chapter: [5] नागार्जुन : यह दंतुरित मुसकान और फसल
Concept: फसल

निम्नलिखित पठित पद्यांश पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नों के लिए सही विकल्प का चयन कर लिखिए -

या अपने ही सरगम को लाँघकर
चला जाता है भटकता हुआ एक अनहद में
तब संगतकार की स्थायी को सँभाले रहता है
जैसे समेटता हो मुख्य गायक का पीछे छूटा हुआ सामान
जैसे उसे याद दिलाता हो उसका बचपन
जब वह नौसिखिया था
तारसप्तक में जब बैठने लगता है उसका गला
प्रेरणा साथ छोड़ती हुई उत्साह अस्त होता हुआ
आवाज से राख जैसा कुछ गिरता हुआ
तभी मुख्य गायक को ढाँढ़स बँधाता
कहीं से चला आता है संगतकार का स्वर

  1.  मुख्य गायक अपने ही सरगम को किस कारण लाँघ जाता है?
    1. गाने की रौ में भटकने के कारण
    2. संगतकार द्वारा साथ देने के कारण
    3. संगतकार द्वारा साथ न देने के कारण 
    4. संगतकार नौसिखिया था
  2. मुख्य गायक कहाँ भटक जाता है?
    1. समुद्र के भँवरजाल में 
    2. बचपन की स्मृतियों में
    3. तबले की ताल में
    4. शोर-गूँज के भँवरजाल में
  3. मुख्य गायक के भटकने पर संगतकार उसकी सहायता कैसे करता है?
    1. उसका सामान उठाकर
    2. उसका हाथ पकड़कर
    3. स्थायी को सँभालकर
    4. बचपन की याद दिलाकर
  4.  “जब वह नौसिखिया था”- इस वाक्य में 'वह' किसके लिए आया है?
    1. संगतकार
    2. मुख्य गायक
    3. संयोजक
    4. बाँसुरी वादक
  5.  'तारसप्तक' में जब बैठने लगता है उसका गला। यहाँ 'तारसप्तक' से क्या अभिप्राय है?
    1. धीमा स्वर 
    2. शुद्ध स्वर
    3. दुगुना धीमा स्वर
    4. दुगुना ऊँचा स्वर
Appears in 3 question papers
Chapter: [6] मंगलेश डबराल : संगतकार
Concept: संगतकार
< prev  1 to 20 of 129  next > 
Advertisements
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×