English
Maharashtra State BoardSSC (English Medium) 10th Standard

Hindi - Composite [हिंदी - संयुक्त] Official 2023-2024 SSC (English Medium) 10th Standard Question Paper Solution

Advertisements
Hindi - Composite [हिंदी - संयुक्त] [Official]
Marks: 40 Maharashtra State Board
SSC (English Medium)
SSC (Marathi Medium)
SSC (Marathi Semi-English)

Academic Year: 2023-2024
Date & Time: 20th July 2024, 11:00 am
Duration: 2h
Advertisements

सूचना:

  1. सूचना के अनुसार गद्य, पद्य पूरक पठन तथा भाषा अध्ययन (व्याकरण) की आकलन कृतियों में आवश्यकता के अनुसार आकृतियों में ही उत्तर लिखना अपेक्षित है।
  2. सभी आकृतियों के लिए पेन का ही प्रयोग करें।
  3. उपयोजित (रचना) विभाग में पूछे गए प्रश्नों के उत्तर के लिए आकृतियों की आवश्यकता नहीं है।
  4. शुद्ध, स्पष्ट एवं सुवाच्य लेखन अपेक्षित है।

विभाग 1 - गद्य
[12]1
[6]1.A

निम्नलिखित पठित गद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए:

काले घने पर छोटे कटे हुए बाल, चौड़ा मुख, चौड़ा माथा, घनी भूकुटियों के नीचे बड़ी आँखें, मुख के अनुपात में कुछ भारी नाक, कुछ गोलाई लिए चौड़ी ठुड्डी, कुछ मोटे पर सुडौल ओंठ, श्यामल झाँई देता हुआ गेहुआँ वर्ण, बड़ी-बड़ी ग्रामीणों जैसी मूँछें जो ऊपर के ओंठ को ही नहीं ढँक लेती थीं, नीचे के ओंठ पर भी रोमिल आवरण डाले हुए थीं। हाथ, पैर, शरीर सबमें लंबाई की ऐसी विशेषता थी जो दृष्टि को अनायास आकर्षित कर लेती थी।
उनकी वेशभूषा की ग्रामीणता तो और भी दृष्टी को उलझा लेती थी। खादी की मोटी धोती ऐसा फेंटा देकर बाँधी गई थी कि एक ओर दाहिने पैर पर घुटना छूती थी और दूसरी ओर बाएँ पैर की पिंडली। मोटे, खुरदुरे, काले बंद गले के कोट में ऊपर का भाग, बटन टूट जाने के कारण खुला था और घुटने के नीचे का बटनों से बंद था। सर्दी के दिनों के कारण पैरों में मोजे जूते तो थे, परंतु कोट और धोती के समान उनमें भी विचित्र स्वच्छंदतावाद था।

  1. विशेषताएँ लिखिए:   (2)
    1. निम्न शब्दों के लिए गद्यांश में उल्लेखित विलोम शब्द लिखिए:   (1)
      1. ऊपर × ------------------
      2. बड़े × -------------------
    2. गद्यांश से ‘ई’ प्रत्यययुक्त शब्दों का चयन कीजिए:   (1)
  2. ‘सादगी का महत्त्व’ विषय पर 25 से 30 शब्दों पर अपने विचार लिखिए।
Concept: undefined - undefined
Chapter:
[6]1.B

निम्नलिखित पठित गद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए:

यह हरसिंगार का पेड़ कितना खुश हो रहा है। जैसे कह रहा हो, “आओ चिड़ियो, मेरी डाल-डाल पर फुदको और गाओ। आओ चिड़ियो, अपने मीठे-मीठे स्वरों से मुझे नहलाओ।” मैंने देखा, हरसिंगार नये पत्तों और टहनियों से लद गया है। जाड़े में खंखड़-सा हो जाता है और कभी-कभी डर लगता है कि यह सूख तो नहीं रहा है, लेकिन वसंत आते ही इसके भीतर सोई ऊर्जा जागने लगती है, प्राणरस छलकने लगता है और क्रमशः नई टहनियों तथा नये पत्तों के सौंदर्य से लद जाता है। मैं उसे देख रहा हूँ और लगता है, अब इसमें फूल आया, तब इसमें फूल आया। हाँ, यह हरसिंगार बहुत मस्त है। आषाढ़ में ही हलकी-हलकी हँसी उसमें फूटने लगती है, फिर शरद में तो कहना ही क्या! तारों भरा आसमान बन जाता है। रात भर जगमग-जगमग करता रहता है और सुबह को अनंत फूलों के रूप में धरती पर बिछ जाता है।
  1. उत्तर लिखिए:     (2)
    वसंत ऋतु में हरसिंगार में होने वाले परिवर्तन
    (i)
    (ii)
    (iii)
    (iv)
  2. गद्यांश सें ढूँढ़कर लिखिए: 
    1. शब्द-युग्म:     (1)
      1. ----------------
      2. ----------------
    2. उपसर्गयुक्त शब्द के मूल शब्द:     (1)
      उपसर्गयुक्त शब्द मूल शब्द
      नाखुश  
      निडर  
    3. ‘पर्यावरण-रक्षण में वृक्षों की भूमिका’ विषय 25 से 30 शब्दों में अपने विचार लिखिए।    (2)
Concept: undefined - undefined
Chapter:
विभाग 2 - पद्य
[8]2
[4]2.A

निम्नलिखित पठित पद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए:

बड़ा हुआ तो क्या हुआ, जैसे पेड़ खजूर।
पंथी को छाया नहीं, फल लागें अति दूर।।

सिष को ऐसा चाहिए, गुरु को सब कुछ देय। 
गुरु को ऐसा चाहिए, सिष से कुछ नहिं लेय।।

कबिरा संगत साधु की, ज्यों गंधी की बास। 
जो कुछ गंधी दे नहीं, तौ भी बास सुबास।।

दुर्बल को न सताइए, जाकी मोटी हाय।
बिना जीव की स्वाँस से, लोह भसम हवे जाय।।

  1. उचित जोड़ियाँ मिलाइए:    (2)
      उत्तर
    (i) गुरु ----------------- खजूर
    (ii) पेड़ ----------------- जीव
    (iii) साधु ----------------- सिष
    (iv) स्वाँस ----------------- संगत
          बास
  2. प्रथम चार पंक्तियों का सरल अर्थ 25 से 30 शब्दों में लिखिए।    (2)
Concept: undefined - undefined
Chapter:
[4]2.B

निम्नलिखित पठित पद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए:

नीलांबर परिधान हरित पट पर सुंदर है,
सूर्य-चंद्र युग मुकुट, मेखला रत्नाकर है।
नदियाँ प्रेम प्रवाह, फूल तारे मंडल हैं,
बंदीजन ही खग वृंद, शेष फन सिंहासन है।

करते अभिषेक पयोद हैं, बलिहारी इस देश की। 
हे मातृभूमि, तू सत्य ही, सगुण मूर्ति सर्वेश की।।

  1. लिखिए:    (2)
  2. अपनी मनपसंद की क्रमश: चार पंक्तियों का सरल अर्थ 25 से 30 शब्दों में लिखिए।     (2)
Concept: undefined - undefined
Chapter:
विभाग 3 - भाषा अध्ययन (व्याकरण)
[8]3 | सूचनाओं के अनुसार कुतियाँ कीजिए:
[1]3.A
[0.5]3.A.i

वर्तनी के अनुसार शुद्ध शब्‍द छाँटकर लिखिए:

विश्वास/विशवास/विसवास

Concept: undefined - undefined
Chapter: [3] व्याकरण विभाग (भाषा अध्ययन)
[0.5]3.A.ii

वर्तनी के नियम के अनुसार शुद्ध शब्‍द छाँटकर लिखो:

परसिद्ध

प्रसिद्ध

प्रसीध्द

प्रसिध्ध

Concept: undefined - undefined
Chapter: [3] व्याकरण विभाग (भाषा अध्ययन)
[1]3.B | निम्नलिखित में से किसी एक अव्यय का अर्थपूर्ण वाक्य में प्रयोग कीजिए:
[1]3.B.i

निम्‍नलिखित अव्यय का सार्थक वाक्‍य में प्रयोग कीजिए:

धीरे-धीरे

Concept: undefined - undefined
Chapter: [3] व्याकरण विभाग (भाषा अध्ययन)
Advertisements
[1]3.B.ii

निम्‍नलिखित अव्यय का सार्थक वाक्‍य में प्रयोग कीजिए:

के समान

Concept: undefined - undefined
Chapter: [3] व्याकरण विभाग (भाषा अध्ययन)
[1]3.C
[1]3.C.i

कृति पूर्ण कीजिए:

संधि शब्द संधि विच्छेद भेद
महात्मा ---------- ----------
Concept: undefined - undefined
Chapter: [3] व्याकरण विभाग (भाषा अध्ययन)
अथवा
[1]3.C.ii

कृति पूर्ण कीजिए:

संधि शब्द संधि विच्छेद भेद
............ सत् + जन ............
Concept: undefined - undefined
Chapter: [3] व्याकरण विभाग (भाषा अध्ययन)
[1]3.D
[1]3.D.i

अधोरेखांकित वाक्यांश के लिए उचित मुहावरे का चयन करके वाक्य फिर से लिखिए:

बहुत दिनों बाद मिले मित्र ने मुझे गले लगा लिया

भुलावा हो जाना 

अंक में भरना

Concept: undefined - undefined
Chapter:
अथवा
[1]3.D.ii

निम्नलिखित मुहावरे का अर्थ लिखकर उचित वाक्य में प्रयोग कीजिए:

मौत के मुँह में चले जाना

Concept: undefined - undefined
Chapter: [3] व्याकरण विभाग (भाषा अध्ययन)
[2]3.E | काल भेद पहचानना तथा काल-परिवर्तन करना:
[1]3.E.i

निम्‍नलिखित वाक्‍य का काल पहचानकर लिखिए:

किसी दूसरे माँगने वालों की ओर इस तरह शान से बढ़ा देंगे।

Concept: undefined - undefined
Chapter: [3] व्याकरण विभाग (भाषा अध्ययन)
[1]3.E.ii | निम्नलिखित वाक्यों में से किसी एक वाक्य का सूचना के अनुसार काल -परिवर्तन कीजिए:
[1]3.E.ii.1

निम्नलिखित वाक्य का सूचना के अनुसार काल-परिवर्तन कीजिए:

वह तुम्हें हमेशा बुरा भला ही कहती है। (अपूर्ण भूतकाल)

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]3.E.ii.2

निम्नलिखित वाक्य का सूचना के अनुसार काल-परिवर्तन कीजिए:

मानो वे किसी हड़बड़ी में चलते-चलते कपड़े पहनकर आ रहे हैं। (पूर्ण वर्तमानकाल) 

Concept: undefined - undefined
Chapter:
Advertisements
[2]3.F | वाक्य भेद तथा वाक्य-परिवर्तन:
[1]3.F.i

निम्‍नलिखित वाक्‍य के रचना के अनुसार भेद लिखिए:

स्‍टेशन मास्‍टर ने सिग्‍नल नहीं दिया और गाड़ी आउटर पर खड़ी रही।

Concept: undefined - undefined
Chapter: [3] व्याकरण विभाग (भाषा अध्ययन)
[1]3.F.ii

निम्नलिखित वाक्य का अर्थ के आधार पर दी गई सूचनानुसार परिवर्तन कीजिए:

हवारानी नाराज हुई। (प्रश्नार्थक वाक्य)

Concept: undefined - undefined
Chapter:
विभाग 4 - रचना विभाग (उपयोजित लेखन)
[12]4 | सूचनाओं के अनुसार लिखिए:
[8]4.A
[4]4.A.i | पत्रलेखन:
[4]4.A.i.1

निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्र-लेखन कीजिए:

गौरंक/गायत्री कदम, आशीर्वाद भवन, ममता कॉलोनी, सोलापुर से जलवितरण अधिकारी, महानगरपालिका, सोलापुर को दूषित पानी की समस्या की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए पत्र लिखता/लिखती है।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
अथवा
[4]4.A.i.2

निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्र-लेखन कीजिए:

प्रणव/प्रणाली जोशी, सौभाग्य नगर, लातूर से अपने पिताजी प्रदिप जोशी सैफुल, विजापुर रोड, सोलापुर को अपने विद्यालय में मनाए गए ‘वार्षिक स्नेह सम्मेलन’ का वर्णन करने वाला पत्र लिखता/लिखती है। 

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[4]4.A.ii |  विज्ञापन-लेखन:
[4]4.A.ii.1

निम्नलिखित जानकारी के आधार पर 50 से 60 शब्दों में विज्ञापन तैयार कीजिए:

Concept: undefined - undefined
Chapter:
अथवा
[4]4.A.ii.2 | गद्य आकलन - प्रश्न निर्मिति।

निम्नलिखित गद्यांश पढ़कर ऐसे चार प्रश्न तैयार कीजिए जिनके उत्तर गद्यांश में एक-एक वाक्य में हों।

आज के युग में विद्यार्थी उस प्रकार अपने गुरु का सान्निध्य नहीं पाता, स्नेह तथा वात्सल्य नहीं पाता, जैसा प्राचीन काल में पाता था और निर्देश देने के लिए भी गुरु के पास कुछ नहीं है। आज की स्थिति सुखद नहीं है। हमारे विद्यार्थी कहाँ जाएँगे, क्या करेंगे-हम नहीं जानते। अध्यापकों ने, जो बन सका आपको योग्यता दी । आप अपना कर्म क्षेत्र बना सकते हैं, लेकिन एक बात आज भी हम देंगे। वह जो यज्ञ की ज्वाला हुआ करती थी, उसके प्रतीक रूप में आपके हृदय में हम वह ज्वाला जगा देना चाहते हैं जो जीवन की होती है, जो वास्तव में जीवन को गढ़ती है, नया जीवन देती है। वह ज्ञान की ज्वाला हम अपनी समस्त शुभकामनाओं के साथ, आज भी आपको दे सकते हैं।
हमारा अत्यंत प्राचीन देश है और हमारी संस्कृति भी अत्यंत प्राचीन है। प्राचीन संस्कृति वाले देशों के सामने समस्याएँ कुछ दूसरी हुआ करती हैं। जिनकी संभाव्यता कुछ ही युगों की है, कुछ ही वर्षों की है, नवीन है, उनके पास बहुत कुछ खाने बदलने को नहीं है और खाने बदलने से उनकी कुछ हानि भी नहीं होती।
Concept: undefined - undefined
Chapter: [4] उपयोजित लेखन (रचना विभाग)
[4]4.B | निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर 60 से 70 शब्दों में निबंध लिखिए:
[4]4.B.i

निबंध लेखन:

मेरा प्रिय खिलाड़ी

Concept: undefined - undefined
Chapter: [4] उपयोजित लेखन (रचना विभाग)
[4]4.B.ii

निम्नलिखित विषय पर 60 से 70 शब्दों में निबंध लिखिए:

भारत - महासत्ता की और एक कदम।

Concept: undefined - undefined
Chapter:

Other Solutions






















Submit Question Paper

Help us maintain new question papers on Shaalaa.com, so we can continue to help students




only jpg, png and pdf files

Maharashtra State Board previous year question papers 10th Standard Hindi - Composite [हिंदी - संयुक्त] with solutions 2023 - 2024

     Maharashtra State Board 10th Standard question paper solution is key to score more marks in final exams. Students who have used our past year paper solution have significantly improved in speed and boosted their confidence to solve any question in the examination. Our Maharashtra State Board 10th Standard question paper 2024 serve as a catalyst to prepare for your Hindi - Composite [हिंदी - संयुक्त] board examination.
     Previous year Question paper for Maharashtra State Board 10th Standard -2024 is solved by experts. Solved question papers gives you the chance to check yourself after your mock test.
     By referring the question paper Solutions for Hindi - Composite [हिंदी - संयुक्त], you can scale your preparation level and work on your weak areas. It will also help the candidates in developing the time-management skills. Practice makes perfect, and there is no better way to practice than to attempt previous year question paper solutions of Maharashtra State Board 10th Standard.

How Maharashtra State Board 10th Standard Question Paper solutions Help Students ?
• Question paper solutions for Hindi - Composite [हिंदी - संयुक्त] will helps students to prepare for exam.
• Question paper with answer will boost students confidence in exam time and also give you an idea About the important questions and topics to be prepared for the board exam.
• For finding solution of question papers no need to refer so multiple sources like textbook or guides.
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×