English
Maharashtra State BoardSSC (English Medium) 10th Standard

यह हरसिंगार का पेड़ कितना खुश हो रहा है। जैसे कह रहा हो, “आओ चिड़ियो, मेरी डाल-डाल पर फुदको और गाओ। आओ चिड़ियो, अपने मीठे-मीठे स्वरों से मुझे नहलाओ।” - Hindi - Composite [हिंदी - संयुक्त]

Advertisements
Advertisements

Question

निम्नलिखित पठित गद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए:

यह हरसिंगार का पेड़ कितना खुश हो रहा है। जैसे कह रहा हो, “आओ चिड़ियो, मेरी डाल-डाल पर फुदको और गाओ। आओ चिड़ियो, अपने मीठे-मीठे स्वरों से मुझे नहलाओ।” मैंने देखा, हरसिंगार नये पत्तों और टहनियों से लद गया है। जाड़े में खंखड़-सा हो जाता है और कभी-कभी डर लगता है कि यह सूख तो नहीं रहा है, लेकिन वसंत आते ही इसके भीतर सोई ऊर्जा जागने लगती है, प्राणरस छलकने लगता है और क्रमशः नई टहनियों तथा नये पत्तों के सौंदर्य से लद जाता है। मैं उसे देख रहा हूँ और लगता है, अब इसमें फूल आया, तब इसमें फूल आया। हाँ, यह हरसिंगार बहुत मस्त है। आषाढ़ में ही हलकी-हलकी हँसी उसमें फूटने लगती है, फिर शरद में तो कहना ही क्या! तारों भरा आसमान बन जाता है। रात भर जगमग-जगमग करता रहता है और सुबह को अनंत फूलों के रूप में धरती पर बिछ जाता है।
  1. उत्तर लिखिए:     (2)
    वसंत ऋतु में हरसिंगार में होने वाले परिवर्तन
    (i)
    (ii)
    (iii)
    (iv)
  2. गद्यांश सें ढूँढ़कर लिखिए: 
    1. शब्द-युग्म:     (1)
      1. ----------------
      2. ----------------
    2. उपसर्गयुक्त शब्द के मूल शब्द:     (1)
      उपसर्गयुक्त शब्द मूल शब्द
      नाखुश  
      निडर  
    3. ‘पर्यावरण-रक्षण में वृक्षों की भूमिका’ विषय 25 से 30 शब्दों में अपने विचार लिखिए।    (2)
Comprehension
Advertisements

Solution

  1. वसंत ऋतु में हरसिंगार में होने वाले परिवर्तन
    (i) नए पत्तों और टहनियों से पेड़ लद जाता है।
    (ii) इसके भीतर सोई ऊर्जा जागने लगती है
    (iii) इसका प्राण रस छलकने लगता है।
    (iv) लगता है अब इसमें फूल आया, तब इसमें फूल आया।
      1. डाल-डाल
      2. मीठे-मीठे
    1. उपसर्गयुक्त शब्द मूल शब्द
      नाखुश खुश
      निडर डर
  2. वृक्ष पर्यावरण की रक्षा में एक अहम भूमिका निभाते हैं। इन्हें पृथ्वी का श्रृंगार भी कहा जाता है क्योंकि वे न केवल वातावरण को सुंदर बनाते हैं, बल्कि जीवों को जीवनदायिनी वायु भी प्रदान करते हैं। जब हम साँस के माध्यम से हानिकारक गैसें बाहर निकालते हैं, तो वृक्ष उन्हें अवशोषित करके शुद्ध और उपयोगी वायु (ऑक्सीजन) हमें लौटाते हैं।
    वृक्ष वर्षा करवाने में भी सहायक होते हैं जहाँ पेड़ अधिक होते हैं, वहाँ बारिश भी अच्छी होती है। वृक्षों की जड़ें मिट्टी को बाँध कर रखती हैं, जिससे पानी के बहाव से भूमि का कटाव नहीं होता।
    इसके अलावा, वृक्ष कई पक्षियों और जानवरों को आश्रय देते हैं और आँधी-तूफानों की तीव्रता को भी कम करते हैं, जिससे कई प्राकृतिक आपदाओं से बचाव होता है।
shaalaa.com
  Is there an error in this question or solution?
2023-2024 (July) Official
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×