English

सर्वेक्षण अभिकल्पना को संक्षिप्त में समझाएँ। - Geography (भूगोल)

Advertisements
Advertisements

Question

सर्वेक्षण अभिकल्पना को संक्षिप्त में समझाएँ।

Long Answer
Advertisements

Solution

सर्वेक्षण की अभिकल्पना को कार्यात्मक दृष्टि से निम्नलिखित चरणों में पूरा किया जाता है

  1. प्रथम चरण – समस्या को परिभाषित करना-सर्वेक्षण के लिए चुनी गई समस्या को सुस्पष्ट रूप से परिभाषित किया जाना चाहिए। समस्या की प्रकृति को इंगित करते हुए सर्वेक्षण के विषय के शीर्षक तथा उपशीर्षक में उसकी झलक दिखनी चाहिए।
  2. दूसरा चरण-उद्देश्य – सर्वेक्षण के उद्देश्यों, विशिष्ट उद्देश्यों को सूचीबद्ध किया जाना चाहिए। उद्देश्य सर्वेक्षण की रूपरेखा प्रस्तुत करते हैं। उनके अनुरूप ही आंकड़ों को एकत्रित किया जाता है तथा उनके विश्लेषण की उपयुक्त विधियों का चयन किया जाता है।
  3. तीसरा चरण-प्रयोजन – सर्वेक्षण हेतु चुने गए संदर्भित भौगोलिक क्षेत्र को सीमांकित करना, समय सीमा व प्रसंगों को सीमांकित करना ही प्रयोजन है।
  4. चौथा चरण-विधियाँ एवं तकनीकें – चयनित समस्या से संबंधित सूचनाएँ प्राप्त करने के लिए क्षेत्रीय सर्वेक्षण आयोजित किए जाते हैं। सूचनाएँ अथवा आंकड़े किन स्रोतों से, किस विधि से प्राप्त हुए हैं। यह अति महत्त्वपूर्ण है साथ ही आंकड़ों के सारणीयन, प्रक्रमण, आरेखीय प्रदर्शन व मानचित्र विधियों/तकनीकों का चयन भी आवश्यक हैं।
  5. पांचवाँ चरण-संकलन एवं परिकलन – अर्थपूर्ण विवेचन एवं विश्लेषण द्वारा ही सर्वेक्षण के उद्देश्य को प्राप्त किया जा सकता है। जितनी भी सूचनाएँ व आंकड़े सर्वेक्षण द्वारा प्राप्त हुए हैं उनको विभिन्न सांख्यिकीय विधियों से प्रक्रमित व प्रदर्शित करके तुलनात्मक निष्कर्ष प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए मानचित्रकारी संबंधी अनुप्रयोगों व आरेख विधियों का भरपूर उपयोग किया जा सकता है।
  6. छठा चरण-निष्कर्ष – उपरोक्त सभी चरणों के पूरा होने पर एक रिर्पार्ट तैयार की जाती है जिसमें सर्वेक्षण के परिणाम व निष्कर्ष प्रस्तुत किए जाते हैं।
shaalaa.com
क्षेत्रीय सर्वेक्षण की कार्य विधि
  Is there an error in this question or solution?
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×