Advertisements
Advertisements
Question
शीतल वाणी में आग- के होने का क्या अभिप्राय है?
Advertisements
Solution
शीतल वाणी में आग होने का अर्थ यह है कि कवि अपनी शांत और सौम्य भाषा के भीतर वियोग की पीड़ा छिपाए हुए जीवन जी रहा है। यहाँ ‘आग’ से आशय उसकी आंतरिक वेदना से है। यद्यपि कवि की वाणी शांत प्रतीत होती है, फिर भी उसके भीतर असंतोष और विद्रोह की भावना गहरी है। वह समाज की वर्तमान व्यवस्था से संतुष्ट नहीं है और प्रेमहीन संसार को स्वीकार नहीं करता। अपनी शीतल और मधुर वाणी के माध्यम से भी वह उत्साह, आत्मविश्वास, साहस और दृढ़ता जैसी भावनाएँ बनाए रखता है, जिससे वह दूसरों को भी जागरूक कर सके।
APPEARS IN
RELATED QUESTIONS
जहाँ पर दाना रहते हैं, वहीं नादान भी होते हैं- कवि ने ऐसा क्यों कहा होगा?
मैं और, और जग और कहाँ का नाता- पंक्ति में और शब्द की विशेषता बताइए।
संसार में कष्टों को सहते हुए भी खुशी और मस्ती का माहौल कैसे पैदा किया जा सकता है?
जयशंकर प्रसाद की आत्मकथ्य कविता की कुछ पंक्तियाँ दी जा रही हैं। क्या पाठ में दी गई आत्मपरिचय कविता से इस कविता का आपको कोई संबंध दिखाई देता है? चर्चा करें।
|
आत्मकथ्य मधुप गुन-गुना कर कह जाता कौन कहानी यह अपनी, - जयशंकर प्रसाद |
‘आत्मपरिचय’ कविता में कवि ने अपने जीवन में किन परस्पर विरोधी बातों का सामंजस्य बिठाने की बात की है?
निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनकर लिखिए -
|
मैं निज उर के उद्गार लिए फिरता हूँ, मैं जला हृदय में अग्नि, दहा करता हूँ, |
- कवि के स्वप्नों का संसार है? 1
- यथार्थ
- आदर्श
- स्वप्निल
- सुखी
- निम्नलिखित कथनों पर विचार करते हुए पद्यांश के अनुसार सही कथन को चयनित कर लिखिए। 1
- स्मृतियों की नाव में कवि एक यात्री है।
- कविता में अग्नि परिवर्तन की इच्छा का प्रतीक है।
- यथार्थ संसार से कवि को कोई सरोकार नहीं है।
- सुख-दुख का असर कवि पर होता है।
- काव्यांश में 'उर' से तात्पर्य है? 1
- हृदय
- इच्छा
- स्मृति
- आवेश
- निम्नलिखित कथन और कारण को ध्यानपूर्वक पढ़िए और सही विकल्प चुनकर लिखिए। 1
कथन (A): यथार्थ को स्वीकार नहीं करने से कवि के स्वप्न अधूरे रह गए हैं।
कारण (R): कल्पना और वास्तविकता में सामंजस्य की कमी होने से कवि को संसार अधूरा महसूस होता है।- कथन (A) सही है, कारण (R) गलत है।
- कथन (A) सही नहीं है, कारण (R) सही है।
- कथन (A) तथा कारण (R) दोनों सही हैं, किंतु कारण (R) उसकी सही व्याख्या नहीं करता।
- कथन (A) सही है तथा कारण (R) दोनों सही हैं, कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या करता है।
- भव-मौजों में मस्त बहने से तात्पर्य क्या है? 1
- सांसारिक सुख रूपी लहरें
- मौज-मस्ती करना
- स्वप्न में उपजी सुख-दुख की लहरें
- नाव जैसी बहने वाली भावुकता
