Science (Hindi Medium)
Academic Year: 2025-2026
Date & Time: 27th March 2026, 10:30 am
Duration: 3h
Advertisements
सामान्य निर्देश:
निम्नलिखित निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उनका पालन कीजिए:
- इस प्रश्न-पत्र में 33 प्रश्न हैं। सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
- प्रश्न-पत्र पाँच खण्डों में विभाजित है - खण्ड क, ख, ग, घ एवं ङ।
- खण्ड क - प्रश्न संख्या 1 से 16 तक बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का है।
- खण्ड ख - प्रश्न संख्या 17 से 21 तक अति लघु-उत्तरीय प्रकार के प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 2 अंकों का है।
- खण्ड ग - प्रश्न संख्या 22 से 28 तक लघु उत्तरीय प्रकार के प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 3 अंकों का है।
- खण्ड घ - प्रश्न संख्या 29 तथा 30 केस आधारित प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 4 अंकों का है। इन उप-प्रश्नों में से एक उप-प्रश्न में आंतरिक विकल्प का चयन दिया गया है।
- खण्ड ङ - प्रश्न संख्या 31 से 33 तक दीर्घ-उत्तरीय प्रकार के प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 5 अंकों का है।
- प्रश्न-पत्र में समग्र विकल्प नहीं दिया गया है। यद्यपि, खण्ड ख, घ तथा ङ में आंतरिक विकल्प का प्रावधान दिया गया है। परीक्षार्थी को इन प्रश्नों में से किसी एक प्रश्न का उत्तर लिखना है।
- ध्यान दें कि दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए अलग प्रश्न-पत्र है।
- जहाँ कहीं आवश्यक हो,साफ सुथरे और उचित रूप से नामांकित चित्र बनाए जाने चाहिए।
मानव में गर्भ उत्क्षेपन प्रतिवर्त (फीटल इजेक्शन रेफलेक्स) ______ हॉर्मोन के ______ द्वारा स्रवण (विमोचन) को उद्दीपित करता है।
ऑक्सीटोसिन, गर्भ (भ्रूण) की पीयूष ग्रंथि
ऑक्सीटोसिन, मातृ पीयूष ग्रंथि
मानव जरायु गोनैडोट्रॉपिन, अपरा (प्लैसेंटा)
प्रोजेस्टेरोन, पीत पिंड
Chapter:
कॉलम I में दी गई अंतः गर्भाशयी युक्तियों (आईयूडी) का कॉलम II में दिए गए उपयुक्त उदाहरण के साथ मिलान कीजिए।
| कॉलम I | कॉलम II | ||
| a. | औषधि-रहित | i. | लिप्पेस लूप |
| b. | ताँबा मोचक | ii. | एलएनजी-20 |
| c. | हॉर्मोन मोचक | iii. | मल्टीलोड 375 |
a - iii, b - ii, c - і
a - i, b - ii, c - iii
a - i, b - iii, c - ii
a - ii, b - i, c - iii
Chapter:
पाइसम सेटाइवम में, पुष्प का रंग बैंगनी (V) अथवा श्वेत (v) हो सकता है। ‘VV’ पौधे तथा ‘vv’ पौधे के मध्य संकरण कराने के फलस्वरूप बैंगनी रंग के पुष्पों वाली संतति का अपेक्षित आनुपातिक भाग क्या होगा?
25%
50%
75%
100%
Chapter:
निम्नलिखित को विकास के सही क्रम में व्यवस्थित कीजिए तथा सही विकल्प चुनिए:
- समुद्री खरपतवार
- अकशेरुकी
- जबड़े रहित मछली
(i), (ii), (iii)
(i), (iii), (ii)
(ii), (iii), (i)
(ii), (i), (iii)
Chapter:
सामान्य दृश्यप्ररूप (फीनोटाइप) वाली संवाहक स्त्री से यदि आनुवंशिक विकार कुछ नर संतति में स्थानांतरित (वंशागत) होती है, तो रोग है:
अलिंग गुणसूत्र सहलग्न प्रभावी
अलिंग गुणसूत्र सहलग्न अप्रभावी
लिंग सहलग्न प्रभावी
लिंग सहलग्न अप्रभावी
Chapter:
एक डीएनए अणु 160 क्षार युग्म लंबा है। इसमें ग्वानीन 30% है। इस डीएनए अणु में ऐडेनीन क्षार की संख्या कितनी है?
48
64
96
192
Chapter:
एक चिकित्सक ने एक रोगी में नासीय संकुलता (नेजल कंजेशन), सिरदर्द, कंठदाह, स्वर रूक्षता तथा खाँसी के लक्षणों के आधार पर निष्कर्ष निकाला कि रोगी का संक्रमण एक रोगकारक (रोगजनक) द्वारा हुआ है। वह रोगजनक है:
प्लैज्मोडियम
ऐडेनोवायरस
साल्मोनेला
राइनोवायरस
Chapter:
शलभ (मॉथ), बिस्टन बिटूलेरिया में प्रेक्षित औद्योगिक मेलेनिनीकरण किस प्रकार का वरण है?
स्थायीकारक
दिशिक
विदारी
कृत्रिम
Chapter:
मानव इंसुलिन का सी-पेप्टाइड ______.
परिपक्व इंसुलिन के अणु का एक भाग है।
डाइसल्फाइड बंध बनाकर संयोजित करने के लिए उत्तरदायी है।
प्राक् इंसुलिन के इंसुलिन में परिपक्व होने की अवधि में हटा (विलग) दिया जाता है।
इसकी जैवीय सक्रियता के लिए उत्तरदायी है।
Chapter:
एक डीएनए अणु पर एक प्रतिबंधन एंडोन्यूक्लिएज़ Pst I तथा विदलन स्थलों को निम्न रूप से दर्शाया गया है।

उस विकल्प का चयन कीजिए जो परिणामी खंडों का सही निरूपण करता है।
5' C – T – G C – A – G 3'
3' G – A – C – G – T C 5'
5' C – T G – C – A – G 3'
3' G – A – C – G T – C 5'
5' C – T – G – C A – G 3'
3' G – A – C – G T – C 5'
5' C – T – G – C – A G 3'
3' G A – C – G – T – C 5'
Chapter:
निम्नलिखित में से कौन-सी मछली के कारण पूर्वी अफ्रीका की विक्टोरिया झील में पारिस्थितिक रूप से बेजोड़ सिचलिड मछलियों की 200 से अधिक जातियाँ विलुप्त हो गई?
कटला कटला
डॉगफिश
नाइल पर्च
अफ्रीकी कैटफिश
Chapter:
चारण पशुओं (मवेशी) अथवा बकरियों को कैलोट्रॉपिस नामक खरपतवार को खाते (चरते) हुए कभी भी नहीं देखा गया है। कारण के लिए समुचित विकल्प का चयन कीजिए।
पौधा अत्यंत विषैले टेनिन उत्पन्न करता है।
पौधा कुनैन उत्पन्न करता है जो अत्यंत कड़वा होता है।
पौधा हृदय ग्लाइकोसाइड नामक विषैला रसायन उत्पन्न करता है।
पौधे पर काँट (शूक) होते हैं।
Chapter:
अभिकथन (A): पुनरावृत्ति अनुक्रम मानव जीनोम का बहुत बड़ा भाग बनाते हैं।
कारण (R): जीनोम में पुनरावृत्ति अनुक्रम प्रत्यक्ष रूप से कोडिंग (कूटलेखन) नहीं करते।
अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं और कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या करता है।
अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं, परन्तु कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
अभिकथन (A) सही है, परन्तु कारण (R) गलत है।
अभिकथन (A) गलत है, परन्तु कारण (R) सही है।
Chapter:
अभिकथन (A): 8 से 16 के कोरकखंडों वाले भ्रूण को तूतक (मोरूला) कहते हैं।
कारण (R): यह तूतक निरंतर विभाजित होता रहता है तथा पोषकोरक (ट्रोफोब्लास्ट) में रूपांतरित हो जाता है।
अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं और कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या करता है।
अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं, परन्तु कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
अभिकथन (A) सही है, परन्तु कारण (R) गलत है।
अभिकथन (A) गलत है, परन्तु कारण (R) सही है।
Chapter:
अभिकथन (A): यीस्ट कोशिकाओं से डीएनए के पृथक्काण में काइटिनेज एंज़ाइम का उपयोग आवश्यक है, परन्तु स्पाइरोगाइरा में नहीं।
कारण (B): कवक की कोशिका भित्ति कवकीय काइटिन की बनी होती है
अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं और कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या करता है।
अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं, परन्तु कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
अभिकथन (A) सही है, परन्तु कारण (R) गलत है।
अभिकथन (A) गलत है, परन्तु कारण (R) सही है।
Chapter:
अभिकचन(A): एलएबी जीवाणु दूध को स्कंदित करने के अतिरिक्त विटामिन बी12 की मात्रा बढ़ा कर पोषण संबंधी गुणवत्ता को भी सुधार देता है।
कारण (R): एलएबी, जब हमारे पेट में उपस्थित होता है, तो रोग कारक सूक्ष्मजीवों को अवरोधित करता है।
अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं और कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या करता है।
अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं, परन्तु कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
अभिकथन (A) सही है, परन्तु कारण (R) गलत है।
अभिकथन (A) गलत है, परन्तु कारण (R) सही है।
Chapter:
Advertisements
थाइमस द्वारा मोचित कोशिकाओं के नाम तथा उनके कार्य लिखिए।
Chapter:
युका पौधों तथा शलभ की एक प्रजाति के बीच एक-दूसरे को पारस्परिक पुरस्कृत करने के संबंध की व्याख्या कीजिए।
Chapter:
जब तक कि परागणकर्ता तथा ऑर्किड के पुष्पों का सह-विकास न हो, तो परागण की सफलता में कमी आ जाएगी। व्याख्या कीजिए।
Chapter:
चारण आहार (खाद्य श्रृंखला) तथा अपरद खाद्य श्रृंखलाके बीच विभेद कीजिए।
Chapter:
यद्यपि पारिस्थितिक पिरैमिड (सूची स्तंभ) व्यापक रूप से स्वीकार्य हैं, फिर भी उनकी कुछ सीमाएँ हैं। कोई दो सीमाएँ लिखिए।
Chapter:
मानव स्त्रियों में ‘अंतरॉप’ गर्भनिरोध के प्रभावी उपाय (साधन) के रूप में किस प्रकार कार्य करते हैं?
Chapter:
मुख द्वारा खाई जाने वाली गर्भनिरोधक गोलियों (पिल्स) की तुलना में इसका (अंतरोंप का) एक लाभ लिखिए।
Chapter:
जीन स्थानांतरण के किन्हीं दो संवाहकविहीन उपायों (विधियों) की व्याख्या कीजिए।
Chapter:
सामान्यतया सर्वाधिक उपयोग किए गए बायोरिएक्टर का नाम लिखिए।
Chapter:
ध्रुवणता दर्शात हुए ‘प्रतिकृति द्विशाख’ का नामांकित आरेख बनाइए।
Chapter:
डीएनए प्रतिकृतियन इस प्रकार के ‘द्विशाख (चिमटे)’ जैसा क्यों होता है?
Chapter:
ऐसी किन्ही तीन बहि:प्रजनन युक्तियों की सूची बनाइए जो पर-परागण हेतु पुष्पी द्वारा विकसित की गई है तथा व्याख्या कीजिए कि वे पर-परागण को किस प्रकार प्रोत्साहित करती है।
Chapter:
व्याख्या कीजिए कि निम्नलिखित सूक्ष्मजीव जैवनियंत्रण कारक के रूप में कैसे कार्य करते हैं:
बैसिलस थुरिनजिऐसिस
Chapter:
व्याख्या कीजिए कि निम्नलिखित सूक्ष्मजीव जैवनियंत्रण कारक के रूप में कैसे कार्य करते हैं:
न्यूक्लिओपॉलीहीड्रोवायरस
Chapter:
मानव द्वारा पारजीवी जंतुओं (ट्रांसजेनिक ऐनिमल्स) का निर्माण किया गया है। ऐसे किन्हीं तीन तरीकों की व्याख्या कीजिए जिनमें ऐसे जन्तु मानव के लिए उपयोगी सिद्ध हो सकते हैं।
Chapter:
Advertisements
एक उदाहरण की सहायता से आनुवंशिक स्तर पर जैव-विविधता के स्तरों की व्याख्या कीजिए।
Chapter:
एक उदाहरण की सहायता से जातीय स्तर पर जैव-विविधता के स्तरों की व्याख्या कीजिए।
Chapter:
एक उदाहरण की सहायता से पारिस्थितिक स्तर पर जैव-विविधता के स्तरों की व्याख्या कीजिए।
Chapter:
पौधों के विकास को दर्शाने वाले नीचे दिए गए अभिचित्रण का अध्ययन कीजिए तथा निम्नलिखित प्रश्नों केउत्तर दीजिए:

(क) उस पौधे को पहचानिए जो पर्णांग (फर्न) तथा शंकुवृक्ष (कोनीफर) दोनों का निकटस्थ पूर्वज माना जाता है।
(ख) पुष्पी पादपों के निकटतम पूर्वजों के नाम लिखिए।
(ग) पौधों के सबसे प्राचीन (प्राचीनतम) संवर्ग का नाम लिखिए।
(घ) साइलोफाइटोन किन वर्गों को उभयनिष्ठ वंशक्रम प्रदान करते हैं?
(ङ) साइलोफाइटोन तथा बीजी पर्णांग के उभयनिष्ठ पूर्वज का नाम लिखिए।
(च) मॉस तथा ट्रैकियोफाइट के उभयनिष्ठ पूर्वज का नाम लिखिए।
Chapter:
एक समष्टि के वृद्धि पैटर्न को एक समीकरण द्वारा निम्न रूप से दर्शाया गया है:
dN/dt = rN
(क) दिए गए समीकरण द्वारा वर्णित समष्टि वृद्धि के प्रतिरूप (पैटर्न) अथवा वृद्धि मॉडल के प्रकार का उल्लेख कीजिए।
(ख) समीकरण में ‘r’ क्या निरूपित करता है?
(ग) यदि समय (t) के साथ/सापेक्ष समष्टि घनत्व (N) का वक्र अभिचित्रण किया जाए, तो उल्लेख कीजिए कि किस प्रकार का वृद्धि वक्र प्राप्त होगा।
(घ) आपके अनुसार, दी गई इस समष्टि की इस प्रकार की वृद्धि के लिए संसाधनोंकी उपलब्धता सीमित होगी अथवा असीमित होगी?
Chapter:
निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
| डीएनए की टेम्प्लेट रज्जुक से आनुवंशिक सूचना का आरएनए में प्रतिलिपिकरण करने के प्रक्रम (प्रक्रिया) को अनुलेखन कहते हैं। यह आरएनए पॉलिमरेज़ के माध्यम से संपन्न होती है। सुकेन्द्रकी कोशिकाओं में अनुलेखन केन्द्रक में संपन्न होता है। अनुलेखन प्रक्रिया में, डीएनए का केवल एक ही भाग (अंश) तथा केवल एक ही रज्जुक अनुलेखन करता है तथा केवल एक ही रज्जुक का आरएनए में प्रतिलिपिकरण होता है। |
(क) क्या कारण हैकि, डीएनए रज्जुक की 3' → 5' ध्रुवत्व वाली रज्जुक ही अनुलेखित होती है और 5' → 3' ध्रुवत्व वाली दूसरी रज्जुक से अनुलेखन नहीं होता? 1
(ख) (i) समबंधन (स्प्लाइसिंग) के लिए एचएनआरएनए (hnRNA) की आवश्यकता क्यों होती है? 1
अथवा
(ख) (ii) उन दो अतिरिक्त प्रक्रियाओं का उल्लेख कीजिए जिनसे एचएनआरएनए (hnRNA) को संबंधन के उपरांत सक्रिय होने के लिए गुजरना पड़ता है। 1
(ग) डीएनए के एक ही रज्जुक का अनुलेखन क्या होता है? कोई दो कारण दीजिए। 2
Chapter:
निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
|
हम जानते हैं कि प्लाज़्मिड तथा जीवाणुभोजी (विषाणु) संवाहकों का जैव-प्रौद्योगिकी के प्रयोगों के लिए सर्वाधिक उपयोग किया जाता है। यदि हम विजातीय (एलियन) डीएनए के किसी खंड को प्लाज़्मिड के डीएनए के साथ जोड़ सकें, तो विजातीय (एलियन) डीएनए को प्लाज़्मिड की प्रतिकृति संख्या के समान गुणित कर सकते हैं। आजकल अभियांत्रिक संवाहकों का उपयोग किया जा रहा है। ई. कोलाई क्लोनिंग संवाहक pBR322 का आरेख नीचे दिया गया है। इसका अध्ययन करके अग्रगामी प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
|
(क) प्लाज़्मिडों तथा जीवाणुभोजियों का क्लोनिंग संवाहक के रूप में उपयोग क्यों किया जाता है? 1
(ख) (i) पहचानिए: 1
- क्लोनिंग संवाहक का वह जीन जो संवाहक की प्रतिकृति संख्या का नियंत्रण करता है।
- ‘rop’ जीन में प्रतिबंधन स्थल - C।
अथवा
(ख) (ii) आरेखित चित्र में दर्शाए गए दो वरणयोग्य चिह्नकों को पहचानिए तथा उनके नाम लिखिए। 1
(ग) आपने जिन दो जीनों की पहचान वरणयोग्य चिह्नकों के रूप में की है, उनमें से प्रत्येक के दो-दो प्रतिबंधन स्थलों के नाम लिखिए। 2
Chapter:
फूल के रंग के विपर्यासी विशेषकों वाले मटर के दो पौधों के बीच संकरण का F2 पीढ़ी तक एकसंकर क्रॉस बनाइए। इसी प्रकार पुष्प के रंग के विपर्यासी विशेषकों वाले एंटिराइनम के पौधों का एकसंकर क्रॉस बनाइए। इन दोनोंक्रॉसों (केसों) में वंशानुगति के पैटर्न पर टिप्पणी कीजिए।
Chapter:
क्रोमोसोमी (गुणसूत्रीय) विकार मेंडलीय विकार से किस प्रकार भिन्न है? प्रत्येक का एक-एक उदाहरण भी लिखिए।
Chapter:
मानव में उस परिघटना का नाम लिखिए जिसके परिणामस्वरूप ‘XO’ जैसी असामान्यता (विकार) की स्थिति उत्पन्न होती है। इस आनुवंशिक विकार का नाम भी लिखिए।
Chapter:
XO क्रोमोसोमी असामान्यता (विकार) युक्त व्यक्ति किस प्रकार के कष्ट (पीड़ा) को भोगता (सामना करता) है? इसके लक्षण लिखिए तथा इसका कैरिओटाइप भी लिखिए।
Chapter:
एक प्रतिरक्षी (ऐंटीबॉडी) अणु की संरचना का चित्र बनाकर उसके किन्हीं चार भागों को नामांकित कीजिए।
Chapter:
निम्नलिखित में भेद कीजिए और उदाहरण दीजिए।
सक्रिय और निष्क्रिय प्रतिरक्षा
Chapter: [7] मानव स्वास्थ्य तथा रोग
फाइलेरिया (फाइलेरिएसिस) के रोगजनक फाइलेरिआई कृमि की दो जातियों (स्पीशीज़) के वैज्ञानिक (तकनीकी) नाम लिखिए। संक्रमित व्यक्ति के शरीर पर वे क्या प्रभाव डालते हैं? रोग किस प्रकार फैलता है?
Chapter:
मानव शरीर में संक्रमण के प्रति सुरक्षा प्रदान करने में निम्नलिखित का स्रोत तथा उसकी भूमिका का उल्लेख कीजिए:
हिस्टामाइन
Chapter:
मानव शरीर में संक्रमण के प्रति सुरक्षा प्रदान करने में निम्नलिखित का स्रोत तथा उसकी भूमिका का उल्लेख कीजिए:
इंटरफेरॉन
Chapter:
एक वयस्क महिला (स्त्री) में निषेचन तथा अंतर्रोपण की परिघटनाओं की संक्षिप्त व्याख्या कीजिए।
Chapter:
एक सगर्भास्त्री में निम्नलिखित हॉर्मोनों को उनकेस्रवण के अनुसार समुचित अनुक्रम में लगाइए:
एचसीजी; एलएच; एफएसएच; रिलेक्सिन।
Chapter:
उपर्युक्त हॉर्मोनों के स्रोत तथा प्रकार्यों का उल्लेख कीजिए।
Chapter:
Other Solutions
Submit Question Paper
Help us maintain new question papers on Shaalaa.com, so we can continue to help studentsonly jpg, png and pdf files
CBSE previous year question papers Class 12 [कक्षा १२] Biology (जीव विज्ञान) with solutions 2025 - 2026
Previous year Question paper for CBSE Class 12 [कक्षा १२] -2026 is solved by experts. Solved question papers gives you the chance to check yourself after your mock test.
By referring the question paper Solutions for Biology (जीव विज्ञान), you can scale your preparation level and work on your weak areas. It will also help the candidates in developing the time-management skills. Practice makes perfect, and there is no better way to practice than to attempt previous year question paper solutions of CBSE Class 12 [कक्षा १२].
How CBSE Class 12 [कक्षा १२] Question Paper solutions Help Students ?
• Question paper solutions for Biology (जीव विज्ञान) will helps students to prepare for exam.
• Question paper with answer will boost students confidence in exam time and also give you an idea About the important questions and topics to be prepared for the board exam.
• For finding solution of question papers no need to refer so multiple sources like textbook or guides.

