English

ठोसों द्वारा गैसों के अधिशोषण पर दाब एवं ताप के प्रभाव की विवेचना कीजिए।

Advertisements
Advertisements

Question

ठोसों द्वारा गैसों के अधिशोषण पर दाब एवं ताप के प्रभाव की विवेचना कीजिए।

Answer in Brief
Advertisements

Solution

अधिशोषण पर दाब का प्रभाव (Effect of pressure on adsorption) – स्थिर ताप पर किसी ठोस में किसी गैस के अधिशोषण का अंश दाब के साथ बढ़ता है। स्थिर ताप पर ठोस में गैस के अधिशोषण के अंश `("x"/"m")` तथा गैस के दाब (p) के मध्य खींचा गया ग्राफ अधिशोषण समतापी वक्र कहलाता है।

फ्रॉयन्डलिक समतापी वक्र (Freundlich isotherm curve) – इस वक्र के अनुसार,

१. दाब की न्यूनतम परास में `("x"/"m")` आरोपित दाब के अनुक्रमानुपाती होता है।

`"x"/"m" ∝ "p"^1`

२. दाब के उच्च परास में `("x"/"m")` आरोपित दाब पर निर्भर नहीं करता है।
`"x"/"m" ∝ "p"^0`

३. दाबे के माध्यमिक परास में `("x"/"m")` का मान दाब की भिन्नात्मक घात के समानुपाती होता है।

`"x"/"m" ∝ "p"^(1/"n")`

जहाँ `1/"n"` एक भिन्न है। इसका मान 0 से 1 के बीच हो सकता है।

`"x"/"m" = "kp"^(1/"n")`

`log ("x"/"m") = log "k" + 1/"n" log "p"`

अधिशोषण पर ताप का प्रभाव (Effect of temperature on adsorption) – अधिशोषण सामान्यतया ताप पर निर्भर होता है। अधिकांश अधिशोषण प्रक्रम ऊष्माक्षेपी होते हैं तथा इसलिए ताप बढ़ाने पर अधिशोषण घट जाता है। यद्यपि ऊष्माशोषी अधिशोषण प्रक्रमों में अधिशोषण ताप बढ़ने पर बढ़ जाता है।

shaalaa.com
अधिशोषण
  Is there an error in this question or solution?

RELATED QUESTIONS

कारण बताइए कि सूक्ष्म-विभाजित पदार्थ अधिक प्रभावी अधिशोषक क्यों होता है?


अधिशोषक के सक्रियण से आप क्या समझते हैं? यह कैसे प्राप्त किया जाता है?


अधिशोषण के प्रक्रम में साम्यावस्था पर ______।


निम्नलिखित में से कौन-सा वक्र फ्रॉयन्डलिक अधिशोषण समतापी है?


निम्नलिखित में से कौन-सा प्रक्रम सॉल कणों पर विद्युत् आवेश की उपस्थिति के लिए उत्तरदायी नहीं है?


जब एक चाक को स्याही में डुबोया जाता है तो निम्नलिखित में से कौन-सी परिघटनाएँ होती हैं?

(i) रंगीन पदार्थ का अधिशोषण

(ii) विलायक का अधिशोषण

(iii) विलायक का अधिशोषण और अवशोषण दोनों

(iv) विलायक का अवशोषण


पृष्ठ अध्ययन में पृष्ठ का साफ होना महत्वपूर्ण क्यों है?


रसोवशोषण को सक्रियित अधिशोषण के रूप में क्यों जाना जाता है?


बादलों पर सिल्वर आयोडाइड छिड़कने से कृत्रिम वर्षा उत्पन्न करना कैसे संभव हो जाता है?


किसी पदार्थ के लिए एक अच्छे उत्प्रेरक के रूप में कार्य करने हेतु विशोषण महत्वपूर्ण क्यों होता है?


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×