Commerce (Hindi Medium)
Science (Hindi Medium)
Arts (Hindi Medium)
Academic Year: 2025-2026
Date & Time: 18th February 2026, 10:30 am
Duration: 3h
Advertisements
सामान्य निर्देश:
- प्रश्न-पत्र में पाँच खण्ड और 37 प्रश्न हैं।
- खण्ड-क में प्रत्येक 1 अंक वाले 1-18 बहुविकल्पीय प्रश्न हैं। सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
- खण्ड-ख में 19-24 तक आति लघु-उत्तरीय प्रकार के प्रश्न हैं; जिनमें से 5 प्रश्न करने हैं। प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है और उत्तर 60-90 शब्दों में होना चाहिए।
- खण्ड-ग में 25-30 तक लघु-उत्तरीय प्रकार के प्रश्न हैं, जिनमें से 5 प्रश्न करने हैं। प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का है और उत्तर 100-150 शब्दों में होगा चाहिए।
- खण्ड-घ में 31-33 प्रकरण अध्ययन प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का है। आंतरिक विकल्प उपलब्ध है।
- खण्ड-ड में 34-37 दीर्घ-उत्तरीय प्रश्न हैं, जिनमें से 3 प्रश्न करने हैं । प्रत्येक प्रश्न 5 अंक का है और उत्तर 200-300 शब्दों से आधिक नहीं होना चाहिए।
निम्नलिखित में से कौन सा, खेल कार्यक्रम की योजना बनाने के बाद का अगला कदम है?
रिक्तियाँ भरना (स्टाफिंग)
निर्देशन
नियंत्रण करना
आयोजित करना
Chapter:
______ बच्चों और युवाओं की क्षमताओं और कौशल को खेल के मैदान पर प्रदर्शित करने का एक कार्यक्रम है।
मौज-मस्ती के लिए दौड़
किसी विशिष्ट कारण के लिए दौड़
खेल-दिवस
स्वास्थ्य-दौड़
Chapter:
सुधारात्मक व्यायाम ______ की सलाह और देखरेख में किया जाना चाहिए।
चिकित्सकों या शारीरिक शिक्षा शिक्षकों
शारीरिक शिक्षा शिक्षकों या भौतिक चिकित्सकों
शारीरिक शिक्षा शिक्षकों या कोचों
चिकित्सकों या भौतिक चिकित्सकों
Chapter:
निम्नलिखित में से कौन से आसन “कायफोसिस” को ठीक करने के लिए किए जाते हैं?
चक्रासन, त्रिकोणासन, अधोमुखासन
धनुरासन, भुजंगासन, हलासन
भुजंगासन, त्रिकोणासन, चक्रासन
धनुरासन, चक्रासन, भुजंगासन
Chapter:
गगन स्वयं को अस्थमा और उच्च-रक्तचाप से बचाना चाहता है। उसे इन जीवनशैली सम्बन्धित बीमारियों से बचाने के आसनों की पहचान कीजिए।
उत्तान मंडूकासन, वक्रासन
सुप्त वज्रासन, वक्रासन
चक्रासन, उत्तान मंडूकासन
वक्रासन, चक्रासन
Chapter:
आसन को पहिचानिये:

अर्ध मत्स्येन्द्रासन
धनुरासन
उत्तान मंडूकासन
योगमुद्रा
Chapter:
1948 के लंदन ओलंपिक में दिव्यांग व्यक्तियों के लिए गटमैन द्वारा निम्नलिखित में से कौन सी प्रतियोगिता आयोजित की गई थी?
दौड़ प्रतियोगिता
तैराकी प्रतियोगिता
व्हीलचेयर प्रतियोगिता
साइकिल प्रतियोगिता
Chapter:
Advertisements
शपथ: “मुझे जीतने दो। लेकिन अगर मैं नहीं जीत सका, तो मुझे प्रयास में बहादुर बनने दो” निम्नलिखित में से किस खेल से संबंधित है?
विशेष ओलंपिक
पैरालिंपिक
डेफलिंपिक
ग्रीष्म ओलंपिक
Chapter:
नीचे सूची-I में खाद्य समूह तथा सूची-II में उनके कार्य दिए गए हैं:
| सूची-I (खाद्य समूह) |
सूची-II (कार्य) |
||
| (a) | प्रोटीन | (i) | ये ऊर्जा के मुख्य स्रोत हैं। |
| (b) | कार्बोहाइड्रेट | (ii) | यह ऊर्जा का नगण्य स्रोत है। |
| (c) | वसा | (iii) | शरीर की कोशिकाओं की मरम्मत करता है। |
| (d) | रुक्षांश (रफेज) | (iv) | यह वसा में घुलनशील विटामिनों के परिवहन में मदद करता है। |
सूची-I की मदों का सूची-II से मिलान कीजिये तथा निम्नलिखित में से सही विकल्प का चुनाव कीजिये:
(a) - (i), (b) - (ii) (c) - (iii), (d) - (iv)
(a) - (iv), (b) - (iii) (c) - (i), (d) - (ii)
(a) - (iii), (b) - (iv) (c) - (i), (d) - (ii)
(a) - (iii), (b) - (i) (c) - (iv), (d) - (ii)
Chapter:
बेसल मेटाबॉलिक दर (BMR) के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?
व्यायाम के दौरान ऊर्जा के स्तर को बनाए रखने के लिए आवश्यक कैलोरी की संख्या है।
यह शरीर को गति में बनाए रखने के लिए आवश्यक कैलोरी की संख्या है।
यह शरीर के कार्य को उच्च गति पर बनाए रखने के लिए आवश्यक कैलोरी की संख्या है।
आराम की स्थिति में शरीर की कार्यप्रणाली को बनाए रखने के लिए आवश्यक कैलोरी की संख्या है।
Chapter:
निम्नलिखित में से कौन सा श्वसन तंत्र पर व्यायाम का दीर्घकालिक प्रभाव है?
अवशिष्ट आयतन बढ़ता है।
श्वसन दर बढ़ती है।
आधात आयतन बढ़ता है।
गैस के आदान-प्रदान की दर बढ़ती है।
Chapter:
अभिकथन (A): जब कोई वस्तु या पिंड स्थिर वेग से चलायमान हो तथा उसकी गति या दिशा में कोई परिवर्तन न हो, तो वह गतिशील संतुलन होता है।
कारण (R): गतिमान साइकिल चालक या ट्रेक पर दौड़ते समय धावक द्वारा बनाई गई शरीर की स्थिति, गतिशील संतुलन के उदाहरण हैं।
उपर्युक्त दो कथनों के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन सा सही है?
अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं और कारण (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या है।
अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं, लेकिन कारण (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।
अभिकथन (A) सत्य हैं, परन्तु कारण (R) असत्य है।
अभिकथन (A) असत्य है, परन्तु कारण (R) सत्य है।
Chapter:
नीचे सूची-I में घर्षण के उदाहरण दर्शाए गए हैं तथा सूची-II में उनसे संबंधित घर्षण के प्रकार दिए गए हैं:
| सूची-I (घर्षण के उदाहरण) |
सूची-II (घर्षण के प्रकार) |
||
| (a) | कुर्सी को धक्का देना | (i) | फिसलने वाला घर्षण |
| (b) | समुद्री लहरें | (ii) | रोलिंग घर्षण |
| (c) | भारी (स्थिर) वस्तु को हिलाना | (iii) | द्रव घर्षण |
| (d) | स्केटिंग | (iv) | स्थैतिक घर्षण |
निम्नलिखित विकल्पों में से कौन सा विकल्प सूची-I की मदों का सूची-II की मदों से सही ढंग से मिलान करता है?
(a) - (i), (b) - (iii) (c) - (ii), (d) - (iv)
(a) - (iv), (b) - (ii) (c) - (i), (d) - (iii)
(a) - (i), (b) - (iii) (c) - (iv), (d) - (ii)
(a) - (ii), (b) - (i) (c) - (iv), (d) - (iii)
Chapter:
लीवर के आलम्ब (फलक्रम) के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?
यह वह बिंदु है जिस पर बल लगाया जाता है।
यह वह बिंदु है जिस पर भार स्थित होता है।
यह वह बिंदु है जिस पर लीवर घूमता है।
यह वह बिंदु है जिस पर प्रयास किए जाते हैं।
Chapter:
Advertisements
अभिकथन (A): एक मैच की स्थिति के दौरान दो एथलीटों की क्रियाएँ तथा प्रतिक्रियाएँ भिन्न हो सकती हैं।
कारण (R): व्यक्तित्व किसी व्यक्ति के विचारों, विशेषताओं, व्यवहार, दृष्टिकोण तथा आदतों का संयोजन है।
उपर्युक्त दो कथनों के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन सा सही है?
अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं और कारण (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या है।
अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं, लेकिन कारण (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।
अभिकथन (A) सत्य हैं, परन्तु कारण (R) असत्य है।
अभिकथन (A) असत्य है, परन्तु कारण (R) सत्य है।
Chapter:
श्वेता ‘नीट’ परीक्षा की तैयारी के कारण अत्यधिक तनावग्रस्त और चिंतित है। निम्नलिखित में से कौन सा कारण उसके लिए व्यायाम करने के लिए उपयुक्त है?
शारीरिक शक्ति विकसित करने के लिए
मानसिक विश्रांति के लिए
समाजीकरण के लिए
बीमारी के जोखिम को कम करने के लिए
Chapter:
खेलों में प्रशिक्षण चक्र के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है?
मेसोसाइकिल को मध्यम अवधि प्रशिक्षण कहा जाता है।
माइक्रोसाइकिल की अवधि 3 से 10 दिन होती है।
मेसोसाइकिल की अवधि 3 से 6 सप्ताह होती है।
मैक्रोसाइकिल में प्रशिक्षण की अवधि सबसे कम होती है।
Chapter:
निम्नलिखित में से किस प्रकार की सहनक्षमता को गतिविधि की प्रकृति के अनुसार वर्गीकृत किया जाता है?
गति सहनक्षमता
मध्यम समय की सहनक्षमता
विशिष्ट सहनक्षमता
अल्पकालिक सहनक्षमता
Chapter:
“ऐसे खेल जिनमें अच्छे प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को एक निश्चित वजन बनाए रखना पड़ता है, उनमें भोजन संबंधी विकार उत्पन्न होने का जोखिम अधिक होता है।” अपने उत्तर से इस कथन की पुष्टि कीजिए।
Chapter:
खेलों में समावेशन को बढ़ावा देने में शारीरिक शिक्षा शिक्षकों की क्या भूमिका है?
Chapter:
9 से 18 वर्ष के आयु वर्ग/कक्षा 4 से 2 के बच्चों के लिए प्रयुक्त SAI खेलो इंडिया फिटनेस टेस्ट के किसी एक शक्ति परीक्षण की प्रक्रिया समझाइए।
Chapter:
नीचे दिए गए उदाहरणों में न्यूटन के गति के कौन से नियम लागू होंगे? अपने उत्तर का औचित्य सिद्ध कीजिए।
- जब कोई तैराक पानी को पीछे की ओर धकेलता है।
- जब एक क्रिकेट और टेनिस बॉल को समान बल से फेंका जाता है तो टेनिस बॉल अधिक त्वरण से गति करती है।
Chapter:
Other Solutions
Submit Question Paper
Help us maintain new question papers on Shaalaa.com, so we can continue to help studentsonly jpg, png and pdf files
CBSE previous year question papers Class 12 [कक्षा १२] Physical Education (शारीरिक शिक्षा) with solutions 2025 - 2026
Previous year Question paper for CBSE Class 12 [कक्षा १२] -2026 is solved by experts. Solved question papers gives you the chance to check yourself after your mock test.
By referring the question paper Solutions for Physical Education (शारीरिक शिक्षा), you can scale your preparation level and work on your weak areas. It will also help the candidates in developing the time-management skills. Practice makes perfect, and there is no better way to practice than to attempt previous year question paper solutions of CBSE Class 12 [कक्षा १२].
How CBSE Class 12 [कक्षा १२] Question Paper solutions Help Students ?
• Question paper solutions for Physical Education (शारीरिक शिक्षा) will helps students to prepare for exam.
• Question paper with answer will boost students confidence in exam time and also give you an idea About the important questions and topics to be prepared for the board exam.
• For finding solution of question papers no need to refer so multiple sources like textbook or guides.
