Advertisements
Advertisements
प्रश्न
0.9 मी व्यास तथा 1.4 मी लंबाई वाले रोड रोलर के 500 फेरे लगाने में कितनी जमीन समतल होगी ? `(π = 22/7)`
Advertisements
उत्तर
रोड रोलर की लंबाई, h = 1.4 मीटर
रोड रोलर की त्रिज्या, r = `0.9/2` = 0.45 मीटर
एक फेरे में समतल की गई जमीन का क्षेत्रफल = रोलर का वक्रपृष्ठफल
= 2πrh
= `2 xx 22/7 xx 0.45 xx 1.4`
= 3.96 मी2
500 फेरों में समतल की गई जमीन का क्षेत्रफल = 500 × एक फेरे में समतल की गई जमीन का क्षेत्रफल
= 500 × 3.96
= 1980 मी2
इस प्रकार, 500 फेरों में समतल की गई जमीन का क्षेत्रफल 1980 मी2 होगा।
APPEARS IN
संबंधित प्रश्न
1.5 मी लम्बा, 1.25 मी चौड़ा और 65 सेमी गहरा प्लास्टिक का एक डिब्बा बनाया जाना है। इसे ऊपर से खुला रखना है। प्लास्टिक शीट की मोटाई को नगण्य मानते हुए, निर्धारित कीजिए:
- डिब्बा बनाने के लिए आवश्यक प्लास्टिक शीट का क्षेत्रफल।
- इस शीट का मूल्य, यदि 1 मी2 शीट का मूल्य के 20 है।
किसी डिब्बे में भरा हुआ पेंट 9.375 मी2 के क्षेत्रफल पर पेंट करने के लिए पर्याप्त है। इस डिब्बे के पेट से 22.5 सेमी X 10 सेमी X 7.5 सेमी विमाओं वाली कितनी ईंटें पेंट की जा सकती हैं?
धातु की चादर से 1 मी ऊँची और 140 सेमी व्यास के आधार वाली एक बंद बेलनाकार टंकी बनाई जानी है। इस कार्य के लिए कितने वर्ग मीटर चादर की आवश्यकता होगी?
`["मान लें "pi=22/7]`
किसी वृत्ताकार कुएँ का आंतरिक व्यास 3.5 मी है और यह 10 मी गहरा है। ज्ञात कीजिए:
- आंतरिक वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल
- ₹ 40 प्रति मी2 की दर से इसके वक्र पृष्ठ पर प्लास्टर कराने का व्यय
`["मान लें "pi=22/7]`
गरम पानी द्वारा गरम रखने वाले एक संयंत्र में 28 मी लम्बाई और 5 सेमी व्यास वाला एक बेलनाकार पाइप है। इस संयंत्र में गर्मी देने वाला कुल कितना पृष्ठ है?
`["मान लें "pi=22/7]`
ज्ञात कीजिए:
एक बेलनाकार पेट्रोल की बंद टंकी का पावं या वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल, जिसका व्यास 4.2 मी है और ऊँचाई 4.5 मी है।
`["मान लें "pi=22/7]`
ज्ञात कीजिए:
`["मान लें "pi=22/7]`
दो घनाभाकार डिब्बे हैं जैसा कि संलग्र आकृति में दर्शाया गया है। डिब्बे को बनाने के लिए कम सामग्री की आवश्यकता है?
![]() |
![]() |
| (a) | (b) |
डैनियल एक ऐसे घनाभाकर कमरे की दीवारों और छत को पेंट कर रहा है जिसकी लंबाई, चौड़ाई और ऊँचाई क्रमशः 15 m, 10 m एवं 7 m हैं। पेंट की प्रत्येक कैन की सहायता से 100 m2 क्षेत्रफल को पेंट किया जा सकता है। तो उस कमरे के लिए उसे पेंट की कितनी कैनों की आवश्यकता होगी?
एक आयताकार लंब बेलन का घनफल 34.50 घन मी है तथा उसकी चौड़ाई तथा ऊँचाई क्रमशः 1.5 मी तथा 1.15 मी है तो उस आयताकार लंब बेलन की लंबाई ज्ञात कीजिए।


