English

आप दसवीं कक्षा के छात्र/छात्रा ओज/ओजस्विता हैं। आपके अनुरोध पर आपके विद्यालय के प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्या ने फुटबॉल प्रशिक्षक (कोच) की व्यवस्था कर दी है। अत: उन्हें धन्यवाद पत्र लिखिए। - Hindi Course - B

Advertisements
Advertisements

Question

निम्नलिखित विषय पर लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखिए:

आप दसवीं कक्षा के छात्र/छात्रा ओज/ओजस्विता हैं। आपके अनुरोध पर आपके विद्यालय के प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्या ने फुटबॉल प्रशिक्षक (कोच) की व्यवस्था कर दी है। अत: उन्हें धन्यवाद पत्र लिखिए।

Writing Skills
Advertisements

Solution

सेवा में,
प्रधानाचार्य महोदय,
ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल,
शास्त्री नगर,
दिल्ली
दिनांक: 16 दिसंबर 2025

विषय: प्रशिक्षक उपलब्ध कराने पर धन्यवाद-पत्र।

महोदय,

मैं कक्षा दसवीं की छात्रा हूँ। सादर निवेदन है कि आपने हमारे अनुरोध पत्र को सहर्ष स्वीकार कर हमें अत्यंत सहयोग प्रदान किया, जिसके लिए सभी विद्यार्थी आपके कृतज्ञ हैं। आपने फुटबॉल प्रशिक्षक के रूप में श्रीमान विवेक जोश जी की नियुक्ति की। प्रारंभिक परिचय से ही ज्ञात हुआ कि वे एक कुशल फुटबॉल खिलाड़ी हैं, जिनका मार्गदर्शन विद्यार्थियों के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। हमें पूर्ण विश्वास है कि उनके निर्देशन में विद्यालय की फुटबॉल टीम निश्चित रूप से सफलता प्राप्त करेगी और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय का गौरव बढ़ाएगी।

प्रशिक्षक की व्यवस्था हेतु हम आपको पुनः हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित करते हैं।

आपकी आज्ञाकारी विद्यार्थी,
ओजस्विता

shaalaa.com
  Is there an error in this question or solution?
2024-2025 (March) Delhi Set 1
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×