English

क्षेत्र सर्वेक्षण के लिए प्रश्नों की अच्छी संरचना क्यों आवश्यक है? - Geography (भूगोल)

Advertisements
Advertisements

Question

क्षेत्र सर्वेक्षण के लिए प्रश्नों की अच्छी संरचना क्यों आवश्यक है?

Long Answer
Advertisements

Solution

क्षेत्र सर्वेक्षण में व्यक्तिगत साक्षात्कार एक महत्त्वपूर्ण क्रियाकलाप है। क्षेत्र में जाकर पर्यवेक्षक व्यक्तिगत साक्षात्कार के माध्यम से सूचनाएँ/आंकड़े एकत्र करता है। सामाजिक मुद्दों से जुड़े क्षेत्रीय सर्वेक्षणों में व्यक्तिगत साक्षात्कारों द्वारा सूचनाएँ/आंकड़े प्राप्त किए जा सकते हैं। प्रत्येक व्यक्ति अपने परिवेश से बहुत कुछ सीखता है। यदि इन अनुभवों को कुशलतापूर्वक एकत्रित किया जाता है तो, ये सूचनाओं के महत्त्वपूर्ण स्रोत हो सकते हैं। व्यक्तिगत साक्षात्कार हेतु लोगों का चयन, अभिव्यक्ति के कौशल, सामाजिकता की अभिरुचि आदि से ये सूचनाएँ प्रभावित हो सकती हैं, इसलिए साक्षात्कार में पूछे जाने वाले प्रश्नों की संख्या सीमित, सुरुचिपूर्ण, तर्कसंगत विषय से संबंधित, कम शब्दों में अभिव्यक्ति से परिपूर्ण होनी चाहिए। प्रश्नों में असहजता नहीं होनी चाहिए। प्रश्न ऐसे होने चाहिए जिनका उत्तर बिना झिझक के दिए जा सके। प्रश्न पूछते समय उत्तरदाता यह महसूस करे कि जिस समस्या से वे लंबे समय से ग्रसित हैं, उसका निराकरण संभव है। और यह साक्षात्कार उसका एक हिस्सा है।
क्षेत्रीय सर्वेक्षण की प्रश्नावली पहले से ही तैयार होनी चाहिए और उसके संभावित उत्तरों के लिए पर्याप्त स्थान प्रश्न के सामने दिया गया हो। ताकि प्रश्नकर्ता व उत्तर दाता अपना समय व्यर्थ न गवाएँ। टेक्नीकल प्रश्न उसमें शामिल नहीं होने चाहिए।

shaalaa.com
क्षेत्रीय सर्वेक्षण की कार्य विधि
  Is there an error in this question or solution?
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×