English

निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 60 शब्दों में लिखिए - पशु पर्व में अपने क्रोध को शांत करने के लिए तताँरा ने क्या किया? उसकी प्रतिक्रिया के पक्ष या विपक्ष में तर्कसम्मत उत्तर दीजिए।

Advertisements
Advertisements

Question

निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 60 शब्दों में लिखिए -

पशु पर्व में अपने क्रोध को शांत करने के लिए तताँरा ने क्या किया? उसकी प्रतिक्रिया के पक्ष या विपक्ष में तर्कसम्मत उत्तर दीजिए।

Short/Brief Note
Advertisements

Solution

पशु पर्व आयोजन में हष्ट-पुष्ट पशुओं का प्रदर्शन तथा पशुओं के साथ युवकों की शक्ति परीक्षा प्रतियोगिता होती थी। इसके बाद नृत्य संगीत तथा भोजन का कार्यक्रम होता था। उस दिन वामीरो बहुत घबराई हुई थी और बहुत मुश्किल से तताँरा से मिली। उसके बाद दोनों रोने लगे। उनका रुदन सुन कर वामीरों की माँ आ गई और उसने तताँरा को बहुत भला-बुरा कहा। तताँरा ने क्रोध में आकर पूरे द्वीप समूह को अपनी तलवार से दो भागों में बांट दिया। इसमें तताँरा की मृत्यु हो गई और वामीरों भी उसके प्रेम में पागल होने के बाद मर गई। तताँरा को क्रोधित न होकर अपनी बात गाँव वालों के सामने रख उन्‍हें समझने का प्रयास करना था।

shaalaa.com
तताँरा - वामीरो कथा
  Is there an error in this question or solution?
2022-2023 (March) Outside Delhi Set 3

RELATED QUESTIONS

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-दो पंक्तियों में दीजिए-

क्रोध में तताँरा ने क्या किया?


निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (25-30 शब्दों में) लिखिए-

तताँरा-वामीरो की त्यागमयी मृत्यु से निकोबार में क्या परिवर्तन आया?


 निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (50-60 शब्दों में) लिखिए-

वामीरो से मिलने के बाद तताँरा के जीवन में क्या परिवर्तन आया?


 निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (50-60 शब्दों में) लिखिए-

प्राचीन काल में मनोरंजन और शक्ति प्रदर्शन के लिए किस प्रकार के आयोजन किए जाते थे?


द्वीप समूह के बारे में निकोबारियों का विश्वास स्पष्ट कीजिए।


तताँरा कौन था? ग्रामवासियों के साथ उसके संबंध कैसे थे?


तताँरा को पर्व-त्योहारों में विशेष रूप से क्यों बुलाया जाता था?


तताँरा की तलवार लोगों की चर्चा का विषय क्यों थी?


वामीरो क्यों न जान सकी कि कोई अजनबी उसे निहारे जा रहा है?


वामीरो ने मधुर गाना अधूरा क्यों छोड़ दिया?


तताँरा द्वारा पूछने पर भी वामीरो उसे कोई जवाब क्यों नहीं दे रही थी?


वामीरो का मन भी तताँरा की ओर आकर्षित हो गया था। स्पष्ट कीजिए।


तताँरा ने अपने क्रोध के शमन के लिए क्या किया?


रूढ़ियों और परंपराओं का बंधन प्रेम की राह में बाधक नहीं बन सकता। तताँरा-वामीरो कथा के आधार पर स्पष्ट कीजिए।


पुस्तकालय में उपलब्ध विभिन्न प्रदेशों की लोककथाओं का अध्ययन कीजिए।


अंदमान निकोबार द्वीप समूह की प्रमुख जनजातियों की विशेषताओं का अध्ययन पुस्तकालय की सहायता से कीजिए।


निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर के लिए सही विकल्प चुनकर लिखिए:

सदियों पूर्व, जब लिटिल अंदमान और कार-निकोबार आपस में जुड़े हुए थे तब वहाँ एक सुंदर-सा गाँव था। पास में एक सुंदर और शक्तिशाली युवक रहा करता था। उसका नाम था तताँरा। निकोबारी उसे बेहद प्रेम करते थे। तताँरा एक नेक और मददगार व्यक्ति था। सदैव दूसरों की सहायता के लिए तत्पर रहता। अपने गाँववालों को ही नहीं, अपितु समूचे द्वीपवासियों की सेवा करना अपना परम कर्त्तव्य समझता था। उसके इस त्याग की वजह से वह चर्चित था। सभी उसका आदर करते। वक्त मुसीबत में उसे स्मरण करते और वह भागा-भागा वहाँ पहुँच जाता। दूसरे गाँवों में भी पर्व-त्योहारों के समय उसे विशेष रूप से आमंत्रित किया जाता। उसका व्यक्तित्व तो आकर्षक था ही, साथ ही आत्मीय स्वभाव की वजह से लोग उसके करीब रहना चाहते। पारंपरिक पोशाक के साथ वह अपनी कमर में सदैव एक लकड़ी की तलवार बाँधे रहता। लोगों का मत था, बावजूद लकड़ी की होने पर, उस तलवार में अद्भुत दैवीय शक्ति थी। तताँरा अपनी तलवार को कभी अलग न होने देता। उसका दूसरों के सामने उपयोग भी न करता। किंतु उसके चर्चित साहसिक कारनामों के कारण लोग-बाग तलवार में अद्भुत शक्ति का होना मानते थे। तताँगा की तलवार एक विलक्षण रहस्य थी।
  1. गाँव के लोग तताँरा को क्यो पसंद करते थे?
    (a) वह सुंदर और शक्तिशाली था।
    (b) वह नेक और मददगार व्यक्ति था।
    (c) वह बेहद शांत और सभ्य व्यक्ति था।
    (d) वह सुंदर, बलिष्ठ और भोला व्यक्ति था।
  2. दूसरे गाँव के लोग भी पर्व-त्योहारों के समय तताँरा को क्यों आमंत्रित करते थे?
    (a) उसके आकर्षक व्यक्तित्व के कारण
    (b) उसके साहसिक कारनामों के कारण
    (c) उसके त्याग और सेवाभाव के कारण
    (d) उसकी विलक्षण तलवार के कारण
  3. तताँरा की तलवार लोगों के बीच एक विलक्षण रहस्य क्यों थी?
    (a) क्योंकि तताँरा उसे कभी अपने से अलग नहीं करता था।
    (b) क्योंकि तताँरा की तलवार लकड़ी की बनी हुई थी।
    (c) क्योंकि तताँरा उसका प्रयोग दूसरों के सामने नहीं करता था।
    (d) क्योंकि तताँरा ही अद्भुत, साहसिक कारनामें किया करता था।
  4. पारंपरिक पोशाक से क्या अभिप्राय है? 
    (a) गाँव के सभी लोगों द्वारा पहने जाने वाली पोशाक
    (b) गाँव के युवाओं द्वारा पहने जाने वाली पोशाक
    (c) वो पोशाक जो किसी प्रदेश विशेष में सदियों से पहनी जाती हो।
    (d) वो पोशाक जो किसी विशेष अवसर पर पहनी जाती हो।
  5. निम्नलिखित कथन (A) तथा कारण (R) को ध्यानपूर्वक पढ़िए। उसके बाद दिए गए विकल्पों में से कोई एक सही विकल्प चुनकर लिखिए -
    कथन (A) - तताँरा समूचे द्वीपवासियों की सेवा करना अपना परम कर्त्तव्य समझता था।
    कारण (R) - वह एक सुंदर और शक्तिशाली युवक था।
    (a) कथन (A) तथा कारण (R) दोनों गलत हैं।
    (b) कथन (A) गलत है, लेकिन कारण (R) सही है।
    (c) कथन (A) सही है लेकिन कारण (R) उसकी गलत व्याख्या करता है।
    (d) कथन (A) तथा कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या करता है।

निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 60 शब्दों में लिखिए:

'तताँरा-वामीरो कथा' के अनुसार गाँव वाले तताँरा के सदाचारी व्यक्तित्व से परिचित और प्रभावित थे फिर भी वामीरो के मामले में उन्होंने उसका साथ क्यों नहीं दिया?


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×