English

आप दसवीं कक्षा के तन्वी/तनु हैं। किसी दैनिक हिन्दी समाचार-पत्र के संपादक को अपने विद्यालय में आयोजित पुस्तक मेले की रिपोर्ट प्रकाशन हेतु भेजने के लिए पत्र लिखिए। - Hindi Course - B

Advertisements
Advertisements

Question

निम्नलिखित विषय पर लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखिए:

आप दसवीं कक्षा के तन्वी/तनु हैं। किसी दैनिक हिंदी समाचार-पत्र के संपादक को अपने विद्यालय में आयोजित पुस्तक मेले की रिपोर्ट प्रकाशन हेतु भेजने के लिए पत्र लिखिए।

Writing Skills
Advertisements

Solution

परीक्षा भवन
आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय,
नेहरू नगर,
भोपाल

दिनांक: 16 दिसंबर 2025

सेवा में,
संपादक महोदय,
दैनिक जागरण,
नेहरू नगर,
भोपाल

विषय: विद्यालय में आयोजित पुस्तक मेले की रिपोर्ट प्रकाशित करने हेतु।

महोदय,

मैं कक्षा दसवीं की छात्रा हूँ। मैं आपका ध्यान अपने विद्यालय में हाल ही में आयोजित पुस्तक मेले की ओर आकर्षित करना चाहती हूँ।

हमारे विद्यालय में पुस्तक मेले का सफल आयोजन किया गया, जिसमें प्रसिद्ध लेखकों और कवियों को आमंत्रित किया गया था। बच्चों के लिए कहानी सुनाने और लिखने की प्रतियोगिताएँ भी आयोजित की गईं, जिनमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया और सभी ने इस आयोजन का भरपूर आनंद लिया।

अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि कृपया इस पुस्तक मेले की रिपोर्ट अपने प्रतिष्ठित समाचार-पत्र में प्रकाशित करने की कृपा करें, ताकि आज की पीढ़ी मोबाइल से हटकर पुस्तकों की ओर आकर्षित हो सके।

धन्यवाद।

भवदीया
तनु

shaalaa.com
  Is there an error in this question or solution?
2024-2025 (March) Outside Delhi Set 2
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×