English

निम्नलिखित विषय पर लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखिए: आप दसवीं कक्षा के तन्वी/तनु हैं। अपने प्रधानाचार्य को कैंटीन व्यवस्था में सुधार हेतु सुझाव देते हुए पत्र लिखिए। - Hindi Course - B

Advertisements
Advertisements

Question

निम्नलिखित विषय पर लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखिए:

आप दसवीं कक्षा के तन्वी/तनु हैं। अपने प्रधानाचार्य को कैंटीन व्यवस्था में सुधार हेतु सुझाव देते हुए पत्र लिखिए।

Writing Skills
Advertisements

Solution

परीक्षा भवन
आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
शास्त्री नगर,
जयपुर

दिनांक: 24 दिसंबर 2025

सेवा में,
श्रीमान प्रधानाचार्य महोदय,
आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय,
शास्त्री नगर,
जयपुर

विषय : कैंटीन व्यवस्था में सुधार हेतु।

महोदय,

मैं कक्षा दसवीं की छात्रा हूँ। मैं आपका ध्यान विद्यालय की कैंटीन की ओर दिलाना चाहती हूँ। पिछले कुछ दिनों से कैंटीन की व्यवस्था ठीक नहीं है, जिससे कई विद्यार्थी परेशान हैं।

भोजन देने की व्यवस्था बदलने के कारण अब खाना समय पर नहीं मिल पाता। पहले काउंटर अधिक थे, इसलिए लाइन छोटी रहती थी और हम समय पर खाना खाकर कक्षा में पहुँच जाते थे। अब काउंटर कम होने से लाइन लंबी हो जाती है और कई बार कुछ विद्यार्थी बिना खाए या देर से कक्षा में जाते हैं। इस कारण पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है और भूख लगने से ध्यान नहीं लग पाता। पहले स्वच्छ और पौष्टिक भोजन समय पर मिल जाता था, लेकिन अब भोजन की गुणवत्ता और समय दोनों में समस्या है।

अतः आपसे निवेदन है कि कृपया कैंटीन की व्यवस्था में सुधार कराएँ, ताकि सभी विद्यार्थियों को समय पर स्वच्छ और पौष्टिक भोजन मिल सके और वे समय पर कक्षा पहुँच सकें। आशा है कि आप इस समस्या का शीघ्र समाधान करेंगे।

धन्यवाद।

आपकी आज्ञाकारी शिष्या,
तनु

shaalaa.com
  Is there an error in this question or solution?
2024-2025 (March) Outside Delhi Set 2
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×