Advertisements
Advertisements
प्रश्न
ठोसों द्वारा गैसों के अधिशोषण पर दाब एवं ताप के प्रभाव की विवेचना कीजिए।
Advertisements
उत्तर
अधिशोषण पर दाब का प्रभाव (Effect of pressure on adsorption) – स्थिर ताप पर किसी ठोस में किसी गैस के अधिशोषण का अंश दाब के साथ बढ़ता है। स्थिर ताप पर ठोस में गैस के अधिशोषण के अंश `("x"/"m")` तथा गैस के दाब (p) के मध्य खींचा गया ग्राफ अधिशोषण समतापी वक्र कहलाता है।
फ्रॉयन्डलिक समतापी वक्र (Freundlich isotherm curve) – इस वक्र के अनुसार,
१. दाब की न्यूनतम परास में `("x"/"m")` आरोपित दाब के अनुक्रमानुपाती होता है।
`"x"/"m" ∝ "p"^1`
२. दाब के उच्च परास में `("x"/"m")` आरोपित दाब पर निर्भर नहीं करता है।
`"x"/"m" ∝ "p"^0`
३. दाबे के माध्यमिक परास में `("x"/"m")` का मान दाब की भिन्नात्मक घात के समानुपाती होता है।
`"x"/"m" ∝ "p"^(1/"n")`
जहाँ `1/"n"` एक भिन्न है। इसका मान 0 से 1 के बीच हो सकता है।
`"x"/"m" = "kp"^(1/"n")`
`log ("x"/"m") = log "k" + 1/"n" log "p"`
अधिशोषण पर ताप का प्रभाव (Effect of temperature on adsorption) – अधिशोषण सामान्यतया ताप पर निर्भर होता है। अधिकांश अधिशोषण प्रक्रम ऊष्माक्षेपी होते हैं तथा इसलिए ताप बढ़ाने पर अधिशोषण घट जाता है। यद्यपि ऊष्माशोषी अधिशोषण प्रक्रमों में अधिशोषण ताप बढ़ने पर बढ़ जाता है।
संबंधित प्रश्न
अपने क्रिस्टलीय रूपों की तुलना में चूर्णित पदार्थ अधिक प्रभावी अधिशोषक क्यों होते हैं?
गैस के भौतिक अधिशोषण की मात्रा ______ बढ़ती है।
भौतिक अधिशोषण में अधिशोषक किसी एक गैस के लिए विशिष्टता प्रदर्शित नहीं करता, क्योंकि ______।
निम्नलिखित चित्रों को आधुनिक अधिशोषण सिद्धांत के अनुसार, उत्प्रेरण की क्रियाविधि में सम्मिलित चरणों के सही क्रम में व्यवस्थित कीजिए।

(a)

(b)

(c)

(d)

(e)
ठोस उत्प्रेरक के लिए निम्नलिखित में से कौन-से कथन सत्य हैं?
- वही अभिक्रियक दूसरा उत्प्रेरक उपयोग में लाने पर अलग उत्पाद दे सकते हैं।
- उत्प्रेरक अभिक्रिया का Δ H परिवर्तित नहीं करता।
- अभिक्रियाओं के उत्प्रेरण हेतु भारी मात्रा में उत्प्रेरक की आवश्यकता होती है।
- ठोस उत्प्रेरकों की उत्प्रेरण क्रिया रसोवशोषण की प्रबलता पर निर्भर नहीं होती।
फ्रॉयन्डलिक अधिशोषण समतापी को `x/m = k p^(1/"n")` व्यंजक द्वारा दिया जाता है। इस व्यंजक से निम्नलिखित में से कौन-से परिणाम निकलते हैं?
- जब `1/"n" = 0`, तो अधिशोषण पर दाब का प्रभाव नहीं पड़ेगा।
- जब `1/"n" = 0` तो अधिशोषण दाब के अनुक्रमानुपाती होगा।
- जब n = 0, तो `x/"m"` और p के मध्य ग्राफ़ x -अक्ष के समांतर एक रेखा होती है।
- जब n = 0, तो `x/"m"` और p के मध्य ग्राफ़ एक वक्र होता है।
आसानी से द्रवित हो जाने वाली गैसों की तुलना में H2 गैस सक्रियित चारकोल पर बहुत कम सीमा तक अधिशोषित होती है, जिसका कारण है-
- अति प्रबल वान्डरवाल्स अन्योन्यक्रिया
- अति दुर्बल वान्डरवाल्स बल
- अति निम्न क्रांतिक ताप
- अति उच्च क्रांतिक ताप
बादलों पर सिल्वर आयोडाइड छिड़कने से कृत्रिम वर्षा उत्पन्न करना कैसे संभव हो जाता है?
इओसिन रंजक की उपस्थिति में श्वेत रंग का सिल्वर हैलाइड का अवक्षेप रंगीन क्यों हो जाता है?
क्या बुखार के समय शरीर के पाचन जैसे जैव कार्य प्रभावित होते हैं? अपना उत्तर स्पष्ट कीजिए।
