मराठी

एक तार को कुछ छोटे टुकड़ों में काटा गया है। प्रत्येक छोटे टुकड़े को एक 2 cm भुजा वाले वर्ग के रूप में मोड़ा गया। यदि सभी छोटे वर्गों का कुल क्षेत्रफल 28 वर्ग सेंटीमीटर हो तो तार की मूल लंबाई क्या थी?

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

एक तार को कुछ छोटे टुकड़ों में काटा गया है। प्रत्येक छोटे टुकड़े को एक 2 cm भुजा वाले वर्ग के रूप में मोड़ा गया। यदि सभी छोटे वर्गों का कुल क्षेत्रफल 28 वर्ग सेंटीमीटर हो तो तार की मूल लंबाई क्या थी?

बेरीज
Advertisements

उत्तर

दिया गया है, तार के एक छोटे टुकड़े को मोड़कर बनाए गए वर्ग की भुजा = 2 cm

तथा तार के छोटे टुकड़ों को मोड़कर बनाए गए छोटे वर्गों का कुल क्षेत्रफल = 28 वर्ग cm

अब, छोटे वर्गों की संख्या

= `"छोटे वर्गों का कुल क्षेत्रफल"/"एक छोटे वर्गों का क्षेत्रफल"`

= `28/(2 xx 2)`  ...[∵ वर्ग का क्षेत्रफल = भुजा × भुजा]

= `28/4`

= 7

अब, एक छोटे वर्ग का परिमाप

= 4 × भुजा

= 4 × 2

= 8 cm

ऐसे 7 छोटे वर्गों का परिमाप

= एक छोटे वर्ग का परिमाप × 7

= 8 × 7

= 56 cm

∴ तार की मूल लंबाई

= 7 छोटे वर्गों का परिमाप

= 56 cm

अत:, तार की मूल लंबाई 56 cm है।

shaalaa.com
वर्ग का क्षेत्रफल
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
पाठ 6: क्षेत्रमिति - प्रश्नावली [पृष्ठ १०१]

APPEARS IN

एनसीईआरटी एक्झांप्लर Ganit Exemplar [Hindi] Class 6
पाठ 6 क्षेत्रमिति
प्रश्नावली | Q 54. | पृष्ठ १०१

संबंधित प्रश्‍न

एक आयताकार भूखंड की लंबाई और चौड़ाई क्रमशः 500 m तथा 300 m हैं। ज्ञात कीजिए: भूखंड का क्षेत्रफल?


एक आयताकार भूखंड की चौड़ाई ज्ञात कीजिए यदि इसका क्षेत्रफल 440 m2 और लंबाई 22 m हो l इसका परिमाप भी ज्ञात कीजिए l


एक तार आयत के आकार का है l इसकी लंबाई 40 cm और चौड़ाई 22 cm है l यदि उसकी तार को दोबारा मोड़कर एक वर्ग बनाया जाता है l तो प्रत्येक भुजा की माप क्या होगी? यह भी ज्ञात कीजिए की किस आकार का क्षेत्रफल अधिक होगा?


क्षेत्रफल जल्दी मालूम करने के लिए इस प्रकार के बड़े वर्ग और आयत बनाओ।


उस वर्ग का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए जिसकी भुजाएँ निम्नलिखित है:

14 सेमी

एक फर्श की लंबाई 5 मी तथा चौड़ाई 4 मी है। 3 मी भुजा वाले एक वर्गाकार गलीचे को फर्श पर बिछाया गया है। फर्श के उस भाग का क्षेत्रफल ज्ञात किजिए जिस पर गलीचा नहीं बिछा है।


5 मी लंबाई तथा 4 मी चौड़ाई वाले एक आयताकार भूखंड पर 1 मी भुजा वाली वर्गाकार फूलों की 5 क्यारियाँ बनाई जाती हैं। भूखंड के शेष भाग का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।

एक वर्ग की भुजा 5 cm हैं। यदि वर्ग की भुजा दोगुनी हो जाए तो इसका क्षेत्रफल कितने गुना हो जाएगा?


एक शतरंज पट्ट (Chess Board) के प्रत्येक वर्ग का क्षेत्रफल 4 वर्ग सेंटीमीटर है। पट्ट का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।

  1. खेल के प्रांभ में जब सभी मोहरे, पट्ट पर रखे हों तो बाकी बचे वर्गों का क्षेत्रफल लिखिए।
  2. मोहरों द्वारा घेरे गये वर्गों का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।

निम्न आकृति का क्षेत्रफल तथा परिमाप ज्ञात कीजिए, यदि प्रत्येक छोटे वर्ग का क्षेत्रफल 1 वर्ग सेंटीमीटर हैं।


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×