हिंदी
महाराष्ट्र स्टेट बोर्डएसएससी (हिंदी माध्यम) १० वीं कक्षा

आकृति में ∠ABC = 75°, ∠EDC = 75° तो इनमें दो त्रिभुज किस कसौटी के अनुसार समरूप हैं? उनकी समरूपता की एकैकी संगति लिखिए।

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

आकृति में ∠ABC = 75°, ∠EDC = 75° तो इनमें दो त्रिभुज किस कसौटी के अनुसार समरूप हैं? उनकी समरूपता की एकैकी संगति लिखिए।

 

योग
Advertisements

उत्तर

ΔDCE और ΔBCA में, 

∠CDE ≅ ∠CBA  ...........(प्रत्येक 75° माप के)

∠DCE ≅ ∠BCA  ........(सामान्य कोण)

∴ ΔDCE ∼ ΔBCA ........(समरूपता की को-को कसौटी) 

shaalaa.com
त्रिभुजों की समरूपता की कसौटियाँ
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
अध्याय 1: समरूपता - प्रश्नसंग्रह 1.3 [पृष्ठ २१]

APPEARS IN

बालभारती Ganit 2 [Hindi] Standard 10 Maharashtra State Board
अध्याय 1 समरूपता
प्रश्नसंग्रह 1.3 | Q 1. | पृष्ठ २१

संबंधित प्रश्न

ΔABC में AP ⊥ BC, BQ ⊥ AC B-P-C, A-Q-C तो सिद्ध कीजिए कि ΔCPA ~ ΔCQB। यदि AP = 7, BQ = 8, BC = 12 तो AC का मान ज्ञात कीजिए।


समलंब चतुर्भुज ABCD में, भुजा AB || भुजा DC विकर्ण AC तथा विकर्ण BD परस्पर बिंदु O पर प्रतिच्छेदित करते हैं। यदि AB = 20, DC = 6, OB = 15 तो OD का मान ज्ञात कीजिए।


`square`ABCD एक समांतर चतुर्भुज है। भुजा BC पर E कोई एक बिंदु है ; रेखा DE रेख AB को बिंदु T पर प्रतिच्छेदित करती है । तो सिद्ध कीजिए कि DE × BE = CE × TE।

 


संलग्न आकृति में ΔABC में बिंदु D यह भुजा BC पर इस प्रकार है, कि ∠BAC = ∠ADC तो सिद्ध कीजिए कि, CA2 = CB × CD.

  


समबाहु ΔABC तथा ΔDEF में A(ΔABC) : A(ΔDEF) = 1 : 2 AB = 4 तो DE की लंबाई ज्ञात कीजिए।


आकृति में रेख PQ || रेख DE यदि A(ΔPQF) = 20 वर्ग इकाई, PF = 2 DP है, तो A(`square`DPQE) ज्ञात करने के लिए निम्नलिखित कृति पूर्ण कीजिए।

A(ΔPQF) = 20 वर्ग इकाई, PF = 2 DP, माना DP = x ∴ PF = 2x

DF = DP + `square = square + square = 3x`

ΔFDE तथा ΔFPQ में।

∠FDE ≅ ∠`square` (संगत कोण)

∠FED ≅ ∠`square` (संगत कोण)

∴ ΔFDE ∼ ΔFPQ .........(को-को कसौटी)

∴ `("A"(Δ"FDE"))/("A"(Δ"FPQ")) = square/square = (3x)^2/(2x)^2 = 9/4`

A(ΔFDE) = `9/4`A(ΔFPQ ) = `9/4 xx square = square`

A(`square`DPQE) = A(ΔFDE) - A(ΔFPQ)

= `square - square`

= `square` 


आकृति में रेख XY || भुजा AC. यदि 2AX = 3BX और XY = 9 तो AC का मान ज्ञात करने के लिए निम्नलिखित कृति पूर्ण कीजिए।

कृति : 2AX = 3BX 

∴ `"AX"/"BX" = square/square`

`("AX + BX")/"BX" = (square + square)/square` ........... (योगानुपात की क्रिया से)

`"AB"/"BX" = square/square` .......... (I)

ΔBCA ~ ΔBYX .......... (समरूपता की `square` कसौटी)

∴ `"BA"/"BX" = "AC"/"XY"` .......... (समरूप त्रिभुजों की संगत भुजा)

∴ `square/square = "AC"/9`

∴ AC = `square` ..........(I) से

 


दी गई आकृति में, रेख AC तथा रेख BD एक-दूसरे को बिंदु P पर प्रतिच्छेदित करते हैं।

यदि `(AP)/(CP) = (BP)/(DP)` हो, तो ΔABP ∼ ΔCDP सिद्ध करने के लिए निम्न कृति पूर्ण करो:

कृति: ΔABP तथा ΔCDP में,

`(AP)/(CP) = (BP)/(DP)` ..........`square`

∠APB ≅ `square`   ...(शीर्षाभिमुख कोण)

∴ `square` ∼ ΔCDP  ... (समरूपता की `square` कसोटी)


ΔABC में, रेख XY || रेख AC. यदि 2AX = 3BX तथा XY = 9 हो, तो AC का मान ज्ञात करो।


`square`ABCD एक समलंब चतुर्भुज है। AB || CD समलंब `square`ABCD के विकर्ण परस्पर बिंदु P में प्रतिच्छेदित करते हैं।

इस आधार पर नीचे दिए प्रश्नों के उत्तर लिखिए:

  1. दी गई जानकारी के आधार पर आकृति बनाइये।
  2. उस आधार पर एकांतर कोणों की तथा शीर्षाभिमुख कोणों की जोड़ियाँ लिखिए।
  3. समरूपता की कसौटीसह समरूप त्रिभुओं के नाम लिखिए।

Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×