English

साझेदार के प्रवेश के समय ख्याति के लेखांकन व्यवहार की विभिन्न विधियों को विस्तारपूर्वक बताएँ।

Advertisements
Advertisements

Question

साझेदार के प्रवेश के समय ख्याति के लेखांकन व्यवहार की विभिन्न विधियों को विस्तारपूर्वक बताएँ।

Answer in Brief
Advertisements

Solution

नये साझेदार के प्रवेश से पूर्व यदि पुस्तकों में ख्याति खाता खुला हुआ है (चिट्ठे के सम्पत्ति पक्ष में ख्याति खाते का शेष दिया गया हो) तो उसे निम्न प्रविष्टि द्वारा बंद किया जायेगा -

पुराने साझेदारों की पूंजी खाता     ...नाम
     ख्याति खाता

नोट: उपरोक्त ख्याति साझेदारों में पुराने अनुपात में बंद की जायेगी।

(अ) यदि नये साझेदार द्वारा ख्याति की राशि नकद में लायी जाती है। 

1. नये साझेदार द्वारा ख्याति की राशि नकद लाने पर

बैंक खाता    ...नाम 
ख्याति खाता 

2. नये साझेदार द्वारा लाई गयी ख्याति की राशि पुराने साझेदारों में त्याग का अनुपात में वितरित करने पर 

ख्याति खाता      ...नाम
   पुराने साझेदारों की पूंजी खाता

3. यदि उक्त ख्याति की राशि पुराने साझेदारों द्वारा फर्म से निकाल ली जाये

पुराने साझेदारों की पूंजी खाता    ...नाम
बैंक खाता

(ब) यदि नये साझेदार द्वारा ख्याति की राशि नकद में नहीं लायी जाये 

नये साझेदारों की पूंजी खाता    ...नाम
पुराने साझेदारों की पूंजी खाता

लेखमानक 26 के अनुसार केवल क्रय की गई ख्याति को पुस्तकों में दर्ज किया जायेगा तथा इसे शीघ्र ही पुस्तकों से अपलिखित किया जाना चाहिए। यदि साझेदारी पुर्नगठन पर ख्याति पुस्तकों में दर्ज है तो उसे तत्काल अपलिखित किया जाना चाहिए। स्व : अर्जित ख्याति (आंतरित रूप से अर्जित ख्याति) पुस्तकों में दर्ज नहीं कि जायेगी। यदि साझेदारी पुर्नगठन पर स्व: अर्जित ख्याति पुस्तकों में दर्ज है तो उसी वित्तीय वर्ष में अपलिखित की जायेगी।

नोट - दोनों ही परिस्थितियों में अंतिम परिणाम समान होगा अर्थात फर्म के पुर्नगठन पर ख्याति खाता पुस्तकों में बंद किया जायेगा।

shaalaa.com
ख्याति
  Is there an error in this question or solution?
Chapter 3: साझेदारी फर्म का पुनर्गठन : साझेदार का प्रवेश - अभ्यास के लिए प्रश्न [Page 168]

APPEARS IN

NCERT Lekhashastra Alaabhkaari Sansthaye evam Sajhedaari khate [Hindi] Class 12
Chapter 3 साझेदारी फर्म का पुनर्गठन : साझेदार का प्रवेश
अभ्यास के लिए प्रश्न | Q 6. | Page 168

RELATED QUESTIONS

यदि प्रवेश के समय ख्याति, फर्म की पुस्तकों के विद्यमान हो और नया साझेदार अपने लाभ में भाग के लिए नकद ख्याति लेकर आता है तो विद्यमान ख्याति हेतु लेखांकन व्यवहार क्या होगा?


ख्याति क्या है?


ख्याति के मूल्यांकन की विधियों की व्याख्या करें।


यदि समस्त साझेदारों के मध्य यह समझोता होता है कि प्रत्येक साझेदार की पूँजी नए लाभ विभाजन अनुपात के अनुसार निर्धारित की जाएगी तो आप सभी साझेदारों की नयी पूँजी कैसे निकलेंगें।


विस्तारपूर्वक बताएँ कि ख्याति का लेखांकन व्यवहार किस प्रकार होगा यदि नया साझेदार ख्याति में अपना भाग नकद लाने में असमर्थ है।


गत कुछ वर्षों के दौरान व्यापार ने 1,00,000 रुपये औसत लाभ अर्जित किया। ख्याति के रूप की गणना पूँजी करण विधि द्वारा करें यदि व्यवसाय की परिसंपत्तियाँ 10,00,000 रुपये और बाध्य दायित्व 1,80,000 रुपये हैं। सामान्य प्रतिफल दर 10% है।


वर्मा और शर्मा एक फर्म में साझेदार हैं लाभ और हानि का विभाजन 5: 3 के अनुपात में करते हैं। वे घोष को 1/5 भाग के लाभों के लिए साझेदार बनाते हैं। घोष पूँजी के रूप में 20,000 रुपये और अपने भाग की ख्याति के लिये 4,000 रुपये लाता है। आवश्यक रोज़नामचा प्रविष्टियाँ करें।

(अ) जब ख्याति की राशि का व्यवसाय में रखा जाएगा।

(ब) जब ख्याति की पूर्ण राशि को निकाला जाए।

(स) जब ख्याति की राशि का 50% निकाला जाए।

(द) जब ख्याति का भुगतान निजी रूप से कर दिया जाए।


आदित्य और बालन साझेदार हैं तथा 3 : 2 के अनुपात में लाभ व हानि का विभाजन करते हैं। वे क्रिसटॉफर को लाभ में 1/4 भाग के लिए प्रवेश देते हैं। स्वीकृत लाभ विभाजन अनुपात 2 : 1 : 1 है। क्रिसटॉफ़र पूँजी के रूप में 50,000 रुपये लाता है। उसका ख्याति में भाग का मूल्य 15,000 रुपये स्वीकृत हुआ है। क्रिसटॉफ़र केवल 10,000 रुपये ख्याति के रूप में ला सका। फर्म की पुस्तकों में आवश्यक रोज़नामचा प्रविष्टियाँ दें।


राजेश और मुकेश बराबर के साझेदार हैं। वे फर्म में हरी को प्रवेश देते हैं तथा राजेश, मुकेश और हरी के मध्य नया लाभ विभाजन अनुपात 4 : 3 : 2 है। हरी के प्रवेश पर ख्याति की गणना 36,000 रुपये पर की गई है। हरी ख्याति में अपना भाग लाने में असमर्थ है। राजेश, मुकेश और हरी ख्याति तुलन पत्र में न दर्शाने पर सहमत हैं। हरी के प्रवेश पर आवश्यक रोज़नामचा प्रविष्टियाँ द्रें।


अमर और अकबर फर्म में बराबर के साझेदार हैं। एंथोनी नए साझेदार के रूप में प्रवेश करता है तथा नया लाभ विभाजन अनुपात 4: 3: 2 है। ऐंथोनी ख्याति में अपना भाग, जोकि 45,000 रुपये है, लाने में असमर्थ है। ख्याति खाता खोले बगैर ख्याति के समायोजन का निर्णय लिया गया है। ख्याति के व्यवहार हेतु आवश्यक रोजनामचा प्रविष्टि दें।


अमर और अकबर फर्म में बराबर के साझेदार हैं। एंथोनी नए साझेदार के रूप में प्रवेश करता है तथा नया लाभ विभाजन अनुपात 4: 3: 2 है। ऐंथोनी ख्याति में अपना भाग, जोकि 45,000 रुपये है, लाने में असमर्थ है। ख्याति खाता खोले बगैर ख्याति के समायोजन का निर्णय लिया गया है। ख्याति के व्यवहार हेतु आवश्यक रोजनामचा प्रविष्टि दें।


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×