हिंदी

ऊँचाई 14 सेमी वाले एक लंब वृत्तीय बेलन का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल 88 सेमी2 है। बेलन के आधार का व्यास ज्ञात कीजिए। जब तक अन्यथा न कहा जाए, π =227 लीजिए।

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

ऊँचाई 14 सेमी वाले एक लंब वृत्तीय बेलन का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल 88 सेमी2 है। बेलन के आधार का व्यास ज्ञात कीजिए।

जब तक अन्यथा न कहा जाए,  `pi  = 22/7` लीजिए।

योग
Advertisements

उत्तर

बेलन की ऊँचाई (h) = 14 cm

माना बेलन का व्यास d है।

बेलन का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल = 88 सेमी2

= 2πrh = 88 सेमी2 (r बेलन के आधार की त्रिज्या है)

= πdh = 88 सेमी2 (d = 2r)

`rArr22/7xxd xx14cm = 88" सेमी"^2`

d = 2 सेमी

अतः बेलन के आधार का व्यास 2 सेमी है।

shaalaa.com
घनाभ पृष्ठफल
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?

संबंधित प्रश्न

एक कमरे की लम्बाई, चौड़ाई और ऊँचाई क्रमशः 5 मी, 4 मी और 3 मी हैं। ₹ 7.50 प्रति मी2 की दर से इस कमरे की दीवारों और छत पर सफेदी कराने का व्यय ज्ञात कीजिए।


किसी डिब्बे में भरा हुआ पेंट 9.375 मी2 के क्षेत्रफल पर पेंट करने के लिए पर्याप्त है। इस डिब्बे के पेट से 22.5 सेमी X 10 सेमी X 7.5 सेमी विमाओं वाली कितनी ईंटें पेंट की जा सकती हैं?


एक घनाकार डिब्बे का किनारा 10 सेमी लम्बाई का है तथा एक अन्य घनाभाकार डिब्बे की लम्बाई, चौड़ाई और ऊँचाई क्रमशः 12.5 सेमी, 10 सेमी और 8 सेमी हैं।

  1. किस डिब्बे का पार्श्व पृष्ठीय क्षेत्रफल अधिक है और कितना अधिक है?
  2. किस डिब्बे का कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल कम है और कितना कम है?

गरम पानी द्वारा गरम रखने वाले एक संयंत्र में 28 मी लम्बाई और 5 सेमी व्यास वाला एक बेलनाकार पाइप है। इस संयंत्र में गर्मी देने वाला कुल कितना पृष्ठ है?

`["मान लें "pi=22/7]`


ज्ञात कीजिए:

बेलनाकार पेट्रोल की बंद टंकी को बनाने में कुल कितना इस्पात (Steel) लगा होगा, यदि कुल इस्पात का  `1/2`  भाग बनाने में नष्ट हो

`["मान लें "pi=22/7]`


किसी विद्यालय के विद्यार्थियों से एक वृत्ताकार आधार वाले बेलनाकार कलमदानों को गत्ते से बनाने और सजाने की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कहा गया। प्रत्येक कलमदान को 3 सेमी त्रिज्या और 10.5 सेमी ऊँचाई का होना था। विद्यालय को इसके लिए प्रतिभागियों को गत्ता देना था। यदि इसमें 35 प्रतिभागी थे, तो विद्यालय को कितना गत्ता खरीदना पड़ा होगा?

`["मान लें "pi=22/7]`


दो घनाभाकार डिब्बे हैं जैसा कि संलग्र आकृति में दर्शाया गया है। डिब्बे को बनाने के लिए कम सामग्री की आवश्यकता है? 

(a) (b)

डैनियल एक ऐसे घनाभाकर कमरे की दीवारों और छत को पेंट कर रहा है जिसकी लंबाई, चौड़ाई और ऊँचाई क्रमशः 15 m, 10 m एवं 7 m हैं। पेंट की प्रत्येक कैन की सहायता से 100 m2 क्षेत्रफल को पेंट किया जा सकता है। तो उस कमरे के लिए उसे पेंट की कितनी कैनों की आवश्यकता होगी?


एक घनाभ के आकार का दवाई का बक्सा जिसकी लंबाई, चौड़ाई तथा ऊँचाई क्रमशः 20 सेमी, 12 सेमी व 10 सेमी है तो इस बक्से के उर्ध्वाधर पृष्ठों का क्षेत्रफल तथा संपूर्ण पृष्ठफल ज्ञात कीजिए।


एक घनाभ आकार के घरेलू मत्स्यालय बनाने के लिए 2 मिमी मोटी काँच का उपयोग (उसकी दीवार) किया उसकी बाहरी लंबाई, चौड़ाई तथा ऊँचाई क्रमशः सेमी में 60.4 × 40.4 × 40.2 है तो उस मत्स्यालय के लिए अधिक-से-अधिक कितना पानी लगेगा ?


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×