English

निम्नलिखित विषय पर संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 150 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए: परोपकार परोपकार का अर्थ महापुरुषों एवं प्रकृति के उदाहरण सामाजिक जीवन में परोपकार आवश्यक क्यों? - Hindi Course - B

Advertisements
Advertisements

Question

निम्नलिखित विषय पर संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 150 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए:

परोपकार

  • परोपकार का अर्थ
  • महापुरुषों एवं प्रकृति के उदाहरण
  • सामाजिक जीवन में परोपकार आवश्यक क्यों?
Writing Skills
Advertisements

Solution

परोपकार

हमारी भारतीय संस्कृति में परोपकार को सर्वोत्तम पुण्य माना गया है। मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, और परस्पर सहयोग उसके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। वह दूसरों के सहयोग के बिना जीवन नहीं जी सकता, और समाज को भी उसके सहयोग की आवश्यकता होती है। इस प्रकार, समाज में प्रत्येक व्यक्ति एक-दूसरे की सहायता और सहयोग करता है। यही परोपकार कहलाता है। परोपकार शब्द 'पर' और 'उपकार' के मेल से बना है, जिसका अर्थ है अपनी परवाह किए बिना दूसरों की भलाई के लिए सोचना और यथाशक्ति हर संभव मदद करना।

भारतीय संस्कृति आरंभ से ही व्यक्ति को स्वार्थ की संकुचित परिधि से निकलकर परोपकार की ओर उन्मुख करने की प्रेरणा देती रही है। भारतीय संस्कृति में परपीड़ा को सबसे बड़ा अधर्म कहकर संबोधित किया गया है। हमारे इतिहास में कई महापुरुष हुए हैं जिन्होंने परोपकार का आदर्श प्रस्तुत किया। महर्षि दधीचि ने अपनी जान देकर समस्त प्राणियों की रक्षा की। महात्मा बुद्ध ने लोक कल्याण के लिए अपना राज्य त्याग दिया और ज्ञान प्राप्त किया। चंद्रशेखर आजाद, रानी लक्ष्मीबाई, और भगत सिंह जैसे क्रांतिकारियों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राण अर्पित कर दिए।

परोपकार के लिए यदि प्राणों का भी बलिदान देना पड़े तो उसे सहर्ष स्वीकार करना चाहिए। त्याग ही मनुष्य को महान बनाता है। विपरीत परिस्थितियों में भी अपने सद्गुणों और सत्प्रवृत्तियों को बनाए रखना ही सच्ची महानता है। मनुष्य को लोगों की भलाई के लिए अपने सुख-दुख की चिंता छोड़कर दूसरों की सेवा करनी चाहिए।

shaalaa.com
अनुच्छेद लेखन
  Is there an error in this question or solution?
2021-2022 (March) Outside Delhi Set 1

RELATED QUESTIONS

निम्नलिखित विषय पर संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 150 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए-

कोरोना काल और ऑनलाइन पढ़ाई

संकेत बिन्दुः भूमिका, लॉकडाउन की घोषणा, ऑनलाइन कक्षाओं का आरंभ, इसके लाभ, ऑफलाइन कक्षाओं से तुलना, तकनीकी से जुड़ी बाधाएँ, निष्कर्ष।


निम्नलिखित विषय पर संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 150 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए-

मानव और प्राकृतिक आपदाएँ

संकेत बिन्दुः भूमिका, प्रकृति और मानव का नाता, मानव द्वारा बिना सोचे-विचारे प्रकृति का दोहन, कारण एवं प्रभाव, प्रकृति के रौद्र रूप के लिए दोषी कौन, निष्कर्ष


निम्नलिखित विषय पर संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 150 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए-

सड़क सुरक्षा : जीवन रक्षा

संकेत बिन्दुः भूमिका, सड़क सुरक्षा से जुड़े कुछ प्रमुख नियम, सड़क सुरक्षा के नियमों की अनदेखी से होने वाली हानियाँ, इन्हें अपनाने के लाभ, निष्कर्ष।


निम्नलिखित विषय पर संकेत बिंदुओं के आधार पर लगभग 150 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए-

आभासी शिक्षण अधिगम प्रक्रिया

  • आरंभ कब और कैसे
  • लाभ-हानि, सावधानियाँ
  • स्थिति से सामंजस्य

निम्नलिखित विषय पर संकेत बिंदुओं के आधार पर लगभग 150 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए-

क्यों आवश्यक है सहनशीलता

  • सहनशीलता का अर्थ
  • इसकी आवश्यकता
  • नैतिक मूल्य एवं सुखद जीवन

निम्नलिखित विषय पर लगभग 120 शब्दों में सारगर्भित अनुच्छेद लिखिए-

साइबर युग, साइबर ठगी : सावधानियाँ एवं सुरक्षा उपाय

संकेत-बिंदु-

  • बढ़ते ऑनलाइन कार्य
  • साइबर ठगी की बढ़ती घटनाएँ
  • सावधानियाँ
  • इससे बचने के उपाय

निम्नलिखित विषय पर लगभग 120 शब्दों में सारगर्भित अनुच्छेद लिखिए-

बुरा जो देखन मैं चला, बुरा न मिलिया कोय

संकेत-बिंदु-

  • दूसरों की कमियाँ देखना स्वाभाविक प्रवृत्ति
  • इस प्रवृत्ति का समाज पर प्रभाव
  • अपने अंदर झाँकना आवश्यक
  • आत्मनिरीक्षण का संकल्प

निम्नलिखित विषय पर संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 150 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए।

कोरोना काल के सहयात्री

  • कोरोना महामारी का आरंभ और प्रसार
  • गत दो वर्षों में जीवन का स्वरूप
  • जीवन-यात्रा में साथ देने वाले व्यक्ति और वस्तुएँ

निम्नलिखित विषय पर संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 150 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए।

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का दौर

  • कृत्रिम बुद्धिमत्ता क्या है? कैसे काम करती है?
  • वर्तमान में इसका प्रचार-प्रसार अधिक कैसे हुआ?
  • इसके लाभ और खतरे, हमारे जीवन पर प्रभाव

निम्नलिखित विषय पर संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 150 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए।

आज़ादी का अमृत महोत्सव

  • आज़ादी की 75वीं वर्षगाँठ
  • विभिन्‍न गतिविधियों का संगम
  • स्वतंत्रता सेनानियों का परिचय/स्मरण।

निम्नलिखित विषय पर संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 150 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए।

वन संरक्षण

  •  क्या है? और क्यों?
  • वन कटाव पर रोक
  • वृक्षारोपण आज की जरूरत, सुझाव।

निम्नलिखित विषय पर संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 150 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए:

ज़िंदगी जिन्दादिली का नाम है

  • भूमिका
  • नवीन दृष्टिकोण
  • निष्काम कर्म

निम्नलिखित विषय पर 120 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखिए -

स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव

  • अमृत महोत्सव का अर्थ
  • इस महोत्सव में होने वाले समारोह
  • इस महोत्सव का महत्व

निम्नलिखित विषय पर संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 100 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए -

प्रकृति की रक्षा मानव की सुरक्षा

  • मनुष्य प्रकृति का अंग
  • प्रकृति से खिलवाड़
  • दुष्प्रभाव और दूर करने के उपाय

निम्नलिखित विषय पर संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 100 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए -

नाटक मंचन के दौरान जब मैं अपने संवाद भूल गया/गई

  • मेरी मन स्थिति
  • दर्शकों का उत्साहवर्धन
  • सफ़लतापूर्वक नाटक की समाप्ति

निम्नलिखित विषय पर संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 100 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए:

स्वदेशी अपनाओ

संकेत बिंदु:

  • क्या, आवश्यकता क्यों?
  • देश की अर्थव्यवस्था पर इसका प्रभाव
  • सुझाव

Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×