Advertisements
Advertisements
Question
एक डाकिया किसी नगर के पास ही स्थित एक उपनगर में एक व्यापारी को पार्सल पहुँचाने के लिए साइकिल पर जाता हैं। विभिन्न समयों पर नगर से उसकी दूरियाँ निम्न आलेख द्वारा दर्शाई गई हैं।

- x - अक्ष पर समय दर्शाने के लिए क्या पैमाना प्रयोग किया गया है?
- उसने पूरी यात्रा के लिए कितना समय लिया?
- व्यापारी के स्थान की नगर से दूरी कितनी हैं?
- क्या, डाकिया रास्ते में कहीं रुका? विवरण दीजिए।
- किस अंतराल में उसकी चाल सबसे अधिक थी?
Advertisements
Solution
- समय अक्ष के लिए लिया गया पैमाना 4 इकाई = 1 घंटा है।
- डाकिया ने पूरी यात्रा के लिए `(1+1+1+1/2) "घंटे" = 3 1/2` घंटे का समय लिया।
- व्यापारी के स्थान की नगर से कुल दूरी 22 km है।
- हाँ,डाकिया रास्ते में रुका था | क्षैतिज अक्ष पर प्रातः 10 से 10:30 तक वह रुका था।
- ग्राफ से यह पता चलता है कि सुबह 8 बजे से 9 बजे के बीच व्यक्ति ने सबसे ज़्यादा दूरी तय की। इस प्रकार, उसकी चाल सुबह 8 बजे से 9 बजे के बीच सबसे अधिक थी।
APPEARS IN
RELATED QUESTIONS
वनस्पति-विज्ञान के एक प्रयोग में, समान प्रयोगशाला परिस्थिथियों में दो पौधे A तथा B उगाए गए। तीन सप्ताहों तक उनकी ऊँचाइयों को हर सप्ताह के अंत में मापा गया। परिणामों को निम्न आलोख में दर्शाया गया है:

- (i) 2 सप्ताह बाद (ii) 3 सप्ताह बाद पौधे A की ऊँचाई कितनी थी?
- (i) 2 सप्ताह बाद (ii) 3 सप्ताह बाद पौधे B की ऊँचाई कितनी थी?
- तीसरे सप्ताह में पौधे A की ऊँचाई कितनी बढ़ी?
- दूसरे सप्ताह की अंत से तीसरे सप्ताह के अंत तक पौधे B की ऊँचाई कितनी बढ़ी?
- किस सप्ताह में पौधे A की ऊँचाई सबसे अधिक बढ़ी?
- किस सप्ताह में पौधे B की ऊँचाई सबसे कम बढ़ी?
- क्या किसी सप्ताह में दोनों पौधों की ऊँचाई समान थी? पहचानिए।
निम्न आलेख, किसी सप्ताह के प्रत्येक दिन के लिए पूर्वानुमानित तापमान तथा वास्तविक तापमान दर्शाता हैं:

- किस दिन पूर्वानुमानित तापमान व वास्तविक तापमान समान था?
- सप्ताह में पूर्वानुमानित अधिकतम तापमान क्या था?
- सप्ताह में वास्तविक न्यूनतम तापमान क्या था?
- किस दिन वास्तविक तापमान व पूर्वानुमानित तापमान में अंतर सर्वाधिक था?
निम्न आलेख में कौन-कौन से आलेख समय व तापमान के बीच संभव हैं? तर्क के साथ अपने उत्तर दीजिए।
निम्न आलेख में कौन-कौन से आलेख समय व तापमान के बीच संभव हैं? तर्क के साथ अपने उतर दीजिए।

निम्न कथन में कौन सा सत्य हैं तथा कौन सा असत्य? असत्य को ठीक कीजिए।
कोई बिंदु जिसका x-निर्देशांक शून्य हैं तथा निर्देशांक शुन्यतर हैं, y-अक्ष पर स्थित होता हैं।
एक दंड-आलेख में, ______ क्षैतिज या ऊर्ध्वाधर खींचे जा सकते हैं।
एक दंड-आलेख में दंड ______ चौड़ाई वाले व एक-दूसरे से ______ दूरी पर, क्षैतिज ऊर्ध्वाधर खींचे जा सकते हैं।
प्रात: 8:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक प्रति घंटे किसी चुंगी द्वार से गुजरने वाले वाहनों की संख्या निम्न सारणी में दी गई है –
| समय अंतराल | 8.00 से 9.00 |
9.00 से 10.00 |
10.00 से 11.00 |
11.00 से 12.00 |
12.00 से 1.00 |
| वाहनों की संख्या | 250 | 450 | 300 | 250 | 150 |
उपयुक्त आंकड़ों को निरूपित करने वाला एक दंड-आलेख बनाइए।
वर्ष 2002 में, किसी देश में विभिन्न स्तर पर विद्यालयों की संख्या के आंकड़े निम्नसारणी में दिखाए गए हैं –
| स्तर | विद्यालयों की संख्या (हजारों में ) |
| प्राथमिक | 80 |
| उच्च प्राथमिक | 55 |
| माध्यमिक | 30 |
| उच्च माध्यमिक | 20 |
उपर्युक्त आंकड़ों को निरूपित करने वाला दंड-आलेख बनाइए।
मापक: 1 इकाई लंबाई = 200 km

200 km प्रदर्शित करने के लिए एक उपयुक्त संकेत लेकर दिए गए आंकड़ों का एक चित्रालेख बनाइए।
