English

यदि समस्त साझेदारों के मध्य यह समझोता होता है कि प्रत्येक साझेदार की पूँजी नए लाभ विभाजन अनुपात के अनुसार निर्धारित की जाएगी तो आप सभी साझेदारों की नयी पूँजी कैसे निकलेंगें। - Accountancy (लेखाशास्त्र)

Advertisements
Advertisements

Question

यदि समस्त साझेदारों के मध्य यह समझोता होता है कि प्रत्येक साझेदार की पूँजी नए लाभ विभाजन अनुपात के अनुसार निर्धारित की जाएगी तो आप सभी साझेदारों की नयी पूँजी कैसे निकलेंगें।

Answer in Brief
Advertisements

Solution

यदि समस्त साझेदारों के मध्य यह समझोता होता है कि प्रत्येक साझेदार की पूँजी नए लाभ विभाजन अनुपात के अनुसार निर्धारित की जाएगी तो नये साझेदार के लाभ हिस्से तथा उसके द्वारा लाई गयी पूँजी के आधार पर कुल पूँजी ज्ञात की जाएगी तथा कुल पूँजी को नये लाभ हानि विभाजन अनुपात में बाँटा जायेगा जो साझेदारों की अंतिम पूँजी होगी। यदि किसी साझेदार की पूँजी ज्ञात अंतिम शेष से कम है तो उसके द्वारा अतिरित पूँजी लायी जायेगी जबकि किसी साझेदार की पूँजी ज्ञात पूँजी शेष से अधिक है तो अतिरिक्त राशि फर्म से निकाल ली जाएगी।

उदाहरण -

अ और ब एक फर्म में साझेदार हैं तथा 2 : 1 के अनुपात में लाभ का विभाजन करते हैं। वे स को लाभ में 1/4 भाग के लिए शामिल करते हैं। स 30,000 रु. पूँजी के लिए लाता है। ख्याति, परिसंपत्तियाँ एवं दायित्वों से संबंधित समायोजनों के पश्चात पुराने साझेदारों अ और ब की पूँजी क्रमशः 55000 रु., 40000 रु. होगी। यह निर्णय लिया गया कि साझेदारों की पूँजी नए लाभ विभाजन अनुपात के अनुसार होगी। अ और ब की नई पूँजी ज्ञात कीजिए तथा यह मानते हुए रोजनामचा प्रविष्टियाँ करें कि जिस साझेदार की पूँजी कम होगी वह आवश्यक राशि लेकर आएगा तथा पूँजी राशि अधिक होने पर निकल ली जाएगी।

उत्तर - 

A : B = 2 : 1; स (नया अनुपात) = `1/4`

माना कुल लाभ = 1

स का हिस्सा = `1/4`; शेष - `3/4` 

अ = `3/4 xx 2/3 = 2/4`

ब = `3/4 xx 1/3 = 1/4`  (2 : 1 : 1)

स = `1/4`

हिस्से हेतु पूँजी = 30,000

कुल पूँजी = `30000 xx 4/1` = 1,20,000 

अ की पूँजी - `1,20,000 xx 2/4` = 60,000

ब की पूँजी - `1,20,000 xx 1/4` = 30,000

स की पूँजी - `1,20,000 xx 1/4` = 30,000

अ की अंतिम पूँजी 60,000 रु. ज्ञात की गयी जबकि वास्तविक पूँजी 55,000 रु. ही है। अतः 5,000 रु. अतिरिक्त पूँजी लाई जाएगी।

बैंक खाता     ...नाम 5,000
अ की पूँजी 5,000

ब की ज्ञात अंतिम पूँजी 30,000 रु. है जबकि वास्तविक पूँजी 40,000 रु. है। अतः 10,000 रु. अतिरिक्त पूँजी व्यापर से हटा ली जाएगी।

ब की पूँजी     ...नाम 10,000
बैंक खाता 10,000
shaalaa.com
ख्याति
  Is there an error in this question or solution?

RELATED QUESTIONS

यदि प्रवेश के समय ख्याति, फर्म की पुस्तकों के विद्यमान हो और नया साझेदार अपने लाभ में भाग के लिए नकद ख्याति लेकर आता है तो विद्यमान ख्याति हेतु लेखांकन व्यवहार क्या होगा?


ख्याति क्या है?


ख्याति के मूल्यांकन की विधियों की व्याख्या करें।


विस्तारपूर्वक बताएँ कि ख्याति का लेखांकन व्यवहार किस प्रकार होगा यदि नया साझेदार ख्याति में अपना भाग नकद लाने में असमर्थ है।


साझेदार के प्रवेश के समय ख्याति के लेखांकन व्यवहार की विभिन्न विधियों को विस्तारपूर्वक बताएँ।


राजन और रजनी फर्म में साझेदार है। उनकी पूँजी राजन 3,00,000 रुपये और रजनी 2,00,000 रुपये है। वर्ष 2015-16 के दौरान पूँजीगत विधि से ख्याति की गणना यह मानते हुए करें कि सामान्य प्रत्याय दर 20% है जबकि वास्तविक औसत लाभ 1,50,000 रु. है।


गत कुछ वर्षों के दौरान व्यापार ने 1,00,000 रुपये औसत लाभ अर्जित किया। ख्याति के रूप की गणना पूँजी करण विधि द्वारा करें यदि व्यवसाय की परिसंपत्तियाँ 10,00,000 रुपये और बाध्य दायित्व 1,80,000 रुपये हैं। सामान्य प्रतिफल दर 10% है।


आदित्य और बालन साझेदार हैं तथा 3 : 2 के अनुपात में लाभ व हानि का विभाजन करते हैं। वे क्रिसटॉफर को लाभ में 1/4 भाग के लिए प्रवेश देते हैं। स्वीकृत लाभ विभाजन अनुपात 2 : 1 : 1 है। क्रिसटॉफ़र पूँजी के रूप में 50,000 रुपये लाता है। उसका ख्याति में भाग का मूल्य 15,000 रुपये स्वीकृत हुआ है। क्रिसटॉफ़र केवल 10,000 रुपये ख्याति के रूप में ला सका। फर्म की पुस्तकों में आवश्यक रोज़नामचा प्रविष्टियाँ दें।


राजेश और मुकेश बराबर के साझेदार हैं। वे फर्म में हरी को प्रवेश देते हैं तथा राजेश, मुकेश और हरी के मध्य नया लाभ विभाजन अनुपात 4 : 3 : 2 है। हरी के प्रवेश पर ख्याति की गणना 36,000 रुपये पर की गई है। हरी ख्याति में अपना भाग लाने में असमर्थ है। राजेश, मुकेश और हरी ख्याति तुलन पत्र में न दर्शाने पर सहमत हैं। हरी के प्रवेश पर आवश्यक रोज़नामचा प्रविष्टियाँ द्रें।


अमर और अकबर फर्म में बराबर के साझेदार हैं। एंथोनी नए साझेदार के रूप में प्रवेश करता है तथा नया लाभ विभाजन अनुपात 4: 3: 2 है। ऐंथोनी ख्याति में अपना भाग, जोकि 45,000 रुपये है, लाने में असमर्थ है। ख्याति खाता खोले बगैर ख्याति के समायोजन का निर्णय लिया गया है। ख्याति के व्यवहार हेतु आवश्यक रोजनामचा प्रविष्टि दें।


अमर और अकबर फर्म में बराबर के साझेदार हैं। एंथोनी नए साझेदार के रूप में प्रवेश करता है तथा नया लाभ विभाजन अनुपात 4: 3: 2 है। ऐंथोनी ख्याति में अपना भाग, जोकि 45,000 रुपये है, लाने में असमर्थ है। ख्याति खाता खोले बगैर ख्याति के समायोजन का निर्णय लिया गया है। ख्याति के व्यवहार हेतु आवश्यक रोजनामचा प्रविष्टि दें।


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×