English

एक तार को कुछ छोटे टुकड़ों में काटा गया है। प्रत्येक छोटे टुकड़े को एक 2 cm भुजा वाले वर्ग के रूप में मोड़ा गया। यदि सभी छोटे वर्गों का कुल क्षेत्रफल 28 वर्ग सेंटीमीटर हो तो तार की मूल लंबाई क्या थी?

Advertisements
Advertisements

Question

एक तार को कुछ छोटे टुकड़ों में काटा गया है। प्रत्येक छोटे टुकड़े को एक 2 cm भुजा वाले वर्ग के रूप में मोड़ा गया। यदि सभी छोटे वर्गों का कुल क्षेत्रफल 28 वर्ग सेंटीमीटर हो तो तार की मूल लंबाई क्या थी?

Sum
Advertisements

Solution

दिया गया है, तार के एक छोटे टुकड़े को मोड़कर बनाए गए वर्ग की भुजा = 2 cm

तथा तार के छोटे टुकड़ों को मोड़कर बनाए गए छोटे वर्गों का कुल क्षेत्रफल = 28 वर्ग cm

अब, छोटे वर्गों की संख्या

= `"छोटे वर्गों का कुल क्षेत्रफल"/"एक छोटे वर्गों का क्षेत्रफल"`

= `28/(2 xx 2)`  ...[∵ वर्ग का क्षेत्रफल = भुजा × भुजा]

= `28/4`

= 7

अब, एक छोटे वर्ग का परिमाप

= 4 × भुजा

= 4 × 2

= 8 cm

ऐसे 7 छोटे वर्गों का परिमाप

= एक छोटे वर्ग का परिमाप × 7

= 8 × 7

= 56 cm

∴ तार की मूल लंबाई

= 7 छोटे वर्गों का परिमाप

= 56 cm

अत:, तार की मूल लंबाई 56 cm है।

shaalaa.com
वर्ग का क्षेत्रफल
  Is there an error in this question or solution?
Chapter 6: क्षेत्रमिति - प्रश्नावली [Page 101]

APPEARS IN

NCERT Exemplar Ganit Exemplar [Hindi] Class 6
Chapter 6 क्षेत्रमिति
प्रश्नावली | Q 54. | Page 101

RELATED QUESTIONS

एक आयताकार भूखंड की लंबाई और चौड़ाई क्रमशः 500 m तथा 300 m हैं। ज्ञात कीजिए: भूखंड का क्षेत्रफल?


एक मेज़ की ऊपरी पृष्ठ की माप 2 मी × 1 मी 50 सेमी है। मेज़ का क्षेत्रफल वर्ग मीटर में ज्ञात कीजिए।


एक फर्श की लंबाई 5 मी तथा चौड़ाई 4 मी है। 3 मी भुजा वाले एक वर्गाकार गलीचे को फर्श पर बिछाया गया है। फर्श के उस भाग का क्षेत्रफल ज्ञात किजिए जिस पर गलीचा नहीं बिछा है।


आकृति में, 1cm भुजा वाला एक वर्ग 3cm भुजा वाले एक वर्ग से मिलाया गया है।नयी आकृति का परिमाप है ______।


एक वर्ग का क्षेत्रफल दोगुना हो जाएगा यदि उसकी भुजा दोगुनी हो जाए।


एक रसोई की एक आयताकार दीवार MNOP, 15 cm लंबाई की वर्गाकार टाइलों से ढकी गई हैं (आकृति देखें)। दीवार का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।


एक आयताकार मैदान की लंबाई 8 m और चौड़ाई 2 m है। यदि किसी वर्गाकार मैदान का परिमाप इस आयताकार मैदान के बराबर हो तो ज्ञात कीजिए कि किस मैदान का क्षेत्रफल अधिक है?


एक शतरंज पट्ट (Chess Board) के प्रत्येक वर्ग का क्षेत्रफल 4 वर्ग सेंटीमीटर है। पट्ट का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।

  1. खेल के प्रांभ में जब सभी मोहरे, पट्ट पर रखे हों तो बाकी बचे वर्गों का क्षेत्रफल लिखिए।
  2. मोहरों द्वारा घेरे गये वर्गों का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।

निम्न आकृति का क्षेत्रफल तथा परिमाप ज्ञात कीजिए, यदि प्रत्येक छोटे वर्ग का क्षेत्रफल 1 वर्ग सेंटीमीटर हैं।


निम्नलिखित आकृति के प्रत्येक छोटे वर्ग का क्षेत्रफल क्या होगा, यदि संपूर्ण आकृति का क्षेत्रफल 96 वर्ग सेन्टीमीटर है? आकृति का परिमाप भी ज्ञात कीजिए।


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×