हिंदी

एक कमरे की लम्बाई, चौड़ाई और ऊँचाई क्रमशः 5 मी, 4 मी और 3 मी हैं। ₹ 7.50 प्रति मी2 की दर से इस कमरे की दीवारों और छत पर सफेदी कराने का व्यय ज्ञात कीजिए।

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

एक कमरे की लम्बाई, चौड़ाई और ऊँचाई क्रमशः 5 मी, 4 मी और 3 मी हैं। ₹ 7.50 प्रति मी2 की दर से इस कमरे की दीवारों और छत पर सफेदी कराने का व्यय ज्ञात कीजिए।

योग
Advertisements

उत्तर

मान लीजिए कमरे की लम्बाई (L) = 5 मी
चौड़ाई (B) = 4 मी
और ऊँचाई (H) = 3 मी
कमरे की चार दीवारों का क्षेत्रफल = पार्श्व पृष्ठीय क्षेत्रफल
= 2 (Bh + Hl)
= 2 (B + L) H
= 2 (4 + 5) 3मी2
= 2 X 9 X 3 मी2
= 54 मी2
छत का क्षेत्रफल = L X B
= (5 X 4) मी2
= 20 मी2
अतः, दीवारों और छत का कुल क्षेत्रफल
= 54 मी2 + 20 मी2
= 74 मी2
1 मी2 को सफेदी करवाने का व्यय = ₹ 7.50
74 मी2 को सफेदी करवाने का व्यय
= ₹ (7.50 X 74)
= ₹ 555

shaalaa.com
घनाभ पृष्ठफल
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?

संबंधित प्रश्न

किसी डिब्बे में भरा हुआ पेंट 9.375 मी2 के क्षेत्रफल पर पेंट करने के लिए पर्याप्त है। इस डिब्बे के पेट से 22.5 सेमी X 10 सेमी X 7.5 सेमी विमाओं वाली कितनी ईंटें पेंट की जा सकती हैं?


धातु की चादर से 1 मी ऊँची और 140 सेमी व्यास के आधार वाली एक बंद बेलनाकार टंकी बनाई जानी है। इस कार्य के लिए कितने वर्ग मीटर चादर की आवश्यकता होगी?

`["मान लें "pi=22/7]`


किसी बेलनाकार स्तंभ का व्यास 50 सेमी है और ऊँचाई 3.5 मी है। 12.50 प्रति मी2 की दर से इस स्तंभ के वक्र पृष्ठ पर पेंट कराने का व्यय ज्ञात कीजिए।

`["मान लें "pi=22/7]`


किसी वृत्ताकार कुएँ का आंतरिक व्यास 3.5 मी है और यह 10 मी गहरा है। ज्ञात कीजिए:

  1. आंतरिक वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल
  2. ₹ 40 प्रति मी2 की दर से इसके वक्र पृष्ठ पर प्लास्टर कराने का व्यय

`["मान लें "pi=22/7]`


गरम पानी द्वारा गरम रखने वाले एक संयंत्र में 28 मी लम्बाई और 5 सेमी व्यास वाला एक बेलनाकार पाइप है। इस संयंत्र में गर्मी देने वाला कुल कितना पृष्ठ है?

`["मान लें "pi=22/7]`


ज्ञात कीजिए:

बेलनाकार पेट्रोल की बंद टंकी को बनाने में कुल कितना इस्पात (Steel) लगा होगा, यदि कुल इस्पात का  `1/2`  भाग बनाने में नष्ट हो

`["मान लें "pi=22/7]`


डैनियल एक ऐसे घनाभाकर कमरे की दीवारों और छत को पेंट कर रहा है जिसकी लंबाई, चौड़ाई और ऊँचाई क्रमशः 15 m, 10 m एवं 7 m हैं। पेंट की प्रत्येक कैन की सहायता से 100 m2 क्षेत्रफल को पेंट किया जा सकता है। तो उस कमरे के लिए उसे पेंट की कितनी कैनों की आवश्यकता होगी?


कोई स्कूल अपने विद्यार्थियों को प्रत्येक दिन 7 cm व्यास वाले बेलनाकार गिलासों में दूध देता है। यदि गिलास दूध से 12 cm ऊँचाई तक भरा रहता है, तो ज्ञात कीजिए कि 1600 विद्यार्थियों के लिए प्रतिदिन कितने लीटर दूध की आवश्यकता होगी?


एक आयताकार लंब बेलन का घनफल 34.50 घन मी है तथा उसकी चौड़ाई तथा ऊँचाई क्रमशः 1.5 मी तथा 1.15 मी है तो उस आयताकार लंब बेलन की लंबाई ज्ञात कीजिए।


0.9 मी व्यास तथा 1.4 मी लंबाई वाले रोड रोलर के 500 फेरे लगाने में कितनी जमीन समतल होगी ? `(π = 22/7)`


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×