Advertisements
Advertisements
Question
|x + 1| + |x| > 3 को x के लिए हल कीजिए।
Sum
Advertisements
Solution
दी हुई असमिका के बाएँ पक्ष में दो पद ऐसे हैं जिनमें मापांक (Modulus) का प्रतीक अंतर्विष्ट हैं। मापांक के अंदर वाले व्यंजक को शून्य के बराबर रखने पर हमें x = –1, 0 क्रांतिक बिंदुओं के रूप में प्राप्त होते हैं। ये क्रांतिक बिंदु वास्तविक रेखा को तीन भागों में (–∞, –1), [–1, 0), [0, ∞) में विभाजित करते हैं।
स्थिति (केस)–I जब –∞ < x < –1
|x + 1| + |x| > 3 ⇒ –x – 1 – x > 3 ⇒ x < –2
स्थिति (केस)–II जब –1 ≤ x < 0,
|x + 1| + |x| > 3 ⇒ x + 1 – x > 3 ⇒ 1 > 3 (असंभव)
स्थिति (केस)–III जब 0 ≤ x < ∞,
|x + 1| + |x| > 3 ⇒ x + 1 + x > 3 ⇒ x > 1.
(I), (II) एवं (III) के परिणामों को सम्मिलित करने पर x ∈ (–∞ , –2) ∪ (1, ∞)
shaalaa.com
असमिकाएँ
Is there an error in this question or solution?
