English

निम्नलिखित विषय पर दिए गए संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 120 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखिए: ई-पुस्तकालय पुस्तकालय का आधुनिक रूप ई-पुस्तकालय के लाभ ई-पुस्तकालय की सीमाएँ और भविष्य - Hindi Course - B

Advertisements
Advertisements

Question

निम्नलिखित विषय पर दिए गए संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 120 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखिए:

ई-पुस्तकालय

  • पुस्तकालय का आधुनिक रूप
  • ई-पुस्तकालय के लाभ
  • ई-पुस्तकालय की सीमाएँ और भविष्य
Writing Skills
Advertisements

Solution

ई-पुस्तकालय

पुस्तकालय को ज्ञान का भंडार माना जाता है, परंतु विज्ञान और तकनीक के निरंतर विकास ने पुस्तकालय के स्वरूप को आधुनिक बना दिया है, जिसे ई-पुस्तकालय कहा जाता है। ई-पुस्तकालय में पुस्तकों, पत्रिकाओं और शोध सामग्री को डिजिटल रूप में संग्रहित किया जाता है, जिन्हें इंटरनेट के माध्यम से कभी भी और कहीं भी पढ़ा जा सकता है। इसका सबसे बड़ा लाभ यह है कि समय, धन और स्थान की बचत होती है तथा भारी पुस्तकों को साथ ले जाने की आवश्यकता नहीं रहती। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई, परियोजनाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए इसका व्यापक उपयोग करते हैं। इसके अतिरिक्त शिक्षक, शोधार्थी, डॉक्टर, इंजीनियर और अन्य पेशेवर लोग भी इससे लाभान्वित होते हैं। हालाँकि ई-पुस्तकालय की कुछ सीमाएँ भी हैं, जैसे इंटरनेट की आवश्यकता, तकनीकी ज्ञान की कमी और आँखों पर पड़ने वाला प्रभाव, फिर भी इसके लाभ अधिक हैं। आवश्यकता के अनुसार ई-पुस्तकालय अपने संसाधनों और सुविधाओं का निरंतर विस्तार कर रहा है। ज्ञान के प्रसार और शिक्षा के विकास में इसकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए भविष्य में ई-पुस्तकालय का महत्व और भी बढ़ेगा।

shaalaa.com
  Is there an error in this question or solution?
2024-2025 (March) Delhi Set 1
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×