हिंदी

किसी आयताकार हॉल के फर्श का परिमाप 250 मी है। यदि ₹ 10 प्रति मी2 की दर से चारों दीवारों पर पेंट कराने की लागत के ₹ 15000 है, तो इस हॉल की ऊँचाई ज्ञात कीजिए।

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

किसी आयताकार हॉल के फर्श का परिमाप 250 मी है। यदि ₹ 10 प्रति मी2 की दर से चारों दीवारों पर पेंट कराने की लागत के ₹ 15000 है, तो इस हॉल की ऊँचाई ज्ञात कीजिए।

[संकेत: चार दीवारों का क्षेत्रफल = पार्श्व सतह का क्षेत्रफल।]

योग
Advertisements

उत्तर

मान लीजिए आयताकार हाल की लम्बाई = L मी
चौड़ाई = B मी

∴ आयताकार हाल का परिमाप = 2 (L + B) = 250 मी …(I)

अब कमरे की चार दीवारों का क्षेत्रफल
= दीवारों पर पेंट कराने की लागत/ 1 मी2 दीवारों पर पेंट कराने की लागत

= ₹15000/₹10

= 1500 मी2 … (ii)

मान लीजिए मीटरों में आयताकार हाल की ऊँचाई = H मी

चार दीवारों का क्षेत्रफल (पार्श्व पृष्ठीय क्षेत्रफल)

= 2 (L + B) H = 1500 मी2 [(ii) का प्रयोग करने से]

⇒ 250 X H = 1500 [(Ii) का प्रयोग करने से]

⇒ H = 6
अतः, हाल की वांछित ऊँचाई 6 मी है।

shaalaa.com
घनाभ पृष्ठफल
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?

संबंधित प्रश्न

1.5 मी लम्बा, 1.25 मी चौड़ा और 65 सेमी गहरा प्लास्टिक का एक डिब्बा बनाया जाना है। इसे ऊपर से खुला रखना है। प्लास्टिक शीट की मोटाई को नगण्य मानते हुए, निर्धारित कीजिए:

  1. डिब्बा बनाने के लिए आवश्यक प्लास्टिक शीट का क्षेत्रफल।
  2. इस शीट का मूल्य, यदि 1 मी2 शीट का मूल्य के 20 है।

किसी डिब्बे में भरा हुआ पेंट 9.375 मी2 के क्षेत्रफल पर पेंट करने के लिए पर्याप्त है। इस डिब्बे के पेट से 22.5 सेमी X 10 सेमी X 7.5 सेमी विमाओं वाली कितनी ईंटें पेंट की जा सकती हैं?


एक घनाकार डिब्बे का किनारा 10 सेमी लम्बाई का है तथा एक अन्य घनाभाकार डिब्बे की लम्बाई, चौड़ाई और ऊँचाई क्रमशः 12.5 सेमी, 10 सेमी और 8 सेमी हैं।

  1. किस डिब्बे का पार्श्व पृष्ठीय क्षेत्रफल अधिक है और कितना अधिक है?
  2. किस डिब्बे का कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल कम है और कितना कम है?

ऊँचाई 14 सेमी वाले एक लंब वृत्तीय बेलन का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल 88 सेमी2 है। बेलन के आधार का व्यास ज्ञात कीजिए।

जब तक अन्यथा न कहा जाए,  `pi  = 22/7` लीजिए।


ज्ञात कीजिए:

बेलनाकार पेट्रोल की बंद टंकी को बनाने में कुल कितना इस्पात (Steel) लगा होगा, यदि कुल इस्पात का  `1/2`  भाग बनाने में नष्ट हो

`["मान लें "pi=22/7]`


किसी विद्यालय के विद्यार्थियों से एक वृत्ताकार आधार वाले बेलनाकार कलमदानों को गत्ते से बनाने और सजाने की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कहा गया। प्रत्येक कलमदान को 3 सेमी त्रिज्या और 10.5 सेमी ऊँचाई का होना था। विद्यालय को इसके लिए प्रतिभागियों को गत्ता देना था। यदि इसमें 35 प्रतिभागी थे, तो विद्यालय को कितना गत्ता खरीदना पड़ा होगा?

`["मान लें "pi=22/7]`


दो घनाभाकार डिब्बे हैं जैसा कि संलग्र आकृति में दर्शाया गया है। डिब्बे को बनाने के लिए कम सामग्री की आवश्यकता है? 

(a) (b)

डैनियल एक ऐसे घनाभाकर कमरे की दीवारों और छत को पेंट कर रहा है जिसकी लंबाई, चौड़ाई और ऊँचाई क्रमशः 15 m, 10 m एवं 7 m हैं। पेंट की प्रत्येक कैन की सहायता से 100 m2 क्षेत्रफल को पेंट किया जा सकता है। तो उस कमरे के लिए उसे पेंट की कितनी कैनों की आवश्यकता होगी?


एक घनाभ के आकार का दवाई का बक्सा जिसकी लंबाई, चौड़ाई तथा ऊँचाई क्रमशः 20 सेमी, 12 सेमी व 10 सेमी है तो इस बक्से के उर्ध्वाधर पृष्ठों का क्षेत्रफल तथा संपूर्ण पृष्ठफल ज्ञात कीजिए।


0.9 मी व्यास तथा 1.4 मी लंबाई वाले रोड रोलर के 500 फेरे लगाने में कितनी जमीन समतल होगी ? `(π = 22/7)`


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×