English

निम्नलिखित विषय पर लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखिए: आप ओज/ओजस्विता हैं। बच्चों में बढ़ते स्क्रीन समय पर चिंता व्यक्त करते हुए किसी दैनिक हिंदी समाचार-पत्र के संपादक को पत्र लिखिए। - Hindi Course - B

Advertisements
Advertisements

Question

निम्नलिखित विषय पर लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखिए:

आप ओज/ओजस्विता हैं। बच्चों में बढ़ते स्क्रीन समय पर चिंता व्यक्त करते हुए किसी दैनिक हिंदी समाचार-पत्र के संपादक को पत्र लिखिए।

Writing Skills
Advertisements

Solution

सेवा में,
श्रीमान् संपादक महोदय,
दैनिक समाचार-पत्र,
दैनिक नवभारत,
जयपुर - 302001
दिनांक: 16 दिसंबर 2025

विषय: स्क्रीन समय के बढ़ते हुए समय चिंतन हेतु।

महोदय,

मैं आपका ध्यान इस ओर आकर्षित करना चाहती हूँ कि आज के विज्ञान-युग के विकास में भारत की नई पीढ़ी, जो आगे चलकर देश की जिम्मेदार नागरिक बनेगी, उनके द्वारा मोबाइल और अन्य स्क्रीन का अत्यधिक समय तक उपयोग किया जा रहा है। इसके कारण बच्चों में मानसिक और शारीरिक समस्याएँ उत्पन्न हो रही हैं। बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद से भी दूर होते जा रहे हैं, जिससे उनके समग्र विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। यह अत्यंत चिंता का विषय है कि जिस उम्र में बच्चों को सक्रिय, सृजनशील और ऊर्जावान होना चाहिए, उसी समय वे स्क्रीन के आदी बनते जा रहे हैं। अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि इस गंभीर समस्या के समाधान हेतु अपने प्रतिष्ठित पत्र के माध्यम से जन-जागरूकता फैलाएँ और प्रभावी कदम उठाने की दिशा में समाज का मार्गदर्शन करें, जिससे भारत के भविष्य को सुरक्षित और सशक्त बनाया जा सके।

धन्यवाद।

भवदीया,
ओजस्विता
शास्त्री नगर,
जयपुर - 302001

shaalaa.com
  Is there an error in this question or solution?
2024-2025 (March) Delhi Set 1
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×