Advertisements
Advertisements
Question
क्या तुमने कभी देखा या सुना है कि लोग अलग-अलग चीज़ों के इस्तेमाल से अलग-अलग तरह का संगीत बजाते हैं। जैसे - बाँसुरी, ढोलक, बीन, मृदंग, गिटारे, आदि। क्या तुम आँखें बंद करके इनकी आवाज़ें पहचान सकते हो? इन सभी चीज़ों के बारे में और बातें पता करो। चित्र भी इकठ्ठे करो।
Advertisements
Solution
हाँ, मैं इनकी आवाजें आँखें बंद करके भी पहचान सकता हूँ।
इन उपकरणों पर नीचे चर्चा की गई है:
बाँसुरी - यह बाँस से बनी होती है तथा इसमें 6 छेद होते हैं। इसे एक ओर से फेंकने पर यह बजने लगती है।
ढोलक - यह लकड़ी से बना एक वाद्य यंत्र होता है जिसके दोनों सिरों पर चमड़े की झिल्ली लगी होती है, इसे हाथ की अंगुलियों की मदद से बजाया जाता है।

बीन - यह कद्दू के खोल तथा बाँस या लोहे की दो पाइप से बना एक वाद्य है, जिसे फूँक कर बजाया जाता है। प्रायः संपेरे इस वाद्य का प्रयोग करते हैं।

मृदंग - यह ढोलक जैसा ही एक वाद्य यंत्र हैं। इसे ढोलक की तरह ही बजाया जाता है। इसके सिरे ढोलक की तुलना में थोड़े कम चौड़े होते हैं।

गिटार - यह तारों तथा प्लाई वुड से बना एक वाद्य यंत्र है, इसमें लगे तारों को छेड़ कर इसे बजाया जाता है।
APPEARS IN
RELATED QUESTIONS
बालिश्तिये ने जब यह देखा कि लकड़हारा आग सुलगाने के लिए भी और आलू ठंडा करने के लिए भी फूँक रहा था तो उसे बड़ी हैरानी हुई।
क्या तुमने भी कभी सर्दी में अपने हाथों पर फूँक मारी है? कैसा लगता है?
बालिश्तिये ने जब यह देखा कि लकड़हारा आग सुलगाने के लिए भी और आलू ठंडा करने के लिए भी फूँक रहा था तो उसे बड़ी हैरानी हुई।
अपने हाथों को मुँह के पास लाकर ज़ोर से दो-तीन बार फूँक मारो। मुँह से छोड़ी हुई फूँक की हवा आस-पास की हवा के मुकाबले कैसी लगी?
क्या कभी कुछ गर्म खाने या पीने से तुम्हारी जीभ जली है? तुम अपने गर्म खाने को कैसे-कैसे ठंडा करते हो?
तुम और क्या-क्या करने के लिए फूँक मारते हो?
चित्र 1 - मिन्नी ने चाय को फूँक मार-मारकर जल्दी से ठंडा किया। तुम्हें क्या लगता है कि मिन्नी की चाय ज़्यादा गर्म होगी या उसकी फूँक की हवा?
नीचे दी गई चीज़ों से आवाज़ें निकालकर देखो। लिखो उनमें से किससे सबसे तेज़ सीटी बजी और किससे सबसे धीरे। आवाज़ की तेज़ी को क्रम में लिखो -
- टॉफी की पन्नी से
- पत्ते से
- गुब्बारे से
- पेन के ढक्कन से
- किसी और चीज़ से
क्या तुमने कभी देखा है कि कोई चश्मा साफ़ करने के लिए अपने मुँह से हवा निकाल रहा हो? मुँह से निकली हवा से चश्मा साफ़ करने में कैसे मदद मिलती होगी?
एक स्टील का गिलास लो। उसे मुँह के पास लाकर मुँह खोलकर ज़ोर से साँस छोड़ो। इस तरह दो-तीन बार साँस छोड़कर देखो। क्या गिलास कुछ धुँधला-सा हो गया है?
अब फिर अपनी नाक के आगे अँगुली रखकर गिनो कि तुमने एक मिनट में कितनी बार साँस छोड़ी।
क्या साँप के घूमने से समझ पा रहे हो हवा नीचे से ऊपर या ऊपर से नीचे बह रही है?
