English

निम्न समस्या को रैखिक समीकरण युग्म के रूप में व्यक्त कीजिए और फिर उनके हल ज्ञात कीजिए: रूही 300 km दूरी पर स्थित अपने घर जाने के लिए कुछ दूरी रेलगाड़ी द्वारा तथा कुछ दूरी बस द्वारा तय करती है।

Advertisements
Advertisements

Question

निम्न समस्या को रैखिक समीकरण युग्म के रूप में व्यक्त कीजिए और फिर उनके हल ज्ञात कीजिए:

रूही 300 km दूरी पर स्थित अपने घर जाने के लिए कुछ दूरी रेलगाड़ी द्वारा तथा कुछ दूरी बस द्वारा तय करती है। यदि वह 60 km रेलगाड़ी द्वारा तथा शेष बस द्वारा यात्रा करती है तो उसे 4 घंटे लगते हैं। यदि वह 100 km रेलगाड़ी से तथा शेष बस से यात्रा करे, तो उसे 10 मिनट अधिक लगते हैं। रेलगाड़ी एवं बस की क्रमश: चाल ज्ञात कीजिए।

Sum
Advertisements

Solution

माना कि रेलगाड़ी की चाल x km/hr तथा बस की चाल y km/hr है,
जब रूही 60 km की दूरी रेलगाड़ी से तय करती है, तो बस द्वारा 300 - 60 = 240 km की दूरी तय करेगी तो यात्रा में कुल 4 घण्टे का समय लगेगा।

अतः `60/x + 240/y = 4 ⇒ 15/x + 60/y` = 1
जब रूही 100 km की दूरी रेलगाड़ी से तय करती है, तो
बस द्वारा 300 - 100 = 200 km की दूरी तय करेगी तो यात्रा में कुल समय = 4 घण्टे 10 मिनट लगेंगे अर्थात् 4 `10/60 = 25/6` घण्टे

अतः `100/x + 200/y = 25/6`

⇒ `24/x + 48/y` = 1 ….(2)

माना लीजिए `1/x` = s एवं `1/y` = t तब

15s + 60t = 1 ⇒ 15s + 60t - 1 = 0 ….(3)

एवं 24s + 48t = 1 ⇒ 24s + 48t - 1 = 0 ….(4)

⇒ `s/(48 xx (-1) - 60 xx (-1)) = t/((-1) xx 15 - (-1) xx 24) = 1/(24 xx 60 - 15 xx 48)`

⇒ `s/(-48 + 60) = t/(-15 + 24) = 1/(1440 - 720)`

⇒ `s/12 = t/9 = 1/720`

⇒ `s = 12/720 = 1/60 = 1/x ⇒ x = 60` km/hr [∵ `1/x = s` माना है]

एवं `t = 9/720 = 1/80 = 1/y ⇒ y = 80` km/hr [∵ `1/y = t` माना है]

अतः रेलगाड़ी एवं बस की अभीष्ट चाल क्रमश: 60 km/hr एवं 80 km/hr है।

shaalaa.com
दो चरों के रैखिक समीकरणों के युग्म में बदले जा सकने वाले समीकरण
  Is there an error in this question or solution?

RELATED QUESTIONS

निम्न समीकरणों के युग्मों को रैखिक समीकरणों के युग्म में बदल करके हल कीजिए:

`2/sqrtx + 3/sqrty = 2`


निम्न समीकरणों के युग्मों को रैखिक समीकरणों के युग्म में बदल करके हल कीजिए:

`4/x + 3y = 14`

`3/x - 4y = 23`


निम्न समीकरणों के युग्मों को रैखिक समीकरणों के युग्म में बदल करके हल कीजिए:

`5/(x - 1) + 1/(y - 2) = 2`

`6/(x - 1) - 3/(y - 2) = 1`


निम्न समीकरणों के युग्मों को रैखिक समीकरणों के युग्म में बदल करके हल कीजिए:

6x + 3y = 6xy

2x + 4y = 5xy


निम्न समीकरणों के युग्मों को रैखिक समीकरणों के युग्म में बदल करके हल कीजिए:

`10/(x + y) + 2/(x - y) = 4`

`15/(x + y) - 5/(x - y) = -2`


निम्न समीकरणों के युग्मों को रैखिक समीकरणों के युग्म में बदल करके हल कीजिए:

`1/(3x + y) + 1/(3x - y) = 3/4`

`1/(2(3x + y)) - 1/(2(3x - y)) = (-1)/8`


निम्न समस्या को रैखिक समीकरण युग्म के रूप में व्यक्त कीजिए और फिर उनके हल ज्ञात कीजिए:

2 महिलाएँ एंव 5 पुरुष एक कसीदे के काम को साथ-साथ 4 दिन में पूरा कर सकते हैं, जबकि 3 महिलाएँ एंव 6 पुरुष इसको 3 दिन में पूरा कर सकते हैं। ज्ञात कीजिए कि इसी कार्य को करने में एक अकेली महिला कितना समय लेगी। पुनः इसी कार्य को करने में एक पुरुष कितना समय लेगा।


एक रेलगाड़ी कुछ दूरी समान चाल से तय करती है। यदि रेलगाड़ी 10 km/hr अधिक तेज चलती होती, तो उसे नियत समय से 2 घंटे कम लगते और यदि रेलगाड़ी 10 km/hr धीमी चलती होती, तो उसे नियत समय से 3 घंटे अधिक लगते। रेलगाड़ी द्वारा तय की गई दूरी ज्ञात कीजिए।


एक कक्षा के विद्यार्थियों को पंक्तियों में खड़ा होना है। यदि पंक्ति में 3 विद्यार्थी अधिक होते, तो 1 पंक्ति कम होती है। यदि पंक्ति में 3 विद्यार्थी कम होते, तो 2 पंक्तियाँ अधिक बनतीं। कक्षा में विद्यार्थियों की संख्या ज्ञात कीजिए।


एक ∆ABC में, ∠C = 3 ∠B = 2 (∠A + ∠B) है। त्रिभुज के तीनों कोण ज्ञात कीजिए।


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×