हिंदी

यह ज्ञात हुआ है कि सायं 2 बजकर t मिनट पर किसी घड़ी की मिनट वाली सुई को सायं 3 बजे का समय दर्शाने के लिए t24 मिनट से 3 मिनट कम समय की आवश्यकता है। t ज्ञात कीजिए।

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

यह ज्ञात हुआ है कि सायं 2 बजकर t मिनट पर किसी घड़ी की मिनट वाली सुई को सायं 3 बजे का समय दर्शाने के लिए `t^2/4` मिनट से 3 मिनट कम समय की आवश्यकता है। t ज्ञात कीजिए।

योग
Advertisements

उत्तर

हम जानते हैं कि, दोपहर 2 बजे से 3 बजे के बीच का समय = 1 घंटे = 60 मिनट

यह देखते हुए कि, दोपहर 2 बजे के बाद f मिनट पर, घड़ी की मिनट की सुई द्वारा 3 बजे दिखाने के लिए आवश्यक समय `t^2/4` मिनट से 3 मिनट कम पाया गया।

अर्थात, `t + (t^2/4 - 3)` = 60

⇒ 4t + t2 – 12 = 240

⇒ t2 + 4t – 252 = 0

⇒ t2 + 18t – 14t – 252 = 0   .....[मध्य पद को विभाजित करके]

⇒ t(t + 18) – 14(t + 18) = 0   ....[चूंकि, समय ऋणात्मक नहीं हो सकता, इसलिए t ≠ – 18]

⇒ (t + 18)(t – 14) = 0

∴ t = 14 मिनट

अत:, आवश्यक मान 14 मिनट है। 

shaalaa.com
द्विघात समीकरण का पूर्ण वर्ग बनाकर हल
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
अध्याय 4: द्विघात समीकरण - प्रश्नावली 4.4 [पृष्ठ ४५]

APPEARS IN

एनसीईआरटी एक्झांप्लर Ganit Exemplar [Hindi] Class 10
अध्याय 4 द्विघात समीकरण
प्रश्नावली 4.4 | Q 8. | पृष्ठ ४५

संबंधित प्रश्न

यदि निम्नलिखित द्विघात समीकरण के मूल का अस्तित्व हो तो इन्हें पूर्ण वर्ग बनाने की विधि द्वारा ज्ञात कीजिए:

2x2 + x - 4 = 0


यदि निम्नलिखित द्विघात समीकरण के मूल का अस्तित्व हो तो इन्हें पूर्ण वर्ग बनाने की विधि द्वारा ज्ञात कीजिए:

`4x^2 + 4sqrt3x + 3 = 0`


एक क्लास टेस्ट में शेफाली के गणित और अंग्रेजी में प्राप्त किए गए अंकों का योग 30 है। यदि उसको गणित में 2 अंक अधिक और अंग्रेजी में 3 अंक कम मिले होते, तो उनके अंकों का गुणनफल 210 होता। उसके द्वारा दोनों विषयों में प्राप्त किए अंक ज्ञात कीजिए।


एक आयताकार खेत का विकर्ण उसकी छोटी भुजा से 60 मी अधिक लंबा है। यदि बड़ी भुजा छोटी भुजा से 30 मी अधिक हो, तो खेत की भुजाएँ ज्ञात कीजिए।


दो संख्याओं के वर्गों का अंतर 180 है। छोटी संख्या का वर्ग बड़ी संख्या का आठ गुना है। दोनों संख्याएँ ज्ञात कीजिए।


दो पानी के नल एक-साथ एक हौज को `9 3/8` घंटों में भर सकते हैं। बड़े व्यास वाला नल हौज को भरने में, कम व्यास वाले नल से 10 घंटे कम समय लेता है। प्रत्येक द्वारा अलग से हौज को भरने के समय ज्ञात कीजिए।


मैसूर और बैंगलोर के बीच 132 km यात्रा करने में एक एक्सप्रेस रेलगाड़ी, सवारी गाड़ी से 1 घंटा कम समय लेती है (मध्य के स्टेशनों पर ठहरने का समय ध्यान में न लिया जाए)। यदि एक्सप्रेस रेलगाड़ी की औसत चाल, सवारी गाड़ी की औसत चाल से 11 km/h अधिक हो, तो दोनों रेलगाड़ियों की औसत चाल ज्ञात कीजिए।


दो वर्गों के क्षेत्रफलों का योग 468 m2 है। यदि उनके परिमापों का अंतर 24 m हो, तो दोनों वर्गों की भुजाएँ ज्ञात कीजिए।


आशा की वर्तमान आयु (वर्षो में) अपनी पुत्री निशा की आयु के वर्ग से 2 अधिक है। जब निशा अपनी माँ की वर्तमान आयु के बराबर होगी, तो आशा की आयु निशा की वर्तमान आयु के 10 गुने से 1 वर्ष कम होगी। आशा और निशा की वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए। 


विमाओं 50 m × 40 m वाले एक आयताकार लॉन के बीचो-बीच में एक आयताकार तालाब इस प्रकार बनाया जाना है कि तालाब के चारों ओर लगी घास वाले भाग का क्षेत्रफल 1184 m2 हो [आंकड़ा देखें]। तालाब की लंबाई और चौड़ाई ज्ञात कीजिए। 


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×