English

निम्नलिखित पहेलियों को हल कीजिए। आप ऐसी पहेलियाँ स्वयं भी बना सकते हैं। मैं कौन हूँ? मैं एक विशिष्ठ संख्या हूँ।मुझमें से एक छः निकालिए।और क्रिकेट की एक टीम बनाइए।

Advertisements
Advertisements

Question

निम्नलिखित पहेलियों को हल कीजिए। आप ऐसी पहेलियाँ स्वयं भी बना सकते हैं।

मैं कौन हूँ?

मैं एक विशिष्ठ संख्या हूँ।
मुझमें से एक छः निकालिए।
और क्रिकेट की एक टीम बनाइए।

Answer in Brief
Advertisements

Solution

एक क्रिकेट टीम में 11 खिलाड़ी हैं।

अत: संख्या ऐसी है कि इसमें से 6 घटाने पर परिणाम 11 आता है।

इसलिए, संख्या 11 + 6 = 17 है।

shaalaa.com
समीकरण
  Is there an error in this question or solution?

RELATED QUESTIONS

निम्नलिखित कथन के लिए समीकरण दीजिए:

m का 7 गुना और 7 का योगफल आपको 77 देता है।


निम्नलिखित कथन के लिए समीकरण दीजिए:

यदि आप y के 6 गुने में से 6 घटाएँ, तो आपको 60 प्राप्त होता है l


निम्नलिखित समीकरण को सामान्य कथन के रूप में लिखिए:

`(3m)/5 = 6`


मीना, बीना और लीना पहाड़ी की चोटी पर पहुँचने के लिए सीढ़ियाँ चढ़ रही हैं। मीना सीढी s पर है। बीना, मीना से 8 सीढ़ियाँ आगे है और लीना मीना से 7 सीढ़ियाँ पीछे है। बीना और लीना कहाँ पर हैं। चोटी पर पहुँचने के लिए कुल सीढ़ियाँ मीना द्वारा चढ़ी गई सीढियों की संख्या के चार गुने से 10 कम है। सीढ़ियों की कुल संख्या को s के पदों में व्यक्त कीजिए।


एक बस v किमी प्रति घंटा के चाल से चल रही है। यह दासपुर से बीसपुर जा रही है। बस के 5 घंटे चलने के बाद भी बीसपुर 20 किमी दूर रह जाता है। दासपुर से बीसपुर की दूरी क्या है? इसे v का प्रयोग करते हुए व्यक्त कीजिए।


व्यंजकों के प्रयोग से बने निम्न कथनों को साधारण भाषा के कथनों में बदलिए:

(उदाहरणार्थ, एक क्रिकेट मैच में सलीम ने r रन बनाए और नलिन ने (r + 15) रन बनाए। साधारण भाषा में, नलिन ने सलीम से 15 रन अधिक बनाए हैं)।

टोनी ने मेज़ पर q कंचे रखे। उसके पास डिब्बे में 8q कंचे हैं।


बताइए कि निम्नलिखित में से कौन से कथन समीकरण (चर संख्याओं के) हैं? सकारण उत्तर दीजिए। समीकरणों में समबद्ध चर भी लिखिए।

(t − 7) > 5 


सारणी के तीसरे स्तम्भ में प्रविष्ठियों को पूरा कीजिए: 

क्रम सं.

समीकरण

चर का मान

समीकरण संतुष्ट : हाँ /नहीं

(a)

10y = 80

y = 10

______

(b)

10y = 80

y = 8

______

(c)

10y = 80

y = 5

______

(d)

4l = 20

l = 20

______

(e)

4l = 20

l = 80

______

(f)

4l = 20

l = 5

______

(g)

b + 5 = 9

b = 5

______

(h)

b + 5 = 9

b = 9

______

(i)

b + 5 = 9

b = 4

______

(j)

h − 8 = 5

h = 13

______

(k)

h − 8 = 5

h = 8

______

(l)

h − 8 = 5

h = 0

______

(m)

p + 3 = 1

p = 3

______

(n)

p + 3 = 1

p = 1

______

(o)

p + 3 = 1

p = 0

______

(p)

p + 3 = 1

p = − 1

______

(q)

p + 3 = 1

p = − 2

______


यदि x एक सम संख्या है, तो उससे अगली सम संख्या 2(x + 1) है।


किसी टंकी में पानी का आयतन दूसरी टंकी के पानी के आयतन का दोगुना है। यदि हम पहली टंकी से 25 लीटर पानी निकाल कर दूसरी टंकी में डाल दें, तो दोनों टंकियों में पानी का आयतन बराबर हो जाता है। प्रत्येक टंकी में पानी का आयतन ज्ञात कीजिए।


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×