Advertisements
Advertisements
Question
निम्नलिखित विषय पर दिए गए संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 120 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखिए:
कड़ाके की ठंड और सड़क का कुत्ता....
- ठंडी रात में कूँ-कूँ करता कुत्ता
- मदद के हाथ
- राहत के क्षण
Advertisements
Solution
कड़ाके की ठंड और सड़क का कुत्ता....
ऋतुओं को प्रकृति का अनमोल उपहार माना जाता है, परंतु जब सर्दी अत्यधिक बढ़ जाती है तो इसका प्रभाव मनुष्य के साथ-साथ पशु-पक्षियों पर भी पड़ता है। मनुष्य तो ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े, भोजन और घर का सहारा ले लेता है, लेकिन सड़क पर रहने वाले बेसहारा पशुओं के लिए यह समय बहुत कष्टदायक होता है। एक कड़ाके की ठंडी रात में एक कुत्ता ठंड से बुरी तरह काँपता हुआ सड़क पर इधर-उधर भटक रहा था। उसके मुँह से बार-बार कराहने जैसी आवाज़ निकल रही थी, जो उसकी पीड़ा को दर्शा रही थी। वह ठंड से बचने के लिए किसी सुरक्षित स्थान की तलाश कर रहा था। कहते हैं कि ईश्वर हर जीव की रक्षा करता है। उसी रात उसे एक ऐसी जगह मिल गई जहाँ कुछ लोग अलाव जलाकर बैठे थे। वहाँ की गर्माहट पाकर कुत्ता वहीं बैठ गया और राहत का अनुभव करने लगा। धीरे-धीरे उसकी कंपकंपी कम हो गई और उसने पूरी रात वहीं बिताई। इस प्रकार मानव की थोड़ी-सी सहायता से उस बेसहारा कुत्ते को ठंड से बचाव मिला और उसे जीवन में एक सुखद क्षण प्राप्त हुआ।
