हिंदी

एक वृत्ताकार तालाब का व्यास 17.5 m है। इसके अनुदिश बाहर की ओर 2 m चौड़ा एक पथ बना हुआ है। 25 रु प्रति वर्ग मीटर की दर से इस पथ के निर्माण की लागत ज्ञात कीजिए।

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

एक वृत्ताकार तालाब का व्यास 17.5 m है। इसके अनुदिश बाहर की ओर 2 m चौड़ा एक पथ बना हुआ है। 25 रु प्रति वर्ग मीटर की दर से इस पथ के निर्माण की लागत ज्ञात कीजिए।
योग
Advertisements

उत्तर

वृत्ताकार तालाब की त्रिज्या r1 = `17.5/2` m = 8.75 m

पथ की चौड़ाई = 2 m

तालाब सहित पथ की त्रिज्या

r2 = 8.75 + 2 = 10.75 m

पथ का क्षेत्रफल = `pi"r"_2^2 - pi"r"_1^2 = pi["r"_2^2 - "r"_1^2]`

पथ के निर्माण की लागत = रु 25 `pi("r"_2^2 - "r"_1^2)`

∴ आवश्यक लागत = रु `25 xx 22/7 [(10.75)^2 - (8.75)^2]`

= `25 xx 22/7 [10.75 - 8.75][10.75 + 8.75]`

= `25 xx 22/7 xx 2 xx 19.5`

= `(50 xx 22 xx 19.5)/7`

= `(1100 xx 19.5)/7`

= `21450/7`

= रु. 3064.29

अत: पथ निर्माण की लागत 3064.29 रुपये है।

shaalaa.com
त्रिज्यखंड और वृत्तखंड के क्षेत्रफल
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
अध्याय 11: वृत्तों से संबंधित क्षेत्रफल - प्रश्नावली 11.4 [पृष्ठ १३५]

APPEARS IN

एनसीईआरटी एक्झांप्लर Ganit Exemplar [Hindi] Class 10
अध्याय 11 वृत्तों से संबंधित क्षेत्रफल
प्रश्नावली 11.4 | Q 5. | पृष्ठ १३५

संबंधित प्रश्न

10 सेमी त्रिज्या वाले एक वृत्त की कोई जीवा केंद्र पर एक समकोण अंतरित करती है। निम्नलिखित के क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए:

संगत लघु वृत्तखंड [प्रयोग कीजिए π = 3.14]


15 m भुजा वाले एक वर्गाकार घास के मैदान के एक कोने पर लगे खूँटे से एक घोड़े को 5 m लंबी रस्सी से बाँध दिया गया है। ज्ञात कीजिए:

  1. मैदान के उस भाग का क्षेत्रफल जहाँ घोड़ा घास चर सकता है।
  2. चरे जा सकने वाले क्षेत्रफल में वृद्धि, यदि घोड़े को 5 m लंबी रस्सी के स्थान पर 10 m लंबी रस्सी से बाँध दिया जाए। [उपयोग = 3.14]


दी गई आकृति में छायांकित भाग का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए, यदि PQ = 24 सेमी, PR = 7 सेमी तथा O वृत्त का केंद्र है। [उपयोग Π = `22/7`]


दी गई आकृति में छायांकित भाग का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए, यदि केंद्र O वाले दोनों सकेंद्रीय वृत्तों की त्रिज्याएँ क्रमश: 7 सेमी और 14 सेमी हैं तथा ∠AOC=40° है।
[Use Π = `22/7`]


एक वृत्ताकार मेजपोश, जिसकी त्रिज्या 32 सेमी है, में बीच में एक समबाहु ABC त्रिभुज छोड़ते हुए एक डिजाइनर बना हुआ है, जैसा कि आकृति में दिखाया गया है। इस छायांकित डिजाइन का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।  [उपयोग Π = 22/7]


दो वृत्तों की परिधियाँ बराबर हैं। क्या यह आवश्यक है कि इन वृतों के क्षेत्रफल भी बराबर हों? क्यों?


उस वृत्त की त्रिज्या ज्ञात कीजिए, जिसकी परिधि त्रिज्याओं 15 cm और 18 cm वाले दो वृत्तों की परिधियों के योग के बराबर है।


एक वृत्ताकार पार्क के अनुदिश बाहर की ओर 21 m चौड़ी एक सड़क है। यदि पार्क की त्रिज्या 105 m है, तो सड़क का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।


किसी ट्रैक्टर के अगले और पिछले पहियों के व्यास क्रमशः 80 cm और 2m हैं। ज्ञात कीजिए कि पिछले पहिए द्वारा उतनी दूरी तय करने में कितने चक्कर लगाने होंगे, जितनी दूरी अगला पहिया 1400 चक्कर लगाने पर तय करता है।


त्रिज्या 21 cm वाले एक वृत्त के 120कोण वाले त्रिज्यखंड और उसके संगत दीर्घ त्रिज्यखंड के क्षेत्रफलों का अंतर ज्ञात कीजिए।


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×