Advertisements
Advertisements
Question
वैज्ञानिक कारण लिखिए।
हरी परत जमे हुए तांबे के बर्तन साफ करने के लिए नींबू या इमली का उपयोग करते हैं।
Advertisements
Solution
- तांबा, आर्द्र (नमीयुक्त) हवा की आक्सीजन के साथ अभिक्रिया करके कापर आक्साइड निर्मित करता है। यही कापर आक्साइड हवा की कार्बन डाइआक्साइड के साथ अभिक्रिया करके तांबे के पृष्ठभाग पर कापर कार्बोनेट की हरी परत के रूप में जमा हो जाता है, जिसके कारण तांबे की चमक मंद पड़ जाती है और वह मलिन हो जाती है।
- नीबू के रस तथा इमली दोनों में अम्लीयता पाई जाती है। भास्मिक गुणधर्मी होने के कारण कापर कार्बोनेट की हरी परत नीबू के रस अथवा इमली के गूदे में घुल जाती है, जिससे बरतन स्वच्छ होकर पुनः चमकने लगता है। इसीलिए तांबे के मलिन बरतनों को नीबू के रस या इमली (के गूदे) से स्वच्छ करते हैं।
RELATED QUESTIONS
सलोनी ने लकड़ी के कोयले का एक जलता हुआ टुकड़ा लिया और उससे उत्सर्जित होने वाली गैस को एक परखनली में इकट्टा किया-
(क) वह गैस की प्रकृति कैसे ज्ञात करेगी?
(ख) इस प्रक्रम में होने वाली सभी अभिक्रियाओं के शब्द समीकरण लिखिए।
निम्नलिखित में से कौन-सी धातुएँ गलित अवस्था में उनको क्लोराइडों के विदयुत अपघटन से प्राप्त होती है?
- Na
- Ca
- Fe
- Cu
निम्नलिखित चार धातुओं में से कौन-सी उसके लवण के विलयन से अन्य तीन धातुओं द्वारा विस्थापित की जा सकती है?
मैग्नीशियम धातु के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है?
तीन तत्व X, Y तथा Z के इलेक्ट्रॉनिक विन्यास हैं -
X – 2, 8; Y - 2, 8, 7 तथा 2 – 2, 8, 2 निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?
विद्युत तारों पर विद्युतरोधी पदार्थ की एक परत होती है। सामान्यतः उपयोग में लिये जाने वाला यह पदार्थ है ______
निम्नलिखित में से कौन-सी रासायनिक अभिक्रिया संपन्न होगी?
निम्नलिखित में से कौन-सा विद्युत अपघटनी परिष्करण की सही व्याख्या करता है?
धातुओं के निष्कर्षण में विद्युत अपघटनी परिष्करण का उपयोग शुद्ध धातुओं को प्राप्त करने में किया जाता है।
(अ) इस प्रक्रम द्वारा सिल्वर धातु को शुद्ध अवस्था में प्राप्त करने के लिए कौन-से पदार्थ के कैथोड व ऐनोड काम में लिए जाते हैं।
(ब) एक उपयुक्त विद्युत अपघट्य का भी सुझाव दीजिए।
(स) इस विद्युत अपघटनी सेल में विद्युतधारा प्रवाहित करने के उपरांत हमें शुद्ध सिल्वर कहाँ प्राप्त होगा?
एक क्षार धातु A जल से अभिक्रिया कर एक यौगिक B (अणुभार = 40) देता है। यौगिक B ऐलुमिनियम ऑक्साइड से उपचार पर एक घुलनशील यौगिक C देता है। A, B तथा C को पहचानिए तथा संबंधित अभिक्रियाएँ भी दीजिए।
