English

किसी शहर के एक महिने के प्रत्येक दिन का अधिकतम तापमान अंश सेल्सियस में निम्नलिखित है।सारिणी के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए। 1. अधिकतम तापमान 34°c से कम है ऐसे कितने दिन हैं?

Advertisements
Advertisements

Question

किसी शहर के एक महिने के प्रत्येक दिन का अधिकतम तापमान अंश सेल्सियस में निम्नलिखित है। उचित वर्ग लेकर वर्गीकृत बारंबारता बंटन सारिणी (अखंडीत वर्ग) बनाइए।

29.2, 29.0, 28.1, 28.5, 32.9, 29.2, 34.2, 36.8, 32.0, 31.0, 30.5, 30.0, 33, 32.5, 35.5, 34.0, 32.9, 31.5, 30.3, 31.4, 30.3, 34.7, 35.0, 32.5, 33.5, 29.0, 29.5, 29.9, 33.2, 30.2

सारिणी के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए।

  1. अधिकतम तापमान 34°c से कम है ऐसे कितने दिन हैं?
  2. अधिकतम तापमान 34°c या उससे अधिक है ऐसे कितने दिन हैं?
Sum
Advertisements

Solution

किसी शहर का मासिक अधिकतम तापमान निम्नलिखित आंकड़ों में डिग्री सेल्सियस में दिया गया है:

29.2, 29.0, 28.1, 28.5, 32.9, 29.2, 34.2, 36.8, 32.0, 31.0, 30.5, 30.0, 33, 32.5, 35.5, 34.0, 32.9, 31.5, 30.3, 31.4, 30.3, 34.7, 35.0, 32.5, 33.5, 29.0, 29.5, 29.9, 33.2, 30.2

दिए गए वर्ग की वर्गीकृत बारंबारता बंटन सारिणी इस प्रकार है:

वर्ग (तापमान) गणन चिह्न बारंबारता
28 - 30  `cancel(bb|bb|bb|bb|)` `bb|bb|bb|` 8
30 - 32  `cancel(bb|bb|bb|bb|)` `bb|bb|bb|` 8
32 - 34  `cancel(bb|bb|bb|bb|)` `bb|bb|bb|` 8
34 - 36  `cancel(bb|bb|bb|bb|)` 5
36 - 38 `bb|` 1
    कुल N = 30
  1. अधिकतम तापमान 34°c से कम है ऐसे = 8 + 8 + 8 = 24 दिन है।
  2. अधिकतम तापमान 34°c या उससे अधिक है ऐसे कितने दिन 5 + 1 = 6 दिन है।
shaalaa.com
बारंबारता बंटन सारिणी
  Is there an error in this question or solution?
Chapter 7: सांख्यिकी - प्रकीर्ण प्रश्नसंग्रह 7 [Page 127]

APPEARS IN

Balbharati Ganit 1 [Hindi] Standard 9 Maharashtra State Board
Chapter 7 सांख्यिकी
प्रकीर्ण प्रश्नसंग्रह 7 | Q (4) | Page 127

RELATED QUESTIONS

20 से 25 इस वर्ग की निम्न वर्ग सीमा तथा उच्च वर्ग सीमा लिखिए।


किसी वर्ग का वर्गमध्य 10 तथा वर्ग अंतराल 6 हो तो वह वर्ग लिखिए।


किसी विद्यालय के हरित सेना के 45 विद्यार्थियों में से प्रत्येक द्वारा किए गए वृक्षारोपण की संख्या नीचे दी गई है।

3, 5, 7, 6, 4, 3, 5, 4, 3, 5, 4, 7, 5, 3, 6, 6, 5, 3, 4, 5, 7, 3, 5, 6, 4, 4, 3, 5, 6, 6, 4, 3, 5, 7, 3, 4, 5, 7, 6, 4, 3, 5, 4, 4, 7

इसके आधार पर अवर्गीकृत बारंबारता बंटन सारिणी बनाइए।


π का 50 दशमलव स्थान तक का मान निम्नलिखित है।

3.14159265358979323846264338327950288419716939937510

इसका दशमलव चिह्न के पश्चात के अंकों की अवर्गीकृत बारंबारता बंटन सारिणी बनाइए।


दी गई सारिणी में जानकारी के आधार पर वर्गांतर ज्ञात कीजिए तथा अखंडित वर्ग और खंडित वर्ग वाली बारंबारता बंटन सारिणी बनाएँ।

वर्गमध्य  बारंबारता
5 3
15 9
25 15
35 13

एक विद्यालय के 9 वीं कक्षा के 46 विद्यार्थियों को कंपास में पेंसिल की लंबाई मापन करने को कहा गया। लंबाइयाँ सेमी में निम्न प्रकार से हैं।

16, 15, 7, 4.5, 8.5, 5.5, 5, 6.5, 6, 10, 12, 13, 4.5, 4.9, 16, 11, 9.2, 7.3, 11.4, 12.7, 13.9, 16, 5.5, 9.9, 8.4, 11.4, 13.1, 15, 4.8, 10, 7.5, 8.5, 6.5, 7.2, 4.5, 5.7, 16, 5.7, 6.9, 8.9, 9.2, 10.2, 12.3, 13.7, 14.5, 10

0-5, 5-10, 10-15, ..... इस प्रकार वर्ग लेकर असमावेशी पद्धति से वर्गीकृत बारंबारता बंटन सारिणी बनाए।


किसी गाँव में एक संस्था ने 38 लोगो से ‘दिव्यांग विकास निधि’ एकत्र किया प्रत्येक व्यक्ति द्वारा दी गई राशि निम्न प्रकार से है।

101, 500, 401, 201, 301, 160, 210, 125, 175, 190, 450, 151, 101, 351, 251, 451, 151, 260, 360, 410, 150, 125, 161, 195, 351, 170, 225, 260, 290, 310, 360, 425, 420, 100, 105, 170, 250, 100

  1. 100-149, 150-199, 200-249, ... ऐसे वर्ग लेकर वर्गीकृत बारंबारता बंटन सारिणी बनाइए।
  2. सारिणी के अनुसार 350 रु. या राशि इससे अधिक देने वाले दानदाताओं की संख्या कितनी होगी?

एक गाँव में सहकारी दूध संकलन केंद्र पर 50 लोगों में प्रत्येक ने कितना लीटर दूध जमा किया इसकी जानकारी नीचे दी गई है।

27, 75, 5, 99, 70, 12, 15, 20, 30, 35, 45, 80, 77, 90, 92, 72, 4, 33, 22, 15, 20, 28, 29, 14, 16, 20, 72, 81, 85, 10, 16, 9, 25, 23, 26, 46, 55, 56, 66, 67, 51, 57, 44, 43, 6, 65, 42, 36, 7, 35

उचित वर्ग लेकर वर्गीकृत बारंबारता बंटन सारिणी बनाइए।


25-35 वर्ग की उच्च वर्ग सीमा कौन-सी है?


25-35 इस वर्ग का वर्ग माध्य कौन-सा है?


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×