हिंदी
महाराष्ट्र स्टेट बोर्डएसएससी (हिंदी माध्यम) १० वीं कक्षा

श्री. कासम का मिट्टी के बर्तन बनाने का कुटीर उद्योग है। वे प्रतिदिन निश्चित संख्या मेंं बर्तन बनाते हैं। प्रत्येक बर्तन का लागत मूल्य बनाये गए बर्तनों की संख्या के 10 गुना से 40 रु

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

श्री. कासम का मिट्टी के बर्तन बनाने का कुटीर उद्योग है। वे प्रतिदिन निश्चित संख्या मेंं बर्तन बनाते हैं। प्रत्येक बर्तन का लागत मूल्य बनाये गए बर्तनों की संख्या के 10 गुना से 40 रु अधिक होता है। यदि एक दिन मेंं बर्तनो का लागत मूल्य 600 रु हो तो प्रत्येक बर्तन का लागत मूल्य तथा एक दिन मेंं बनाये गए बर्तनो की संख्या ज्ञात करो।

योग
Advertisements

उत्तर

मानो, की श्री. कासम प्रतिदिन x बर्तन बनाते हैं।

∴ प्रत्येक बर्तन का लागत मूल्य = ₹ (10x + 40)

दी गई शर्त के आधार पर,

∴ x(10x + 40) = 600

∴ 10x2 + 40x − 600 = 0

∴ x2 + 4x − 60 = 0 ....(समीकरण के दोनों पक्षों में 10 से भाग देने पर)

∴ x2 + 10x − 6x − 60 = 0

∴ x(x + 10) − 6(x + 10) = 0

∴ (x + 10) (x − 6) = 0

∴ x + 10 = 0 अथवा x − 6 = 0

∴ x = − 10 अथवा x = 6

परंतु, बर्तनों की संख्या ऋणात्मक नहीं हो सकती।

∴ x ≠ − 10

∴ x = 6

प्रत्येक बर्तन का लागत मूल्य = 10x + 40

= 10 × 6 + 40

= 60 + 40

= ₹ 100

∴ एक दिन मेंं बनाए गए बर्तनों की संख्या 6 है तथा प्रत्येक बर्तन का लागत मूल्य ₹ 100 है।

shaalaa.com
वर्गसमीकरण का उपयोजन (Application of Quadratic Equation)
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
अध्याय 2: वर्गसमीकरण - प्रश्नसंग्रह 2.6 [पृष्ठ ५२]

APPEARS IN

बालभारती Ganit 1 [Hindi] Standard 10 Maharashtra State Board
अध्याय 2 वर्गसमीकरण
प्रश्नसंग्रह 2.6 | Q 6. | पृष्ठ ५२

संबंधित प्रश्न

श्री. मधुसूदन के संतरा के बगीचे मेंं आडी़ कतार मेंं पेडो़ं की संख्या, खडी़ कतार के पेडो़ं की संख्या से 5 अधिक है। यदि संतरे के बगीचे मेंं कुल 150 पेड़ हो। तो आडी़ तथा खडी़ कतार मेंं पेडो़ं की संख्या कितनी होगी? निम्न प्रवाहआकृति के आधार पर उदहारण हल कीजिए।


सुयश को गणित विषय की प्रथम जांच परीक्षा मेंं प्राप्त अंक की अपेक्षा द्‍वितीय जांच परीक्षा मेंं 10 अंक अधिक प्राप्त हुए हैं। द्‍वितीय जांच परीक्षा मेंं प्राप्त अंको का 5 गुना प्रथम जांच परीक्षा के अंकों के वर्ग के बराबर हो तो उस प्रथम जांच में परीक्षा मेंं कितने अंक प्राप्त हुए?


किसी नदी मेंं नाव से प्रवाह के विपरीत 36 किमी जाकर वापस उसी स्थान पर आने मेंं प्रतीक को 8 घंटे लगते हैं। यदि शांत पानी मेंं नाव का वेग 12 किमी/घंटा हो तो नदी के प्रवाह का वेग ज्ञात करो।


किसी काम को पूरा करने के लिए पिंटू को निशू से 6 दिन अधिक लगते हैं। दोनों मिलकर वही काम 4 दिन मेंं पूरा कर लेते हैं। उस काम को अकेले पूरा करने के लिए प्रत्येक को कितने दिन लगेंगे?


दो संख्याओं के वर्गों का अंतर 120 है। छोटी संख्या का वर्ग, बडी़ संख्या का दुगुना है। वे संख्याएँ ज्ञात करिए।


रंजना को जन्मदिन के अवसर पर 540 संतरे कुछ विद्यार्थियों मेंं समान रूप से बाँटने हैं। यदि 30 विद्यार्थी अधिक होते प्रत्येक को 3 संतरे कम मिलते। विद्यार्थियों की संख्या ज्ञात करो।


तडवेल मेंं किसान श्री. दिनेश के आयताकार खेत की लंबाई, चौडा़ई से 2 गुनी से 10 मीटर अधिक है। उन्होंने उस खेत मेंं बारिश का पानी एकत्र करने के लिए खेत की चौडा़ई के `1/3` गुने भुजा वाले वर्गाकार खेत मेंं तालाब का निर्माण किया, तब मूल खेत का क्षेत्रफलक खेत मेंं बने तालाब के क्षेत्रफल का 20 गुणा होता है। तो उस खेत की लंबाई और चौडा़ई तथा खेत में बने की तालाब भुजा की लंबाई ज्ञात करो।


एक टंकी को दो नल से पूरा भरने में 2 घंटे लगते हैं। अकेले छोटे नल से टंकी को भरने मेंं लगने वाला समय बडे़ नल से लगने वाले समय से 3 घंटे अधिक लगते हैं। तो प्रत्येक नल को वह टंकी भरने के लिए कितना समय लगेगा?


संख्या 460 को किसी प्राकृत संख्या से भाग देने पर भागफल, भाजक के 9 गुने से 2 अधिक तथा शेषफल 5 आता हो, तो भाजक तथा भागफल ज्ञात करो।


पाँच क्रमवार प्राकृत संख्याओं का जोड़ 1455 है, तो वह संख्याएँ ज्ञात कीजिये।


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×