Advertisements
Advertisements
Question
निम्नलिखित पंक्तियों का भावार्थ स्पष्ट कीजिए −
‘‘रचि पिराक, लड्डू, दधि आनौ।
तुमकौं भावत पुरी सँधानौं।।’’
Long Answer
Advertisements
Solution
माता यशोदा को बालक कृष्ण की रुचि की एक-एक चीज की जानकारी है। वे उनके कलेवे के लिए चुन-चुन कर सभी खाद्य पदार्थ ले आई हैं और उनसे कलेवा कर लेने का मनुहार कर रही हैं। वे उनके लिए अपने हाथों से बनाई गुझिया, लड्डू और दही ले आई हैं। वे कृष्ण से कहती हैं कि पूड़ी और अचार भी है, जो तुम्हें सबसे ज्यादा पसंद है। वे सभी खाद्य पदार्थों का नाम ले-लेकर उनसे कलेवा कर लेने का मनुहार करती हैं।
shaalaa.com
पद्य (Poetry) (11th Standard)
Is there an error in this question or solution?
