हिंदी

एक रेलगाड़ी कुछ दूरी समान चाल से तय करती है। यदि रेलगाड़ी 10 km/hr अधिक तेज चलती होती, तो उसे नियत समय से 2 घंटे कम लगते और यदि रेलगाड़ी 10 km/hr धीमी चलती होती, तो उसे नियत समय से 3 घंटे अधिक लगते। - Mathematics (गणित)

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

एक रेलगाड़ी कुछ दूरी समान चाल से तय करती है। यदि रेलगाड़ी 10 km/hr अधिक तेज चलती होती, तो उसे नियत समय से 2 घंटे कम लगते और यदि रेलगाड़ी 10 km/hr धीमी चलती होती, तो उसे नियत समय से 3 घंटे अधिक लगते। रेलगाड़ी द्वारा तय की गई दूरी ज्ञात कीजिए।

योग
Advertisements

उत्तर

मान लीजिए रेलगाड़ी द्वारा तय की गयी दूरी = x km एवं उसकी नियत चाल = y km/hr तो उसकी यात्रा में लगा समय = `x/y` hr

अब प्रथम शर्तानुसार, `x/((y + 10)) = x/y - 2` ….(1)

एवं द्वितीय शर्तानुसार, `x/((y - 10)) = x/y + 3` ….(2)

⇒ xy = xy + 10x - 2y (y + 10) [समीकरण (1) से]

⇒ 2y2 + 20y = 10x ….(3)

एवं xy = xy - 10x + 3y2 - 30y

⇒ 3y2 - 30y = 10x ….(4)

⇒ y2 - 50y = 0 [समीकरण (4) - समीकरण (3) से]

⇒ y (y - 50) = 0

⇒ या तो y = 0 (जो असम्भव है)

अथवा y - 50 = 0 ⇒ y = 50

अब y का मान समीकरण (1) में रखने पर प्राप्त होता है:

`x/((50 + 10)) = x/50 - 2`

⇒ `x/60 = x/50 - 2`

⇒ `x/50 - x/60 = 2`

⇒ `(60x - 50x)/3000 = 2`

⇒ 10x = 6000

⇒ x = `6000/10 = 600` km

अतः रेलगाड़ी द्वारा तय की गई अभीष्ट दूरी = 600 km.

shaalaa.com
दो चरों के रैखिक समीकरणों के युग्म में बदले जा सकने वाले समीकरण
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?

संबंधित प्रश्न

k के किस मान के लिए, निम्न रैखिक समीकरणों के युग्म का कोई हल नहीं है?

3x + y = 1

(2k - 1)x + (k - 1)y = 2k + 1


निम्न समीकरणों के युग्मों को रैखिक समीकरणों के युग्म में बदल करके हल कीजिए:

`4/x + 3y = 14`

`3/x - 4y = 23`


निम्न समीकरणों के युग्मों को रैखिक समीकरणों के युग्म में बदल करके हल कीजिए:

`5/(x - 1) + 1/(y - 2) = 2`

`6/(x - 1) - 3/(y - 2) = 1`


निम्न समीकरणों के युग्मों को रैखिक समीकरणों के युग्म में बदल करके हल कीजिए:

6x + 3y = 6xy

2x + 4y = 5xy


निम्न समस्या को रैखिक समीकरण युग्म के रूप में व्यक्त कीजिए और फिर उनके हल ज्ञात कीजिए:

रितु धारा के अनुकूल 2 घंटे में 20 km तैर सकती है और धारा के प्रतिकूल 2 घंटे में 4 km तैर सकती है। उसकी स्थिर जल में तैरने की चाल तथा धारा की चाल ज्ञात कीजिए।


निम्न समस्या को रैखिक समीकरण युग्म के रूप में व्यक्त कीजिए और फिर उनके हल ज्ञात कीजिए:

2 महिलाएँ एंव 5 पुरुष एक कसीदे के काम को साथ-साथ 4 दिन में पूरा कर सकते हैं, जबकि 3 महिलाएँ एंव 6 पुरुष इसको 3 दिन में पूरा कर सकते हैं। ज्ञात कीजिए कि इसी कार्य को करने में एक अकेली महिला कितना समय लेगी। पुनः इसी कार्य को करने में एक पुरुष कितना समय लेगा।


निम्न समस्या को रैखिक समीकरण युग्म के रूप में व्यक्त कीजिए और फिर उनके हल ज्ञात कीजिए:

रूही 300 km दूरी पर स्थित अपने घर जाने के लिए कुछ दूरी रेलगाड़ी द्वारा तथा कुछ दूरी बस द्वारा तय करती है। यदि वह 60 km रेलगाड़ी द्वारा तथा शेष बस द्वारा यात्रा करती है तो उसे 4 घंटे लगते हैं। यदि वह 100 km रेलगाड़ी से तथा शेष बस से यात्रा करे, तो उसे 10 मिनट अधिक लगते हैं। रेलगाड़ी एवं बस की क्रमश: चाल ज्ञात कीजिए।


एक कक्षा के विद्यार्थियों को पंक्तियों में खड़ा होना है। यदि पंक्ति में 3 विद्यार्थी अधिक होते, तो 1 पंक्ति कम होती है। यदि पंक्ति में 3 विद्यार्थी कम होते, तो 2 पंक्तियाँ अधिक बनतीं। कक्षा में विद्यार्थियों की संख्या ज्ञात कीजिए।


एक ∆ABC में, ∠C = 3 ∠B = 2 (∠A + ∠B) है। त्रिभुज के तीनों कोण ज्ञात कीजिए।


ABCD एक चक्रीय चतुर्भुज है। इस चक्रीय चतुर्भुज के कोण ज्ञात कीजिए।

 


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×